Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल : आलोक मेहता

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राजद विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के दलसिंहसराय जाने के क्रम में शनिवार को मुसरीघरारी में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया l इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे बिहार में महागठबंधन के पक्ष में लहर है l नीतीश प्रशासन अब चंद दिनों की मेहमान है l आम-आवाम आशा भरी निगाहों से तेजस्वी यादव को लेकर उत्साहित है तथा तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है l नीतीश प्रशासन हर मोर्चे पर पूर्णतः विफल है l बिहार में बेहद तेजी से बढ़ रहे अपराध की घटनाएं बेहद चिंताजनक है l बिहार में भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है l नीतीश प्रशासन से लोगों का मोहभंग हो चुका है l बिहार में शासन का इकबाल खत्म हो गया है l मौके पर उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय राजद नेता लालबाबू महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, राजद नेता विजेंद्र राम, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार रंभू, मो.राजा, अरुण सिंह, अजय राय, डा. राम पुकार सिंह, मनोज कुमार राय, संदीप प्रशासन आदि मौजूद थे l

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं 12 बिहार बटालियन एनसीसी ने संयुक्त रूप से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : 12 बिहार बटालियन , समस्तीपुर के कैडेट्स ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय , समस्तीपुर के साथ संयुक्त रूप से शनिवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।यह आयोजन ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान अभियान का हिस्सा है। इस वर्ष यह अभियान 25 अगस्त को “विश्व बंधुत्व दिवस” के अवसर पर पूरे देश में मनाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य जरूरतमंदों के लिए एक लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करना है। इस अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य, एनसीसी के अधिकारी, 2 जेसीओ, 2 एनसीओ तथा 65 एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और रक्तदान कर समाज के प्रति अपने समर्पण और निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रदर्शन किया। कैडेटों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है, सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। एक व्यक्ति का रक्त चार अलग-अलग जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। एनसीसी जो कि विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है, संगठित युवाओं की शक्ति का प्रमाण है। यह संगठन केवल अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण ही नहीं देता, बल्कि युवाओं में देशभक्ति, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों का भी संचार करता है। रक्तदान जैसी पहल इस बात का जीवंत उदाहरण है कि एनसीसी कैडेट केवल राष्ट्र की रक्षा में ही नहीं, बल्कि समाज की सेवा और “विश्व बंधुत्व” की भावना को सशक्त करने में भी सदैव अग्रणी हैं। एनसीसी कैडेटों की इस भागीदारी ने समाज में रक्तदान के महत्व को उजागर किया और युवाओं के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया।

आस्था, समस्तीपुर

गुदड़ी चौक स्थित शक्तिधाम परिसर में माँ राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  शुक्रवार को गुदड़ी चौक स्थित शक्तिधाम परिसर में माँ राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन, स्त्री सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शहरभर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और माँ राणीसती दादी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज जोशी की प्रस्तुति रही। उन्होंने माँ राणीसती दादी के जीवन वृत का सस्वर मंगलपाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मंगलपाठ में उपस्थित मातृशक्ति ने भी सामूहिक स्वर मिलाकर वातावरण को और अधिक आस्था से ओत-प्रोत कर दिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माँ राणीसती दादी का इतिहास महाहिंदुस्तान काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब अभिमन्यु को चक्रव्यूह में धोखे से मार दिया गया, तब उनकी गर्भवती पत्नी अंतरा सती होने पर अड़ गईं। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि गर्भवती होने के कारण वे सती नहीं हो सकतीं, लेकिन उनके आग्रह पर उन्होंने वरदान दिया कि द्वापर युग के अंत से पहले वे नारायणी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी। नारायणी ने शक्ति स्वरूप धारण कर शत्रुओं का संहार किया और सती होकर अपने सेवक राणा को आदेश दिया कि वे उनकी भस्म घोड़ी पर रखकर ले जाएँ। जहाँ घोड़ी रुके, वहीं मंदिर निर्माण हो। तभी से कलियुग में भक्तजन उन्हें माँ राणीसती दादी के रूप में पूजते हैं और उनकी कृपा से मनोवांछित फल पाते है।वार्षिकोत्सव को भव्य बनाने में मंदिर समिति एवं आयोजक संगठनों की सक्रिय भूमिका रही। मंदिर समिति से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कृष्ण के लखोटिया, बिनोद कुमार शर्मा, सम्मेलन से राजेश कुमार खेमका, नीतेश सर्राफ, राजेन्द्र शर्मा, जबकि युवा मंच से मोहित अग्रवाल, केशव लखोटिया, दीपक गोयल, हर्ष चौधरी, शम्भू कानोडिया, राहुल अग्रवाल, श्रवण मुंशी, सुशील अग्रवाल, पंकज जाजोदिया ने सहयोग किया।स्त्री सम्मेलन की ओर से शिल्पी मुंशी, रेखा शर्मा, स्नेहा लखोटिया, प्रीति गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।शक्तिधाम परिसर में भक्ति और उल्लास का ऐसा अद्भुत संगम दिखाई दिया मानो पूरा वातावरण माँ राणीसती दादी की कृपा और आशीर्वाद से आलोकित हो उठा हो। श्रद्धालुओं ने दादी माँ के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की और मंगलपाठ के समापन पर महाप्रसाद का भी लाभ उठाया।

