Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के मद्देनजर 05 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

नया विचार समस्तीपुर-  रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही- गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.- डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और 05 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15655 कामाख्या- श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस बरौनी-मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा- कामाख्या एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 3. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 4. दिनांक 02 मई, 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 5. दिनांक 25 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी ।

समस्तीपुर

जिला अधिकारी ने राजस्व संग्रहण एवं भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षात्मक बैठक 

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 17 अप्रैल 2025 को आंतरिक संसाधन एवं राजस्व कार्यो तथा भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 24 -25 में आंतरिक संसाधन के दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया . इसके अतिरिक्त राजस्व की समीक्षा के क्रम में खारिज दाखिल के मामलों ,परिमार्जन के मामलों तथा ई मापी के मामलों का विभागीय निदेश के आलोक में निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया ताकि जिले की रैंकिंग टॉप में बनी रहे इसमें लापरवाही करने वाले अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी .भूमि उपलब्धता के संबंध में विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी को एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को सभी प्रकार की योजनाओं हेतु चिह्नित भूमि को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी का तेजस्वी पर साधा निशाना कहा बिहार के स्व घोषित मुख्यमंत्री दिल्ली में चरण स्पर्श कर रहें हैं 

नया विचार समस्तीपुर– बिहार प्रशासन के भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी आज समस्तीपुर पहुंचे । जहां आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं । पीएम मोदी के दौरे को लेकर आज जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे ।इसी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया । मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के मौके पर बाबा विदेश्वर नाथ की धरती, मधुबनी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला भी है ।सभी पंचायती राज से जुड़े जन प्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया गया है क्योंकि यह प्रशासनी कार्यक्रम है ।जहां प्रधानमंत्री पंचायत के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे ,वार्ता करेंगे ।जिससे सभी पंचायतीराज से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना है ।बड़े सौभाग्यशाली है कि हमारे एनडीए के प्रधानमंत्री हैं तो हम लोग भी तैयारी कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रहे हैं । इसी आमंत्रण के तहत समस्तीपुर पहुंचे हैं। संजय सरावगी की ने कहा की 2025 में हम लोग फिर एक बार नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे । आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन के स्व घोषित मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर चरण स्पर्श कर रहे हैं । विपक्ष के लोग ही मुसलमान को बरगलाने और तुष्टिकरण की नेतृत्व करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक का सबसे बड़ा ही हितैसी हैं । साथियों उन्होंने कहा कि देश की ऐसी प्रधानमंत्री हैं अटल जी को छोड़कर की सभी दिनों में जनता के लिए मौजूद रहते हैं जनता के बीच जाकर संबोधन करते हैं पहले के प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव के समय भाषण किया करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है वह सभी जगह चुनाव से पहले भी जाते हैं ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

तेज रफ्तार दूध टेंकलोरी ने ली एक मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के शीशे फोड़े

•मुआवजे की मांग को लेकर चार घण्टे से सड़क जाम •चार बच्चों के सर से उठा पिता का साया नया विचार समस्तीपुर-  समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक पर अनियंत्रित तेज रफ्तार मिल्क वेन ने मोटरसाइकिल सवार को दो मजदूर को मारी ठोकर । जिसमें एक मजदूर की घटनास्थल पर ही हुई मौत,दूसरा जख्मी जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।मौत से गुस्साए लोगों ने उक्त गाड़ी के सीसे तोड़े ।सूचना पर पहुंची पुलिस । मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरपुर टारा वार्ड 14 निवासी सुरेश महतो के 32 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और जख्मी उसी गांव के सन्तोष कुमार के रूप में हुई हैं ।बताया जाता हैं कि यह दोनों शौचालय निर्माण के लिए रिंग बनाने का कार्य करता हैं । आज शौचालय निर्माण की टंकी बिठाने के लिए चकमेहसी जा रहा था । इस दौरान भट्टी चौक के पास अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी ।मृतक के स्वजन बताते हैं कि यह घर मे कमाने वाला एक ही सदस्य था ।इसके चार शिशु हैं ।जिसके तीन लड़की और एक लड़का हैं ।शौचालय का टँकी का रिंग बिठाने का काम करता हैं ।वही आज भी रिंग बिठाने जा रहा था ।उसके स्वजन और स्थानीय लोगों ने शव के साथ भट्टी चौक दरभंगा समस्तीपुर मुख्य सड़क जाम कर मुआबजे की मांग कर रहें हैं ।चार घण्टे से सड़क जाम होने की बजह से वाहनों की लगी हैं लंबी कतार । सूचना पर पहुंचे चकमेहसी और कल्याणपुर थाने की पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है । चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष यादव का बताना है कि भट्टी चौक के पास 10:00 बजे एक अनियंत्रित दूध वाली गाड़ी ने ठोकर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा जख्मी है लोग सड़क जाम कर रखे हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।

अपराध, समस्तीपुर

दो पक्षों में झड़प के बाद दस राउंड से अधिक फायरिंग, पुलिस ने खोखा किया बरामद, अब एक हमला का वीडियो हो रहा है वायरल

