Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

जदयू बूथ कमेटी को मजबूत करने का लिया निर्णय

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के खजुरी एवं मणिकपुर पंचायत में सोमवार को जदयू पार्टी के बूथ कमिटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बता दें कि मिशन 2025 में 225 अभियान के तहत पार्टी बूथ सदस्यों के साथ बैठक कर मजबूत कर रही है। बैठक में सरायरंजन विधानसभा प्रभारी गजेन्द्र चौरसिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल सिंह राठौर एवं प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बैठकों में विधानसभा बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। खजुरी बूथ पंचायत की बैठक अमित कुमार सिंह एवं मणिकपुर पंचायत कि बैठक शम्भू कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

समस्तीपुर

दिवंगत रेणु सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती मालपुर स्थित रामचंद्र निवास में दिवंगत विदुषी एवं धर्मपरायण रेणु सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए चर्चित कवि चांद मुसाफिर ने कहा कि रेणु सिंह जी का जीवन संघर्ष, स्नेह और साहस की एक प्रेरणादायक गाथा है। उनके भीतर एक अद्भुत जीवटता थी। अपने दिव्य गुणों के कारण वह हमेशा याद की जाएंगी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व रेल राजभाषा अधिकारी द्वारिका राय सुबोध ने कहा कि रेणु जी का स्नेह,संघर्ष एवं उनका सकारात्मक दृष्टिकोण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए डॉ. तृप्ति नारायण झा ने कहा कि रेणु जी ने पारिवारिक एवं सामाजिक हर दायित्वों को ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। उनका असामयिक निधन उनके परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्य आयोजक शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मेरी दिवंगत पत्नी रेणु जी कि आज प्रथम पुण्यतिथि है। जीवन के अनेक उतार चढ़ावों में उनका सानिध्य और संयम मुझे संघर्ष के लिए प्रेरित करता रहा। 44 सालों तक जीवन के हर सुख-दुख में उन्होंने मेरा साथ दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात काव्यांजलि कार्यक्रम में दो दर्जन नामचीन कवियों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से कार्यक्रम में समां बांध दिया। समारोह का सफल संचालन चर्चित कवि सह गीतकार डॉ.सच्चिदानंद पाठक ने किया। इसके पूर्व दिवंगत रेणु सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में दो दर्जन कवियों को आयोजक द्वारा चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि समारोह में ई.अवधेश सिंह,डॉ. प्रेम कुमार पांडे, रामचंद्र चौधरी, प्रो. अवधेश कुमार झा, अखिलेश ठाकुर, शिवेंद्र कुमार पांडे, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, स्मृति झा,सुनीता झा, कुमोद प्रसाद गिरि,ज्वाला संध्य पुष्प,शत्रुघन राय, रीतलाल भाई, सुशील कुमार झा,पुष्पा सिंह,विपुल कुमार,अमित नयन, नमित नयन आदि ने संबोधित किया।

समस्तीपुर

बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: समस्तीपुर में 17 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार प्रशासन का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ संकट के प्रति पूर्णतः सजग रहते हुए राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारियों को लगातार सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न तटीय और संवेदनशील इलाकों में कुल 17 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सफलता पूर्वक कराए गए हैं।बया नदी के दाहिने किनारे स्थित ग्राम अदलपुर के पास कुल 700 मीटर लंबे क्षेत्र में बाढ़ पूर्व कटाव रोधी कार्य कराया गया है। वहीं बलान नदी के दाहिनी ओर, दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम केवटा के पास पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है। गंगा नदी के बाएं किनारे चांदपुर-धमौन-रसालपुर डाउनल के बीच कटाव रोधी कार्य संपन्न किए गए हैं।बाया नदी में दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम खानुआ के निकट तथा ग्राम चकपरानो बलुआयी (अविनाश चिमनी के पास) में भी पक्के सुरक्षा कार्य कराए गए हैं। इसी तरह बाया नदी के बाएं तटबंध पर ग्राम बदहुआ मोहनपुर घाट, चतरा काली मंदिर घाट, बदहुआ घाट और बदहुआ कुवार टोल घाट के निकट विभिन्न किलोमीटरों में कुल लंबाई 250 मीटर से अधिक के क्षेत्र में सुरक्षा कार्य पूर्ण किए गए हैं।गंगा नदी के बाएं तट पर हाजीपुर-वाजिदपुर तटबंध के बीच कटाव रोधी कार्य संपन्न हुए हैं। बलान नदी के दाहिने तट पर ग्राम मणियारपुर के पास बाढ़ पूर्व एक एंटी फ्लड स्लूइस का निर्माण भी किया गया है।इसके अतिरिक्त, बागमती नदी के दाहिने किनारे कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मोरवारा गांव में तथा बुढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध के बीच ग्राम भोरे जयराम के पास भी कटाव रोधी कार्य किए गए हैं। वहीं आर.बी.जी.ई. के अंतर्गत भूशवार के पास भी कार्य संपन्न हुआ है।इन सभी कार्यों के माध्यम से जल संसाधन विभाग ने समस्तीपुर जिले के विभिन्न बाढ़-संभावित क्षेत्रों में तटबंधों को सुदृढ़ बनाने, जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आपदा पूर्व तैयारी को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई

