Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

विधायक आलोक कुमार मेहता ने किया जनसंपर्क अभियान अपने विधायकी कार्यकाल में किए गए कार्यों पर की चर्चा 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  महागठबंधन उजियारपुर के तत्वावधान में रविवार को विधायक आलोक कुमार मेहता के द्वारा डढ़िया मुरियारो, अंगार घाट एवं चैता दक्षिणी पन्चायत के विभिन्न पन्चायतो में जन सम्पर्क और जन सभा की। आलोक कुमार मेहता ने अपने विधायक कार्यकाल की विभिन्न विकास योजनाओं का शृंखला का चर्चा करते हुए कहा कि मैं अपने विधायक कार्यकाल में उजियारपुर विधानसभा में 267 सड़क का निर्माण,11 पन्चायतो में पुस्तकालय का निर्माण, सभी उच्च विद्यालयों में 100 कमरा और उसमें बेन्च डेस्क की व्यवस्था,20 सामूदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पन्चायतो में पुस्तकालय का निर्माण आधुनिक तकनीक सुविधाओं से सुसज्जित कर बनाने की योजना है। जो ज्ञान शिक्षा केन्द्र के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव बिहार को बचाने के लिए हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हो रहा है। सभा को भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार,राजद के राम लवलीन राय, भाकपा के आनन्द वर्द्धन सिंह और सूर्यदेव पाण्डेय,प्रभु नारायण राय, विजेन्द्र राम, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कामेश्वर राय,देव चन्द्र यादव, दिलीप कुमार राय, समीम मन्सुरी, श्री राम यादव, दुर्गेश राय, शोभा कान्त राय, अरुण पासवान, महेश राय, सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।

समस्तीपुर

असामाजिक तत्वों की फायरिंग में एक युवक घायल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत अंतर्गत चकहबीब वार्ड 10 में रविवार की देर रात 10 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई । घायल युवक का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पहचान गांव के ही शिवजी पासवान के पुत्र महेंद्र पासवान (28) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लोग सोए हुए थे। अचानक फायरिंग की आवाज सुनी गई। आवाज सुनने के बाद लोग घर से बाहर निकले। वहीं अपराधी लगातार फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग के दौरान महेंद्र पासवान को दो गोली पैर में लग गई। घटना के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद सभी अपराधी फरार बताए गए हैं। इधर,थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटी है। कुछ असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह का दहशत फैलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आवेदन स्वजन द्वारा नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर, हादसा

खालिसपुर में करंट लगने से हुई युवक की मौ”त, गांव में पसरा मातम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित वार्ड पांच में शनिवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खालिसपुर निवासी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शिवम् कुमार सिंह (23) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम उक्त युवक मां की दवा लाने के लिए रायपुर चौक जा रहा था। इस इस बीच जमुआरी नदी के किनारे एक वाहन से साइड लेने के क्रम में वह सड़क किनारे खड़े एक विद्युत ट्रांसफार्मर से सट गया। जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर उक्त युवक के स्वजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से खालिसपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर मृतक के चाचा उमेश सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह के अलावा मृतक की मां नीलम देवी,भाई शुभम् कुमार सबका रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना जताने वालों में शिव कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह, शंभू सिंह, बमभोला सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मो. खुर्शीद, संजीव कुमार शर्मा, चंद्र शेखर सिंह, संतोष कुमार राय, पंकज सिंह, राजीव सिंह, अरूण सिंह, शंकर कुमार सिंह, रामनारायण सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।

समस्तीपुर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा “मुख्यमंत्री स्त्री रोजगार योजना” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्तीपुर जिला सभागार से किया गया, जिसमें जीविका की लगभग 200 दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त एवं जीविका परियोजना प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनके लिए आवेदन प्राप्त करना है। इसके तहत प्रशासन द्वारा जीविका से जुड़ी प्रत्येक स्त्री को ₹10,000 की पूंजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारंभ कर सकें। जो स्त्रीएँ अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, वे भी फॉर्म भरकर जीविका से जुड़ सकती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन हेतु सभी प्रकार के फॉर्म एवं आवश्यक जानकारी जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आज से ही समस्तीपुर जिले के सभी 3400 ग्राम संगठनों में इस योजना के अंतर्गत आवेदन शिविरों की शुरुआत कर दी गई है। इन शिविरों के माध्यम से सभी इच्छुक स्त्रीओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विशेष व्यवस्था उन स्त्रीओं के लिए भी की गई है जो अब तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं। योजना से संबंधित जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र स्त्री तक इस योजना की जानकारी पहुँच सके और वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। 33 के भी गंगापुर फिडर का लाइन मेंटेनेंस कार्य हेतु 7.9.2025 रविवार की सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 तक 33 के भी लाइन बंद रहेगा ।जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मुसरीघरारी अंतर्गत गंगापुर पंचायत ,लाटबसेपुरा पंचायत ,फतेहपुर पंचायत , विशंभरपुर ऐलोथ पंचायत, बखरी बुजुर्ग पंचायत, बरबट्टा पंचायत, बथुआ बुजुर्ग पंचायत ,जितवारपुर कुमिहरा पंचायत एवं नौवाचक में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।इस आशय की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता मुसरीघरारी रिजवान कैसर ने दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि समय से पीने का पानी का भंडारण कर ले ।

