Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

समस्तीपुर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत गेहूं कटनी का निरीक्षण किया गया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत प्रखंड- ताजपुर के पंचायत मुरादपुर बंगरा, मौजा- डीह सरसौना , थाना संख्या- 64 में खेसरा -1141 में रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण श्री प्रवीण कुमार , उप निदेशक (जीवनांक), अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय , बिहार, पटना द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार झा, श्री मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री यूगल प्रसाद मेहता, श्री मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपीक, श्री सुमन सौरभ डाटा एंट्री ऑपरेटर (सांख्यिकी), कृषि समन्वय श्री सुभाष चन्द्र, श्री विवेक कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, किसान सलाहकार श्री महेश कुमार, श्री विपिन कुमार, श्री संजीत कुमार शर्मा एवं अन्य जिला/प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं दाना का वजन- 19.590 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 40 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।

बिहार, समस्तीपुर

मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक विस्तार, 1.23 लाख से अधिक ओपीडी मरीजों का उपचार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इस दौरान मंडल रेल अस्पताल एवं हेल्थ यूनिट्स के माध्यम से यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। चिकित्सा विभाग ने न केवल नियमित उपचार सेवाओं को सुदृढ़ किया, बल्कि विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों एवं शिविरों के माध्यम से जन-जागरूकता और निवारक चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष के दौरान ओपीडी में कुल 1,23,712 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 2,145 मरीजों को इनडोर सुविधा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 644 लघु शल्य क्रियाएँ एवं 20 प्रमुख सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। इतना ही नहीं चिकित्सा विभाग द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 1,705 स्टेशन कॉल के माध्यम से तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी व्यापक आयोजन किया गया। जिसके तहत मंडल रेल अस्पताल एवं हेल्थ यूनिट्स में आयोजित शिविरों में कुल 7,457 लोगों की जांच की गई। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत 25 शिविरों में 2,837 स्त्रीओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 07 शिविरों में 267 स्वच्छता मित्रों की जांच की गई। विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत दरभंगा स्टेशन पर मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 255 लोगों की नेत्र एवं दंत जांच की गई। क्रॉनिक लिवर रोगियों के लिए फाइब्रो-स्कैन कैंप में 117 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा समस्तीपुर स्टेशन पर आयोजित HIV परीक्षण शिविर में 265 लोगों की जांच की गई। विदित हो कि वर्ष के दौरान मंडल में आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया। वर्ष के दौरान 8,855 इमरजेंसी ओपीडी केस, 715 स्टेशन कॉल, तथा 103 कट इंजरी केस का सफल उपचार किया गया। इसके साथ ही 1,055 RELHS एवं 1,268 कर्मचारी/आश्रित मामलों का समुचित प्रबंधन किया गया. चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा टीमों की तैनाती कर भीड़ प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए गए, जिससे कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी। मंडल के मेडिकल अधोसंरचना के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस दौरान स्त्री वार्ड, स्त्री रोग वार्ड, बच्चों के वार्ड, ओपीडी एवं केबिनों का नवीनीकरण किया गया। साथ ही मंडल रेल अस्पताल के नए भवन हेतु ₹12 करोड़ की स्वीकृति एवं 30 ICU बेड की व्यवस्था की गई है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पोर्टेबल एक्स-रे, इम्यूनो एनालाइज़र, लैप्रोस्कोपी मशीन, ECG मशीन सहित कई अत्याधुनिक उपकरण स्वीकृत एवं क्रय किए गए हैं। मेडिकल रिइम्बर्समेंट के अंतर्गत 237 मामलों में से 191 मामलों का निस्तारण करते हुए लगभग ₹57.32 लाख का भुगतान किया गया।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल RPF का उत्कृष्ट प्रदर्शन – सुरक्षा, सेवा एवं राजस्व में उल्लेखनीय उपलब्धियां, 2.45 करोड़ के अवैध सामान की बरामदगी, 154 गिरफ्तार, 58.98 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली

