Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

पुस्तकों से जुड़ाव और प्रेम एक योग्य और शिक्षित समाज का निर्माण करता है – सुरेन्द्र कुमार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –   क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से सरायरंजन प्रखंड के खेतापुर, नरघोघी, मेयारी, नौआचक, भागवतपुर गांव में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा चलंत पुस्तकालय के माध्यम से गांव के जरुरतमंद बच्चों और अभिभावकों को पुस्तक दिया गया। इन गांवों में मुसहर बस्तियों में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों का पुस्तक के प्रति समर्पण और लगाव को बढ़ावा देने के लिए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा कोविद -19 के बाद नियमित रूप से चलंत पुस्तकालय के माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्य में क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के समर्थन से हर साल तकरीबन 5000 बच्चों तथा अभिभावकों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकें मुहैया कराई जाती है। चलंत पुस्तकालय के गांव गांव पुस्तक वितरण के दौरान किशोरी पंचायत के सदस्यों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई पर संवेदनशील किया गया और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा संचालित सामुदायिक सेनिटरी पैड बैंक के माध्यम से लड़कियों के मासिक धर्म के समय लागत मूल्य पर सेनिटरी पैड मुहैया कराया जाता है। डाबर इंडिया लिमिटेड के द्वारा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा संचालित सभी शिक्षा केन्द्रों पर रीयल जूस, नारियल पानी और गुलाबरी का वितरण किया गया। डाबर इंडिया लिमिटेड, पटना कार्यालय द्वारा हर महीने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह के ख़ाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जाता है। जिसे जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा जरूरतमंद परिवारों, मुसहर बस्तियों में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों के बीच वितरित किया जाता है। इस अवसर पर दिनेश प्रसाद चौरसिया, रविन्द्र पासवान, किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, रामदयाल सहनी, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, नवनीत कुमार, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, दीपक कुमार चौरसिया, अनुष्का कुमारी, संदीप कुमार, राजकुमार पासवान, प्रवीण कुमार, मुस्कान कुमारी, वार्ड सदस्य सियाराम कापर, संतोष मिश्रा, रामप्रित चौरसिया, वीणा कुमारी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

वारिसनगर के नाबालिग लड़की के सभी दुष्कर्मी की हो तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से सजा मिले- बंदना सिंह

नया विचार समस्तीपुर- जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की दुष्कर्म कांड की निंदा करते हुए स्त्री अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह एवं वारिसनगर की स्त्री नेत्री शांति देवी ने घटना के तमाम दुष्कर्मी को तत्काल गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। स्त्री नेताद्वय ने कहा है कि दुष्कर्मी रखुखदार परिवार से है इसलिए पुलिस जानकारी के बाबजूद उनकी गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही है। अगर अविलंब घटना की जांच कर कथित सामुहिक दुष्कर्म कांड के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो ऐपवा आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। नेताद्वय ने समस्तीपुर में बढ़ते स्त्री हत्या- अपराध- ब्लातकार, छिनतई पर रोक लगाने की मांग की है। विदित हो की वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शीतल पेय खरीदने जा रही एक नाबालिग लड़की को कुछ मनचले पकड़कर निर्जन स्थान गाछी में ले गये जहां उसके साथ विभत्स ढ़ंग से दुष्कर्म की गई। बेहोश होने पर उसे छोड़कर मनचले भाग निकले। राहगीर के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटकर सदर अस्पताल लाया जहां लड़की की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे गहन चिकित्सा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

समस्तीपुर

भाकपा माले के उजियारपुर प्रखंड कमेटी की बैठक, जन संगठनों को मजबूत करने का निर्णय 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –  जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत एम आर जनता कॉलेज में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई जिसमें भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे । बैठक में पार्टी से जुड़े जनसंगठनों अखिल हिंदुस्तानीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल हिंदुस्तानीय किसान महा सभा, इनक़लाबी नौजवान सभा, छात्र संगठन आइसा, स्त्री संगठन एपवा के कामकाज की समीक्षा की गई और संगठन के पदाधिकारियों से समीक्षा कर एक सप्ताह में सभी संगठनों के प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है । जिला सचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं अपराधी जब चाहे जहाँ चाहे आपराधिक वारदात कर बेख़ौफ़ घूम रहे हैं ।बिहार में कानून का नहीं, अपराधियों का राज क़ायम हो गया है ।  बैठक को भाकपा माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि माइक्रो फ़ाइनेंस कम्पनियों ने गरीबों को कर्ज के जाल में जकड़ लिया है । मोदी और नीतीश के राज में गरीब भारी सूद पर कर्ज ले रहे हैं, प्राइवेट कंपनियों के मनमानी से तंग आकर गरीब परिवार आत्म हत्या करने को मजबूर हैं और प्रशासन चुप है ।न रोजगार न शिक्षा सिर्फ़ पलायन और ठेके की गुलामी बिहार की पहचान बन चुकी है ।बैठक को किसान महासभा के ज़िलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, जिला कमेटी सदस्य फिरोजा बेगम, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह , जयंत कुमार, प्रखंड कमेटी सदस्य हेमन्त कुमार सिंह, शंकर प्रसाद यादव, रामभरोश राय, रामबली सिंह, तनंजय प्रकाश,राहुल राय, रोहित पासवान, पप्पू यादव, अमरजीत पॉल,विजय कुमार राम, राम सगुन सिंह, मो० उस्मान, राम सुदीन सिंह, मो० फरमान, मो० चॉंद, सशील कुमार सिंह , दिनेश कुमार सिंह मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने किया ।