समस्तीपुर

संजीव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिले न्याय: उदय नारायण

पीड़ित परिवार से मिले राजद के जांच दल नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राजद की एक जांच दल सरायरंजन पहुंच कर राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा के पुत्र संजीव कुमार की हत्या कांड की जानकारी स्थानीय लोगों से ली।राजद जांच दल के टीम का नेतृत्व राजद के वरीय नेता सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी कर रहे थे।जांच टीम ने सरैया पुल स्थित घटना स्थल का भी निरीक्षण किया  इसके उपरांत चिंतामणपुर गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मिल कर सांत्वना व्यक्त की। जांच टीम को पीड़ित परिजनों तथा ग्रामीणों ने बतलाया कि संजीव की हत्या की गई है लेकिन पुलिस ओवरडोज ड्रग्स के कारण मृत्यु बतलाकर मामले के रफा-दफा करना चाहती है l ग्रामीणों ने कहा कि मृतक संजीव के शरीर पर कई जगहों पर गहरे चोट के निशान दिख रहा था l ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे बेरहमी से मारपीट कर इसकी हत्या की गई है l इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए । पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पुलिस अधीक्षक तथा सिविल सर्जन से भी बात की ।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। इसकी जांच अपने स्तर से पुलिस अधीक्षक को भी करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को इस ओर अपेक्षित व न्यायोचित पहल करने का भरोसा दिलाया।मौके पर समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा हिंदुस्तानी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव लालबाबू महतो, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी, राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा, राजद नेता संजीव इंकलाबी, कौशलेंद्र कुमार, राहुल यादव, राजाराम महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, मो. परवेज आलम, मो.राजा, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे l

समस्तीपुर

बल्लीपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेश महोत्सव, विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर – शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र में गणेश महोत्सव की धूम के बीच बल्लीपुर गांव में भी भव्य आयोजन देखने को मिला। गांव निवासी संतोष राय के आवास पर इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 27 अगस्त को विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना आरंभ की गई। पूरे 11 दिनों तक गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।इस दौरान रोजाना सुबह-शाम पूजा, आरती, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा। स्थानीय स्त्री-पुरुष, शिशु और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धा भाव से गणपति वंदना करते रहे। गांव के युवाओं ने भी उत्सव को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पूरे 11 दिन तक गांव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, नृत्य और झांकी प्रदर्शन का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व बना दिया। शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते हुए नगर भ्रमण करते रहे। “गणपति बप्पा मोरया” और “अगले बरस तू जल्दी आ” जैसे जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।विसर्जन यात्रा बन्नी पोखर तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने परंपरागत विधि से भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया। इस मौके पर गांवभर के लोग मौजूद थे।गणेश विसर्जन यात्रा में चंदू कुमार, लोकेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, बिमल राय, दिलीप पोद्दार, सूरज मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और उमंग का खास नजारा देखने को मिला। स्त्रीएं मंगलगीत गाती नजर आईं, वहीं शिशु उत्साह से जुलूस में शामिल हुए। ग्रामीणों ने इसे गांव की परंपरा और आस्था से जुड़ा आयोजन बताया, जो हर वर्ष और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी चौक पर हादसे को आमंत्रण दे रहा खतरनाक गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक पर पिछले कई महीनों से एक गहरा और खतरनाक गड्ढा बना हुआ है। चौक के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राहगीरों का कहना है कि खासकर रात के समय और बरसात के दिनों में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे वाहन पलटने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चौक पर लगातार जाम की स्थिति भी इसी गड्ढे की वजह से बनती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुसरीघरारी चौक एक प्रमुख मार्ग है जहां से रोज़ाना हज़ारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इस गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से अपील की है कि इस गड्ढे की मरम्मत तत्काल कराई जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

समस्तीपुर

सरायरंजन में बैठक के दौरान एक आशा हुई बेहोश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान गर्मी से एक आशा बेहोश हो गई। आनन- फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आशा की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के बी.एलौथ निवासी रेशमी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीसीएम प्रियंका कुमारी द्वारा बैठक में बुलाया गया था। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि हर महीने बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है। मगर मीटिंग हॉल में कोई भी व्यवस्था नहीं है और न ही सही ढंग से पंखा की व्यवस्था है। जिस कारण इस भीषण गर्मी में आए दिन आशा कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ती रहती है। उनका कहना था कि जब तक मीटिंग हॉल में समुचित व्यवस्था नहीं होगी, तब तक हम लोग मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक को मिली। जिसके बाद आक्रोशित आशाओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद बीमार आशा का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। इधर,बीसीएम प्रियंका कुमारी बताया कि उक्त आशा फास्टिंग में थी। पहले से भी बीमार चल रही थी। मीटिंग हॉल में पंखा चल रहा था। वायरिंग खराब रहने के कारण कुछ पंखा बंद था। गर्मी एवं फास्टिंग की वजह से चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। हालांकि इलाज के बाद आशा को घर भेज दिया गया है।

समस्तीपुर

अख्तियारपुर में भक्तिभाव के साथ नवाह महायज्ञ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के अख्तियारपुर सोखा स्थान में शनिवार को नवाह महायज्ञ पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान विगत नौ दिनों तक “श्रीराम जय राम, जय जय राम” महामंत्र के जाप से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। आसपास की दो दर्जन कीर्तन मंडलियों यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया। वहीं इस महायज्ञ में कई पंडितों की भागीदारी एवं भजन संकीर्तन से आसपास के क्षेत्र में धार्मिक चेतना फैली। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह महायज्ञ विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। आयोजन को आकर्षक बनाने में के लिए मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। महायज्ञ को सफल बनाने में राजेंद्र चौरसिया, गजेंद्र चौरसिया, अरुण चौरसिया, रामबाबू चौरसिया, पवन चौरसिया,शत्रुघ्न चौरसिया,विजय चौरसिया,कैलाश चौरसिया,गौरी शंकर चौरसिया,धनेश्वर चौरसिया, शंकर चौरसिया, धनंजय चौरसिया,नरेश चौरसिया, नीतीश चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, शंकर चौरसिया आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top