स्त्री सुरक्षा व मानव तस्करी निरोध में 480 बच्चों का रेस्क्यू नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा हेतु अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। विभिन्न अभियानों के माध्यम से RPF ने न केवल अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने में भी अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। वर्ष के दौरान दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा, होली जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ-साथ बिहार विधानसभा चुनाव एवं माननीय प्रधानमंत्री, रेल मंत्री तथा रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के कार्यक्रमों के अवसर पर व्यापक भीड़ प्रबंधन किया गया। इन सभी अवसरों पर RPF द्वारा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया गया। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाए गए “रेल सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत 143 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 6.79 लाख रुपये मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद की गई। वहीं “समय पालन” अभियान के तहत अनधिकृत चेन पुलिंग करने वाले 3569 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 16.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार सुनिश्चित हुआ। स्त्री यात्रियों की सुरक्षा के लिए “स्त्री सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत 3103 पुरुषों को स्त्री कोच में अवैध रूप से यात्रा करने के कारण गिरफ्तार किया गया तथा 8.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। “नन्हे फरिश्ते” अभियान के अंतर्गत 480 बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन एवं बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 50 तस्करों को गिरफ्तार कर 182 बच्चों को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु “उपलब्ध” अभियान के तहत 2251 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं “सहयोग” अभियान के अंतर्गत RPF के सहयोग से वाणिज्य विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रियों से 58.98 करोड़ रुपये की वसूली कर रेलवे की आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए “सतर्क” अभियान के अंतर्गत विदेशी शराब, गांजा आदि प्रतिबंधित सामग्री जिसकी कुल कीमत 2.45 करोड़ रुपये है, बरामद की गई तथा 154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। टिकट दलाली के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यात्रियों की सहायता एवं सेवा के क्षेत्र में भी RPF ने सराहनीय कार्य किया है। “अमानत” अभियान के तहत 515 खोए या छूटे सामान, जिनका कुल मूल्य 71.42 लाख रुपये है, बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। “सेवा” अभियान के अंतर्गत 78 घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जबकि “मातृ शक्ति” अभियान के तहत 6 स्त्री यात्रियों को प्रसव के दौरान सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त “जीवन रक्षा” अभियान के माध्यम से 13 यात्रियों का जीवन समय पर बचाया गया।

