Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने किया राजस्व महा-अभियान का निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर (राजेश झा)–  ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

सेविका– सहायिकाओं की बैठक में धरना प्रदर्शन पर हुई चर्चा 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन सह बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड इकाई के सभी से सेविका –सहायिकाओं की एक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता रचना कुमारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका एवं आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले धरना– प्रदर्शन पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने एवं जिला सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर सेविका –सहायिकाओं में पूनम कुमारी, चिंता सिंह, अंजू गुप्ता, शोभा कुमारी, पिंकू कुमारी, अनिता कुमारी,रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, निशु कुमारी, श्वेता कुमारी रजनी देवी,शबनम कुमारी, सविता कुमारी,नूतन कुमारी आदि मौजूद रहीं।

समस्तीपुर

म.वि. बी.एलौथ में समारोहपूर्वक मनी डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय बी. एलौथ में शुक्रवार को डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार चौधरी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का छात्र –छात्राओं को संकल्प दिलाया। समारोह को संबोधित करने वालों में रंजेश कुमार चौधरी,किरण कुमारी,अविनाश कुमार, अरुण पासवान, अक्षय कुमार,समृद्धि कुमारी, शाहनवाज हुसैन, अरुण महतो आदि शिक्षक– शिक्षिकाएं शामिल थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में मिलादुन्नबी का निकाला गया भव्य जुलूस 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी में मदरसा अनवारुल उलूम के सौजन्य से शुक्रवार को मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। यह जुलूस मुसरीघरारी चौक से होकर चारों सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान अमन और शांति की दुआ की गई तथा देश में भाईचारे का संदेश दिया गया। इस जुलूस के संबंध में आयोजन समिति के सचिव मुमताज साहब ने बताया कि वर वफात को मिलाद अन नबी भी कहते हैं यह दिन हजरत मोहम्मद के पैदाइश के तौर पर मनाया जाता है। जुलूस में मदरसा उपाध्यक्ष तस्लीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राजा, हाफिज शमीम,मौलाना कयूम बरकाती,हाफिज रहमत, अताउर रहमान, मोहम्मद नौशाद, फूल मंसूरी,आबिद, सिकंदर,अशरफ मुस्तफा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

HMIS पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर  : जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर द्वारा आज सिद्धार्थ गार्डन, काशीपुर में HMIS पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-समन्वय बैठक का सफल आयोजन डॉ संजय कुमार चौधरी, सिविल सर्जन समस्तीपुर के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक जिला योजना समन्वयक श्री आदित्य नाथ झा एवं जिला अनुश्रवण पदाधिकारी श्री आलोक कुमार ने की। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला में जिले के सभी पंजीकृत नर्सिंग होम, निजी क्लिनिक एवं नवजात देखभाल केंद्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-20) के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 76.2 प्रतिशत प्रसव संस्थागत हैं, जिनमें 56.9 प्रतिशत प्रशासनी एवं 19.3 प्रतिशत निजी संस्थानों में होते हैं। जबकि समस्तीपुर जिले में यह अनुपात 71.9 प्रतिशत प्रशासनी एवं मात्र 11.5 प्रतिशत निजी संस्थानों का है। इस परिप्रेक्ष्य में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की HMIS पोर्टल पर अनिवार्य मैपिंग एवं नियमित रिपोर्टिंग अत्यंत आवश्यक है।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को HMIS पोर्टल पर संस्थानों की मैपिंग की प्रक्रिया, डेटा अपलोडिंग के चरण तथा नियमित रिपोर्टिंग की तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर समयबद्ध एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्तीपुर जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान अनिवार्य रूप से HMIS पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे एवं निर्धारित समयावधि में अपनी सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की रिपोर्टिंग करेंगे। जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की है कि वे इस दिशा में सक्रिय सहयोग प्रदान कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहभागी बनें।

समस्तीपुर

शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर में गुरुवार को शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक चंद्रभूषण झा को भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है और अपने ज्ञान से वह समाज को नहीं दिशा देता है। इसलिए शिक्षक की उपयोगिता एवं महत्ता सेवानिवृत्ति के बाद भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कुशल शिक्षण व्यवस्था के लिए ये हमेशा याद किए जाएंगे। अन्य शिक्षकों ने भी विद्यालय में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इसके पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक को मिथिला की परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मिथिलेश कुमार शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद पंडित ने किया। समारोह को शिक्षक रामचंद्र राय, नवीन कुमार शर्मा,अमरेंद्र कुमार, सुमन कुमार झा,भगवान प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, इमरान अहमद आदि ने संबोधित किया।