कुल 11 मामले की हुई सुनवाई, 3 मामले का हुआ निष्पादन नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व के चार मामले एवं नया दो मामले कुल छह मामले की सुनवाई किया गया। एक मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया। वही पांच मामले में राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को पूर्ण कागजात लेकर अगली तारीख में आने को कहा गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के दो ,नए मामले तीन कुल पांच मामले की सुनवाई अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने किया। दो मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया ।वहीं तीन मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । तीन मामले में फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर अंचल अधिकारी निशांत कुमार, राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी , सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, विष्णु दयाल कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, मंडल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने योग गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास किया

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय, हाजीपुर के दिशा-निर्देशों के आलोक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2025 को समस्तीपुर मंडल स्थित ललित कला केंद्र में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर योग गुरु के मार्गदर्शन में मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने हेतु योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना था।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और संकल्प के साथ की गई। इसके उपरांत योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने तन-मन से योग क्रियाओं में सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर विनय श्रीवस्तव ने अपने संदेश में कहा कि – “योग हमारी प्राचीन विरासत है, जो आज के जीवन की व्यस्तताओं और तनाव से मुक्ति का माध्यम है। रेलवे परिवार को स्वस्थ, सजग और सकारात्मक बनाए रखने में योग की भूमिका अहम है।”

समस्तीपुर

शरीर को रोगमुक्त रखने और मन को शांति के लिए अहम है योग का अभ्यास -प्रो० सुनीता सिन्हा 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  वीमेंस कालेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो सिन्हा ने योग के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग हिंदुस्तानीय संस्कृति से जुड़ा है और योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। योग अभ्यास डा विजय कुमार गुप्ता ने कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ रंजन कुमार, डॉ सुरेश साह, डॉ मृत्युजंय कुमार, प्रो. फरहत जबीन, डा कुमारी अनु, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ संगीता, डा अपूर्वा मूले, डॉ. मोना शर्मा, डा सालेहीन अहमद, डॉ सरस्वती कुमारी, डॉ आभा, डॉ पुष्कर झा, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एन एस एस और एन सी सी के छात्राओं आदि ने उत्साह पूर्वक योग अभ्यास किया ।

समस्तीपुर

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, समस्तीपुर में भी मना योग दिवस 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर द्वारा सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को योग क्रियाओं के लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए और योग की शक्ति से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन अनुभवी योगकर्मी प्राचार्य तुगनायत के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। इस आयोजन का उद्देश्य सभी को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना था। प्रतिभागियों ने योग सत्र से प्राप्त सकारात्मक अनुभव साझा किए और इसके लाभों की सराहना की। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे नियमित जीवन शैली में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख डॉ. दीपक कुमार, प्रो.ज़िया हुसैन, प्रो.मनीष कुमार, प्रो. तन्मय कुमार, प्रो. मुकेश कुमार, नवल कुमार, बबलू कुमार, सिंटू कुमार, अरुण कुमारआदि ने योग को रोज़मर्रा की दिनचर्या में अपनाने और समाज में इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लेकर किया गया।