समस्तीपुर

मृतक के स्वजनों से मिले जल संसाधन मंत्री, दी सांत्वना 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड के नौआचक वार्ड 02 निवासी अमरजीत राय के घर जाकर उनके पुत्र की निर्मम हत्या पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने मृतक के स्वजन को तत्काल पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की चेक राशि प्रदान की। इसके बाद वे तिसवारा गांव जाकर भाजपा नेता आलोक कुमार ठाकुर के पिता के असामयिक निधन पर शोक संवेदना जताई। साथ ही उनके स्वजनों को सांत्वना दी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास की दिशा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया, जिसमें सड़क निर्माण, जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति जैसे जुड़े कार्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए वे सदा तत्पर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क एवं पुल –पुलिया का जाल बिछाया गया तथा सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा गया। सरायरंजन में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई । वहीं बलान एवं जमुआरी नदी की गाद उड़ाही का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग और समर्थन से ही ये सब कार्य संभव हुआ है। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रंजीत पटेल, मुखिया महेंद्र राय, राजीव कुमार दास, संतोष राम, संजय कुमार राय, रितेश कुमार, बहादुर दास, जितेंद्र राम, गोविंद राय, बब्बन गिरि,विशाल कुमार ठाकुर, आलोक कुमार ठाकुर, उमेशचंद्र झा, नवीन कुमार ठाकुर, राम विनोद चौधरी, मो .इजहार अशरफ, विकास कुमार ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

गाड़ी चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुदौली चौक से निजी कंपनी में कार्यरत एक कर्मी की गाड़ी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गाड़ी चालक के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ने कहा है कि वह रुदौली चौक स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार की दोपहर उन्होंने अपनी गाड़ी (बीआर 33 एवी 6663 )को कार्यालय के सामने लगाकर ऑफिस में चला गया। वहीं अधिक रात्रि होने के कारण वह कार्यालय में ही सो गया। सुबह उठकर घर जाने के लिए जब वह गाड़ी को खोजा तो उनकी गाड़ी गायब थी। उन्हें पूरा विश्वास है कि अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी की चोरी की है।

अपराध, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में महिला अभियंता से बदमाशों ने दो लाख मूल्य की चेन उड़ाए 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्त्री अभियंता के गले से दो लाख मूल्य के सोने की चेन उड़ा लिए।इस संबंध में पीड़िता के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना कांड सं.114 /25 दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनका नाम अनुराधा है। उनके पति का नाम पंकज कुमार है। वह हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहती हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर में सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की शाम वह अपनी ड्यूटी से वापस लौट रही थी। जब वह वास्तु विहार के समीप रुककर दाईं ओर मुड़ने लगी,इस बीच समस्तीपुर की ओर से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से दो लाख मूल्य के सोने की चेन उड़ा लिए। उन्होंने उक्त बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया। पर वह भागने में सफल रहे।