समस्तीपुर

प्रख्यात कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को देश के प्रख्यात कवि,लेखक एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी सच्चे देश प्रेमी थे। उनकी कविताओं में देश प्रेम के साथ-साथ प्रकृति और प्रेम का भी चित्रण हुआ है। वे सरल भाषा और भावों –भावनाओं के थे। वे प्रभा और कर्मवीर जैसे प्रतिष्ठित पत्रों के संपादक रहे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भी जोरदार संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। इसलिए वे सच्चे अर्थों में युग चारण माने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान माखनलाल चतुर्वेदी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में संजीव कुमार झा,संतोष कुमार, दिलीप यादव, शुभम कुमारी,बेबी कुमारी, सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन प्रखंड प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर को किया सम्मानित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी एवं उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से श्री गिरि को मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने कहा कि पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ये अधिक से अधिक मेडल जीतकर लाएं ताकि नई पीढ़ी के खिलाड़ी भी इनसे प्रेरणा ले सके। मौके पर सरायरंजन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर, कुमार विश्वनाथ, कृष्ण मोहन गिरि, दयानंद दास, बब्बन गिरि ,भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा, बहादुर दास,कुंदन पुरी, मिथुन पुरी, हरेराम गिरि,जगन्नाथ पासवान, जितेंद्र पासवान, संजीव कुमार, रिया ईश्वर, दीया ईश्वर सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया क्षेत्र भ्रमण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की बिहार में डीजल पेट्रोल एवं गैस की कोई कमी नहीं है।गैस , पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही और लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।श्री चौधरी ने कहा की बिहार में खाने पीने सहित सभी जरूरी वस्तुएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है।जो लोग डीजल पेट्रोल एवं गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही उन लोगों को चिंहित कर प्रशासन कार्रवाई करें।और लोगों में जागरूकता फैलाते हुए डीजल पेट्रोल एवं गैस की कालाबाजारी करने वाले पर भी कार्रवाई करें और उसे डंडित करें।   श्री चौधरी ने शुक्रवार को तिसवारा, मुसरीघरारी एवं बी एलौथ आदि पंचायतों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर लोगों का हाल चाल जाना। इससे पूर्व तिसवारा हरिलोचनपुर में लोगों ने श्री चौधरी को चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, कृष्ण देव ठाकुर, लालकिशोर ठाकुर, वीरेंद्र कुमार वीरू, परमानंद मिश्र, उमेश चन्द्र झा, पूर्व सरपंच पवन झा , लाल बाबू ठाकुर, विशाल कुमार, विधाकर झा, सुशांत सिंह,अजय कुमार, सरवर आलम, रजनीश यादव, ताराकांत राय, नीरो कुमार,मिठू कुमार, बाबुल कुमार ठाकुर, नीरसू कुमार, अनुभव कुमार, सुनील कुमार ठाकुर,जीतो कुमार, रजनीकांत चौधरी, रामानंद झा, राजीव कुमार मिश्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की विदाई, नए का स्वागत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय अख्तियारपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष के स्वागत एवं निवर्तमान अध्यक्ष की विदाई के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नए अध्यक्ष चन्द्र नारायण झा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सदानंद झा को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाध्यापिका डॉ. सीमा कुमारी ने कहा कि किसी भी संस्था में नए अध्यक्ष का आगमन खुशी का विषय होता है, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष का जाना विद्यालय परिवार के लिए एक भावुक क्षण होता है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय, शिक्षकों एवं छात्रों के हित में कई सराहनीय कार्य किए, जिससे विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और निवर्तमान अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नए अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान नए अध्यक्ष का डॉ. सीमा कुमारी ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा निवर्तमान अध्यक्ष को भी फूल-माला अंगवस्त्र प्रदान कर विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन रितेश कुमार के द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधान डॉ. सीमा कुमारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ने मिलकर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह , विद्यालय के वरीय शिक्षक विनय कुमार ठाकुर, कुंदन कुमार, रामनंदन शर्मा, संजीव कुमार सिंह,अर्चना कुमारी, श्वेता कुमारी, ऋतुराज सिंह, बेबी सुरुचि कुमारी, राज कुमार , संतोष कुमार, मुरारी पंडित, गायत्रि प्रतिभा आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मॉडल हाई स्कूल बथुआ बुजुर्ग का डीईओ-बीईओ ने किया निरीक्षण, संसाधनों पर जताई संतुष्टि 

नया विचार न्यूज सरायरंजन ।सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मॉडल हाई स्कूल, बथुआ बुजुर्ग का शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने नामांकन की स्थिति, शिक्षकों की संख्या, प्रयोगशाला (लैब), आईसीटी कक्ष, स्पोर्ट्स संसाधन, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, वेंडिंग मशीन सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। सभी व्यवस्थाओं को देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि विद्यालय को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विभाग की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक-एक उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है। बथुआ बुजुर्ग विद्यालय इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करें तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि यहां उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को साफ-सफाई, अनुशासन और नियमित कक्षाओं के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन कुमार ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। इनमें रवींद्र मोहन कंठ, विश्वनाथ जी, सुमन जी, संजीव जी, सरोज जी, समीर, चंपिका, रश्मि, संजना, विकास सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल थे। निरीक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

समस्तीपुर

गर्लफ्रेंड के टॉ’र्चर से बीपीएससी टीचर ने किया सु'”साइड, पिता बोले स्कूल से शुरू हुआ था अफेयर, कहती थी पत्नी को छोड़कर मेरे साथ रहो