समस्तीपुर, हादसा

टेंट का बांस गिरने से मालवाहक पिकअप के चालक की मौत

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डीहवारणी स्थान के समीप शुक्रवार की दोपहर सिर पर टेंट का बांस गिरने से मालवाहक पिकअप के चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन डीह निवासी रामाशीष महतो के जेष्ठ पुत्र प्रकाश कुमार (28) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक एक टेंट हाउस का गाड़ी चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह मालवाहक पिकअप पर टेंट का बांस लेकर बथुआ बुजुर्ग जा रहा था। इस बीच बथुआ बुजुर्ग स्थित डीहवारणी स्थान के निकट टेंट का बांस अचानक भर भराकर उसके सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को आनन –फानन में मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान देर शाम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, युवक की मौत से उसके गांव में कोहरा मच गया है। मृतक के पिता रामाशीष महतो,उसकी मां सुमित्रा देवी,पत्नी दीपा देवी, भाई अमरेंद्र महतो एवं रजनीश महतो के अलावा मृतक के दो नाबालिक बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था।

समस्तीपुर

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की अधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  मंत्री ग्रामीण विकास विभाग- सह -प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला श्रवण कुमार द्वारा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन दिनांक 20 जून 2025 को किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा मंत्री एवं प्रभारी सचिव समस्तीपुर जिला एन विजयलक्ष्मी को पौधा देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई । बैठक में प्रमुख रूप से बाढ़ पूर्व की जाने वाली तैयारी जिसमें तटबंधों की मरम्मत ,बाढ़ आश्रय स्थलों को चिन्हित करना एवं पूर्व चिन्हित स्थलों की मरम्मती करना ,इसके अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु की गई तैयारी की समीक्षा की गई । उक्त क्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है जिसके लिए सभी नाविकों का निबंधन भी कर लिया गया है । साथ ही बाढ़ की स्थिति में राहत सामग्री हेतु निविदा संपन्न हो गई है। इसके अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ की स्थिति में पशुओं के चारा हेतु निविदा संपन्न कर ली गई है ताकि बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के चारें इत्यादि में परेशानी ना हो। इसी प्रकार कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन ,कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी तथा अन्य पदाधिकारी द्वारा भी की जाने वाली तैयारी के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में प्रभारी सचिव समस्तीपुर जिला -सह – प्रधान सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार ,पटना एन विजयालक्ष्मी , विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी समस्तीपुर श रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडे , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जदयू मीडिया सेल प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया

नया विचार न्यूज समस्तीपुर-   शुक्रवार को लोहिया आश्रम समस्तीपुर में जदयू मीडिया सेल प्रकोष्ठ के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मीडिया सेल के मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता जदयू मीडिया सेल प्रकोष्ठ समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष नीरज झा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा की मीडिया सेल प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी को 21 जून से होने वाले बुथ स्तरीय बैठक में अपनी उपस्थिति जरुर दर्ज करें एवं प्रदेश पार्टी द्वारा निर्देशित उस बैठक में तकनीक सहयोग लेपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से प्रदेश पार्टी के निगरानी में कार्यक्रम संपन्न कराना है एवं फोटो ,वीडियो उपस्थिती पंजी के साथ प्रदेश पार्टी को भेजेंगे। इस बैठक में कल्याणपुर प्रखंड की दीप्ति कुमारी ने जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय के हाथों जदयू की सदस्यता को ग्रहण किया। इस मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, जदयू महासचिव प्रमोद मिलिंद, रंजीत कुमार फोजी,मीडिया सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गौरव कुमार ,प्रदेश सचिव सुजीत कुमार ,प्रदेश सचिव अजय कुमार राय, विद्यापति प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ,खानपुर राजीव कुमार, जिला महासचिव अशोक कुमार सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष शिवाजी नगर गौरव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राय रंजन श्याम, किशोर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष मीडिया सेल शंकर राय जदयू जिला सचिव अविनाश आर्यन, रामनिवास, गौतम झा ,मनीष कुमार, टिंकू कुमार राय ,हर्षित कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष रोसरा केशव चौधरी आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top