समस्तीपुर

रोसड़ा में 4685 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – रोसड़ा थाना परिसर में न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल अधिकारी रोसड़ा बंदनाकुमारी और थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार की उपस्थिति में विभिन्न 13 मामलों में जब्त की गई कुल 4685 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। रोसड़ा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर शराबबंदी को लेकर की गई कार्रवाई में बरामद शराब की गई थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी थाना परिषद में जेसीबी से गड्ढा कर विनष्टीकरन किया गया।

समस्तीपुर

युवक का फंदे से ल’टका मिला श’व, आर्थिक तंगी से आत्म’ह”त्या की आशंका, परिजनों ने लगाया ह”त्या का आरोप

नया विचार न्यूज़ सिंघिया /समस्तीपुर-  सिंघिया नगर पंचायत के सिवैया वार्ड 8 में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान वार्ड 8 निवासी रामचंद्र साहू के 28 वर्षीय पुत्र दिलीप साहू के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी के अनुसार, मृतक पति पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस पर करीब 25 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था और इसी को लेकर वह गहरे तनाव व अवसाद में रहता था। मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि ब्याज के पैसों को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। गुरुवार की शाम भी दिलीप साहू काफी चिंतित दिख रहे थे। वह घर लौटे लेकिन न तो चाय पी और न ही रात का खाना खाया। पत्नी और दो शिशु के साथ घर में सोया था । सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है।मृतक के पिता रामचंद्र साहू समेत अन्य परिजन ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। सभी आरोप था कि पत्नी का चल चलन ठीक नहीं था। जिसके कारण प्रदेश में मजदूरी छोड़ कर गांव ने ही ई रिक्शा चलता था । सभी लोग आरोप लगा रहे थे साजिश के तहत दिलीप की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जहां एक ओर पुलिस इसे आर्थिक तंगी से जुड़ा आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक पर 25 लाख से अधिक कर्ज था, जिससे वह डिप्रेशन में रहते थे। परिजनों के अनुसार रात में उन्होंने न चाय पी और न ही भोजन किया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया, रिपोर्ट के बाद तथ्य स्पष्ट होंगे।

समस्तीपुर

छत पर सो रही महिला की धारदार हथियार से गला रेत’कर ह’त्या

नया विचार न्यूज़ ताजपुर /समस्तीपुर – समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र में घर की छत पर सो रही स्त्री की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर का निर्मम हत्या की गई है । वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई । घटना ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी वार्ड 12 की है जहां घर के छत पर सो रही स्त्री की गला रेतकर हत्या की गई है ।वही शक के आधार पर पुलिस ने चचेरे देवर विनोद राय को हिरासत में लिया है और पति के मोबाइल को भी जप्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।मृतक स्त्री की पहचान भिंडी वार्ड 12 निवासी उदय कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई । मृतका के पति उदय कुमार का बताना है कि हम दोनों छत पर 11:00 बजे तक मोबाइल में सिनेमा देख रहे थे उसके बाद हम नीचे सोने के लिए चले गए । सुबह 5:00 बजे मेरी मां ने देखा कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई है जिसकी जानकारी मुझे दी गई । मुझे शंका है कि विनोद राय मेरे चचेरे भाई के द्वारा ही गला काटी गई है क्योंकि उनसे तीन से चार महीने पूर्व बाउंड्री वॉल करने को लेकर विवाद हुआ था । यही वजह है कि उसने ही हमारी पत्नी की गला रेत कर हत्या की है ।क्योंकि उनके घर से छत पर आने का रास्ता भी है । जमीनी विवाद को लेकर थाने पर भी गया था लेकिन एक हजार लेने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया । मेरी शादी 2018 में हुई थी जिसे दो शिशु भी हैं हम कारपेंटर का काम करते हैं । इस संबंध में सदर एसडीपीओ संजय पांडे का बताना है कि पुलिस को एक सूचना मिली थी की छत पर एक सोई हुई स्त्री को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई एफएसएल और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची है । शव को देखा गया है अनुसंधान शुरू की गई है ।पुलिस ने मृतका के परिवार से बातचीत की गई है ।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।फिलहाल शव को पोस्मार्टम के लिए लाया गया है ।