समस्तीपुर

प्रा. वि. बखरी बुजुर्ग में लगाए गए एक दर्जन पौधे

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग वार्ड 02 में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा एक दर्जन छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति सम्मान को बढ़ावा देता है। छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और वृक्षारोपण के प्रति एक आंदोलन का रूप देने के लिए यह पहल की गई है। मौके पर शिक्षक– शिक्षिकाओं में दीपक कुमार, विकास प्रभाकर, वर्षा रानी आदि मौजूद रहे।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर में दिनदहाड़े परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में बदमाशों की फा’यरिंग, छात्रों में द’हशत, पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच शुरू की

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर  :समस्तीपुर बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में तीन बाइक से छह की संख्या में बदमाशों ने परीक्षा के दौरान घुसकर फायरिंग की है। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया ।पूरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णापूरी मोहल्ले स्तित आरएनआर कॉलेज की है ।जंहा में कॉलेज परिसर में दशहत फैलाने को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए निकलते बने । कॉलेज के गार्ड का बताना है कि जब छात्र कॉलेज में जा रहे थे इस दौरान तीन बाइक पर 6 की संख्या में बाइक सवार घुसे थे काफी देरी पर वह फायरिंग करते हुए भागते चले गए । कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार सिंह का बताना है कि कॉलेज में सेमेस्टर 2 की परीक्षा चल रही है इस दौरान दोपहर 1:00 बजे के आसपास फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी बदमाश दहसत फैलाने के मकसद से अंदर घुसा था । पुलिस को सूचना दी गई है मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है । वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुटी है । इस सम्बंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद का बताना है कि आरएनआर कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा फायरिंग की गई है ।सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ।

समस्तीपुर

जीविका निधि में केंद्र द्वारा 105₹ करोड़ की राशि का हस्तांतरण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया । माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा रिमोट का बटन दबा कर 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण जीविका निधि में किया गया । यह कार्यक्रम 12:30 अपराह्न से शुरू हुआ, जिसने माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी, माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा जी, माननीय वित्त मंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय ग्रामीण विकास मंत्री बिहार श्री श्रवण कुमार जी उपस्थित रहे। समस्तीपुर जिले में माननीय संसद शाम्भवी चौधरी , माननीय विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम शाहीन , माननीय विधायक श्री बिरेन्द्र कुमार , जिला पदाधिकारी समस्तीपुर ,उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जीविका निधि के शुभारंभ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्त्री सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल स्त्रीओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साझा लिंक और दूरदर्शन के माध्यम से किया गया, जिसे बिहार के सभी 38 जिलों में जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। समस्तीपुर में वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में स्त्रीओं की भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही, जिले के सभी जीविका प्रखंड कार्यालयों और स्त्री संकुल स्तरीय संघों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जीविका दीदियों ने कार्यक्रम का प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा।    

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- समस्तीपुर जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा वी०वी०पैट वेयर हाउस. जितवारपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। त्रैमासिक निरीक्षण में वेयर हाउस ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के कमरे को मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोलकर उन्हें कमरें में ले जाकर निरीक्षण कराने का प्रावधान है। इसी क्रम में वेयर हाउस से 153 BU, 153 CU, एवं VVPAT 153 को प्रशिक्षण जागरूकता के लिए निकाल लिया गया है। जिसका उपयोग मोबाईल डिमॉन्सट्रेशन वैन, एवं डिमॉन्सट्रेशन सेन्टर पर किया जा रहा है। मतदान कर्मियों / सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में भी इसका उपयोग किया जाएगा।   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी वेयर हाउस के बाहर/भीतर का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर EVM की सुरक्षा हेतु संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर, वरीय कोषागार पदाधिकारी, समस्तीपुर, नोडल पदाधिकारी ई०वी०एम० – सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों से श्री भिखारी लाल प्रसाद सिंह, सतवीन पासवान, राष्ट्रीय जनता दल, श्री अनस रिजवान, जनता दल यूनाईटेड, श्री आफताब आलम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी श्री सुर्यशेखर प्रसाद मंडल, हिंदुस्तानीय जनता पार्टी एवं श्री कुन्दन कुमार, भाकपा माले से उपस्थित थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top