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार के डी ब्लॉक रूम नंबर 202 में पति-पत्नी और वो के चक्कर में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक ने पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतक शिक्षक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाने के परमानंदपुर गांव के अभिनव कुमार के पुत्र तरुण कुमार 32 वर्ष के रूप में की गई है। वह समस्तीपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्‌टी में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी रहिमा प्रसाद भी इसी स्कूल में पदास्थापित है। घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शिक्षक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि मेरा बेटा शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। शादी के बाद बेटा और बहू दोनों को शिक्षक में नौकरी हुई। जब वह मुजफ्फरपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल में था। जबकि इनकी बूह रहिमा अपग्रेड मिडिल स्कूल रामूपुर केशोपट्‌टी में कार्यरत थी। इसी दौरान उनके पुत्र का वहां की एक शिक्षिका जो नालंदा की रहने वाली है। उसके संपर्क में आ गया। जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो दोनों को समझा बूझा कर अलग-अलग रहने के लिए राजी किया गया। लेकिन उनके पुत्र को उक्त शिक्षिका ने पुन: परेशान करना शुरू कर दिया। शिक्षिका के परिवार के लोगों को भी मैने जानकारी दी। लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पिछले साल इनक पुत्र तरुण ने मैच्चूवल ट्रांसफर लेकर केशोपट्‌टी आ गया। इसके बाद भी उक्त शिक्षिका दबाव देने लगी। शिक्षिका के प्रेसर में इनकी बहू और परिवार के लोगों ने उसे रखने के लिए हामी भर दी। कुछ दिन वह इसके साथ रहने भी लगी। अब इधर आकर वह तरुण को अपनी पत्नी को तालाक देने के लिए दबाव देने लगी। जिससे तरुण काफी परेशान हो गया था। रात भी उसी का फोन आया था। वह बात करता हुआ छत पर चला गया। काफी देर बाद वह लौटा जिसके बाद उसने फंखे से लटकर जान दे दी। पिता ने बताया कि काफी देर तक तरुण ने कमरा नहीं खोला तो उनकी बहू ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद आसपास के लोग जुटे। पुलिस को भी सूचना दी गई। किवाड़ तोड़कर घर के लोग अंदर गए तबतक तरुण की मौत हो चुकी थी। वह पंखे से लटका हुआ था। पिता ने आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर उनके पुत्र ने जान दी है।

समस्तीपुर

40 योजनाओं पर मंथन: सरायरंजन नपं बोर्ड बैठक में सफाई, पानी, सुरक्षा और विकास पर जोर

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। नगर पंचायत सरायरंजन के नरघोघी पंचायत प्रशासन भवन स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। इस दौरान नगर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और करीब 40 महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, मोक्ष धाम के निर्माण, ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा नरघोघी तालाब की सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। इसके अलावा नरघोघी स्थित स्पोर्ट्स मैदान में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। इसमें प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई, ताकि स्थानीय युवाओं को बेहतर स्पोर्ट्स वातावरण मिल सके। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर नलकूप स्थापित करने पर सहमति बनी। सरैया, सरायरंजन और सुभाष चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने तथा प्रमुख स्थानों पर साइनिज बोर्ड लगाने की योजना भी प्रस्तावित की गई। ठोस कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए चयनित स्थलों पर पिट निर्माण कराने पर चर्चा हुई। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में एक आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे छात्रों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। इनमें नीरज झा, संजय कुमार, सुशील राय, टिंकू कुमार, बैजनाथ झा, किरण देवी, बाबी चौधरी, पूजा देवी, सविता कुमारी, कविता कुमारी, सीता देवी, असगर अली और तनजिल इमाम शामिल थे। इसके अलावा पुलिस, शिक्षा, बिजली, बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपने-अपने विभाग से जुड़े सुझाव दिए। बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू करने पर बल दिया गया, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जा

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top