समस्तीपुर

बिहार यूथ फेडरेशन के रक्तदान शिविर में 43 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को मुसरीघरारी पटोरी रोड स्थित बजाज एजेंसी के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन डॉक्टर स्वापिनल प्रियदर्शी एवं युवा समाजसेवी मोहम्मद नौशाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इस अवसर पर उन्होंने बिहार यूथ फेडरेशन के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन निरंतर रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है जिसके इस संगठन से जुड़े सभी सदस्य बधाई के पात्र है।उन्होंने ने कहा कि लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होता बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो शिक्षित लोग हैं वो इसके प्रति जागरूक और सजग हैं लेकिन जो शिक्षित नहीं हैं वो इससे कतराते हैं। ऐसे लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 18 से अधिक आयु के लोग जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं। नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती। नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियाें का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल आदि की जांचें हो जाती हैं।वही सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नौशाद ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है। डोनेट करने के बाद 24 घंटे में वापस शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है। बशर्ते आप खान-पान सही रखें। ब्लड डोनेट करते समय आपके शरीर के पांच तरह की जांच भी होती हैै, वह भी बिल्कुल मुफ्त। इसके अलावा यह किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण है। हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 3 माह के अंतराल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इसी तरह यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान ने कहा कि आज का युवा पीढ़ी में रक्तदान को लेकर काफी भ्रांतियां हैं जिसे दूर करने का प्रयास यह संस्था निरंतर कर रहा है।उन्होंने कहा कि एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है, जिसकी कमी शरीर में 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट पैक्ड रेड ब्लड, एक-एक यूनिट प्लाज्मा और प्लेटलेट्स बनाया जाता है। 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ रक्तदाता, 45 किग्रा से कम से कम वजन व हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम ब्लड होने पर रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के बीच तीन माह का अंतराल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि थैलेसिमिया एप्लास्टिक एनीमिया, कैंसर पीड़ित मरीजों को निरंतर ब्लड की जरूरत होती है, ऐसे में लोग स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करें और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।शिविर में मोहम्मद नौशाद,रंजन कुमार, मोहम्मद समीर, दीपक कुमार, दानिश कमाल,नीरज कुमार गुप्ता, अनामुल हक, शुभम झा,अब्दुल कादिर और रंजीत पासवान समेत 43 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान के अलावा पप्पू खान, रूबैद, गुफरान, मो नौशाद, फूल हसन, मो नसीरुद्दीन, मो नसीम, मिर्ज़ा फरहाद, नसीम अब्दुल्लाह, शाकिर रजा आदि लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर के 507 नवचयनित सिपाही की कल से अलग-अलग जिलों में होगी ट्रेनिंग

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। समस्तीपुर पुलिस लाइन में विगत महीने नियुक्ति की औपचारिकता पूरी करने वाले नवचयनित सिपाहियों को 20 जुलाई से अलग-अलग जिलों में विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा जाएगा। लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह के अनुसार समस्तीपुर जिले से कुल 507 नवचयनित सिपाहियों को ट्रेनिंग के लिए रवाना किया जा रहा है। इनमें 243 पुरुष सिपाहियों को सहरसा भेजा जाएगा जबकि 264 स्त्री सिपाहियों को बीएमपी मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, समस्तीपुर पुलिस लाइन को भी ट्रेनिंग सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। यहां अन्य जिलों से आने वाले कुल 273 नवचयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके आवासन, भोजन और रहने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 20 जुलाई को सभी नवचयनित सिपाही संबंधित ट्रेनिंग सेंटरों में योगदान देंगे। लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग का उद्देश्य नए पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग बनाना, कानून व्यवस्था की समझ विकसित करना और अनुशासन व कार्यकुशलता का भाव पैदा करना है।

समस्तीपुर

वोटर लिस्ट पुनिरीक्षण कार्य का जन संपर्क मंत्री ने किया निरीक्षण 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : मंत्री सूचना जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी के द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का बीएलए के साथ बैठक किया गया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय में विस्तार से चर्चा की गई एवं सभी बीएलए को पुनरीक्षण के विषय में आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने एवं भ्रांतियों को दूर करने हेतु अनुरोध किया गया ।मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल हेगड़े जिला अध्यक्ष जदयू डॉ दुर्गेश कुमार राय पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी मीडिया प्रभारी अनस रिज़वान कार्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, तौहीद अंसारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बीएलए मौजूद रहे।

समस्तीपुर

गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश नहीं चलेगी- भाकपा (माले) 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –  जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत भाकपा माले ने मताधिकार बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन अभियान के तहत रामनगर, बेगमपुर नागरबस्ति, सतमलपुर पुरनाही, नक्टा चौक, वारिसनगर बाजार, वारिसनगर गुदरी, रामपुर, भादो घाट, माधोपुर हाट पर सघन प्रचार और नुक्कड़ सभा कर भाजपा-जदयू के द्वारा चुनाव आयोग की आर में लाखों गरीबों का मतदाता सूची से नाम हटाने की नियत से वोटबंदी जनता के ऊपर थोपने के खिलाफ प्रचार किया गया । माले जिला सचिव उमेश कुमार ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव दो-तीन महीने बाद होना है चुनाव आयोग ने विशेष सघन पुनरीक्षण के तहत गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश किया है । भाकपा माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य व वारिसनगर विधानसभा में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी फूलबाबू सिंह ने कहा कि नौजवानों, गरीबों के वोट के अधिकार पर सबसे बड़ा हमला हुआ है । भाजपा – जदयू ने पुनरीक्षण का समर्थन करके जाहिर कर दिया है कि सब कुछ मोदी-नीतीश के इशारे पर हो रहा है ।गरीबों-दलितों का वोट सब को चाहिए लेकिन,उनके वोट के अधिकार की रक्षा की उन्हें तनिक भी परवाह नही है । नुक्कड़ सभा को छात्र- संगठन आइसा के नेता मो० फरमान, रोहित कुमार पासवान, नीतीश कुमार और भाकपा माले के वारिसनगर प्रखंड सचिव रामचन्द्र पासवान ने भी संबोधित किया ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top