समस्तीपुर

दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर ( सक्षम ) समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय बुनियाद केंद्र समस्तीपुर में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में मनाया गया। इसका उद्धघाटन सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री अनुष्का श्रीवास्तव एवं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग सोनाली ने संयुक्त रूप से किया । उक्त कार्यक्रम में दिव्यागजनों को हर प्रकार की आपदाओं यथा भूकंप, बाढ़, ओलावृष्टि, ठनका, सर्पदंश आदि से बचाव के उपाय बुनियाद केंद्र के मास्टर ट्रेनर संजीत कुमार ,सुधांशु भूषण पाठक एवं सरोज कुमार ने बताया ।धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने किया ।इसके अलावा समस्तीपुर जिला अतर्गत अन्य अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र रोसड़ा,शाहपुर पटोरी एवं दलसिंहसराय में भी दिव्यांगजन आपदा प्रबंधन कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में आयोजित किया गया।

अपराध, घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर में 12 गो’ली मारकर युवक की ह’त्या: 2 महीने पहले म’र्डर केस में जमानत पर बाहर आया था; हथियार लहराते भागे अपराधी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में गुरुवार को अपराधियों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी विक्रम गिरी के रूप में हुई है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग जानकारी के अनुसार, विक्रम गिरी किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब दर्जनभर राउंड फायरिंग की, जिससे विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इलाके में दहशत, सीमाएं सील गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके की सीमाएं सील कर नाकेबंदी शुरू कर दी है। आपराधिक इतिहास रहा है विक्रम का मृतक विक्रम गिरी आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह करीब दो महीने पहले ही नेपाली चौधरी हत्याकांड मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का बयान दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, “घटना की जांच की जा रही है। विक्रम पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रथम दृष्टया यह आपसी गैंगवार का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”

शिक्षा, समस्तीपुर

बिहार शिक्षा परियोजना पटना की टीम ने किया विद्यालय का निरीक्षण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : बिहार शिक्षा परियोजना पटना की टीम ने प्रखंड के अल्फा मध्य विद्यालय बी. एलौथ का औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व आईसीटी प्रोजेक्टर मैनेजर मो.अजीम कर रहे थे। स्कूल की शिक्षण व्यवस्था देखकर राज्य स्तरीय टीम संतुष्ट हुई। एससीईआरटी की टीम ने विद्यालय में शिक्षा के स्तर, शिक्षकों के प्रदर्शन और छात्रों की सीखने की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया। वहीं टीम ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान में मदद करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने बताया है कि यह निरीक्षण शिक्षा विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि विद्यालय में सुधार किया जा सके और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार चौधरी,विनोद कुमार झा, अविनाश कुमार, अरुण कुमार पासवान सहित सभी शिक्षक –शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

आस्था, समस्तीपुर

सरैया चौक पर नवाह महायज्ञ का हुआ समापन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के सरैया चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नया महायज्ञ गुरुवार को पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया।महायज्ञ के समापन के बाद भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस को सरैया चौक से निकाल कर सरायरंजन डीह, सरायरंजन बाजार, कल्याणपुर आदि गांवों का भ्रमण कराते हुए सरैया पुल स्थित जमुआरी नदी में विधि विधान के साथ कलश को विसर्जन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी की पूजा, हवन आदि किया गया। जुलूस में सूर्य नारायण शर्मा,श्याम बाबू शर्मा, कुमार विश्वनाथ, लाल बाबू महतो, पूर्व प्रमुख रामप्रवेश राय,वार्ड पार्षद संजय कुमार, प्रिंस कुमार सहित श्रद्धालु शामिल हुए।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top