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर मध्य वार्ड संख्या-1 में पूर्व से चले आ रहे दो जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। घटना बुधवार की शाम करीब 8.30 बजे शाम की बतायी गयी है। जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।इधर गोलीबारी सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के दौरान दो खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं घटना में किसी व्यक्ति की हताहत होने की सूचना नही है। हालांकि इस दौरान मंटुन चौरसिया के घर पर विपक्षियों ने फायरिंग की है ।इसमें दरवाजे का एस्बेस्टस चकनाचूर होने के साथ ही बिजली के कई बल्ब आदि फोड़ दिया गया है। जब दूसरे पक्ष ने ईटा पत्थर चलाना शुरु किया तो वह फरार हो गया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की मंटुन चौरसिया व अमीर लाल चौरसिया सहित अन्य के बीच पूर्व से 2 कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा। इसी दौरान दिन से ही दोनों पक्षो के बीच कई राउंड झड़प हुआ था। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षो से आवेदन देने को कहा था। इसी बीच शाम में एक पक्ष मंटून चौरसिया की ओर से दो राउंड फायरिंग कर दिया गया। घटना को लेकर छनबीन की जा रही है, विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

बिहार, समस्तीपुर

KHELO INDIA – प्रचार प्रसार के लिए पहुंची खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा रथ का किया डीएम ने स्वागत

• 500 से अधिक बच्चों ने दिखाया उत्साह स्पोर्ट्स को अपने जीवन में शामिल करने की ली शपथ नया विचार समस्तीपुर : बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर राज्य के 38 जिलों में मशाल गौरव यात्रा शुरू हो गया हैं. गुरुवार को यह यात्रा समस्तीपुर समाहरणालय परिसर पहुंची. जहां इसका स्वागत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया. मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी आकाश ने स्पोर्ट्सो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप को जिलाधिकारी को हस्तगत कराते हुए समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित करने तथा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने के निमित जन जागरूकता अभियान के सहभागी बनने का संदेश दिया. इससे पूर्व गौरव यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंचा जहां पांच सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्पोर्ट्स संघ के खिलाड़ियों ने “स्पोर्ट्स के रंग बिहार के संग” नारे के साथ भव्य स्वागत किया. जहां बच्चों ने अपने जीवन में स्पोर्ट्स को शामिल करने का शपथ लिया. अवसर पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्सो इंडिया मशाल गौरव यात्रा प्रचार रथ नगर परिषद परिक्षेत्र के विभिन्न स्थान पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी और शुक्रवार की सुबह दरभंगा रवाना होगी. उन्होंने बताया कि बिहार पहली बार स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है. इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एलइडी स्क्रीन और जागरूकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार-प्रसार के संसाधनों से युक्त रथ स्पोर्ट्सो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के सभी जिलों में जायेंगे. यह यात्रा 15 अप्रैल से दो मई जारी रहेगी और दो मई की शाम तक रथ पटना लौट जायेंगी. चार मई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर में स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशाल को प्रज्वलित कर करेंगे. स्वागत कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला स्पोर्ट्स कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, बीआर टीम के रवी कुमार, मुकेश कुमार, विनय कुमार विनय, अंशु कुमार सिंन्हा, कुमारी वंदना, विजय कुमार, संजीव कुमार, अंजनी कुमार, निखिल कुमार सिंह, ब्रजेश झा, तरविंदर सिंह एवं रेणु कुमारी सराहनीय भूमिका निभाई.

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- रद्द की गयी 14009/10 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल तक पुनर्बहाल

नया विचार समस्तीपुर–  रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गयी गाड़ी सं. 14009/14010 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर निम्नलिखित तिथियों को पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है –  1. गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस – 19, 21 एवं 23 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से खुलने वाली । 2. गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस – 20, 22 एवं 24 अप्रैल, 2025 को बापूधाम मोतीहारी से खुलने वाली ।

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल सहित 03 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

नया विचार समस्तीपुर-  यत्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिसका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी सं. 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल अब 31 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी । 2. गाड़ी सं. 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल अब 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी ।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अवैध नर्सिंग होम के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी , राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी 

नया विचार सरायरंजन:मुसरीघरारी चौक पर अवैध रूप से चलाए जा रहे नर्सिंग होम के संचालक के विरुद्ध बुधवार को थाना कांड सं. 44/25 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि मुसरीघरारी में अनीशा हेल्थ केयर के नाम से अवैध रूप से एक नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। इसके संचालक सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी स्व .अरविंद प्रसाद सिंह के पुत्र विजीत कुमार सिंह हैं। इनके नर्सिंग होम में 20 अप्रैल 2024 को चिकित्सक की अनुपस्थिति में कंपाउंडर ने एक स्त्री रोगी की सर्जरी कर दी थी,जिससे स्त्री की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान मुसरीघरारी थाने के मुबारकपुर निवासी चंदन ठाकुर की पत्नी बबीता देवी (28) के रूप में की गई थी। बता दें कि मृतका के स्वजन के द्वारा इस घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाई थी। आयोग में दायर परिवाद संख्या 3315 /4/30 /2024 के आलोक में सिविल सर्जन समस्तीपुर के निर्देश पर उक्त नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

समस्तीपुर

अंबेडकर के सपनों का भारत और बिहार बनाने का लिया संकल्प 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 04 अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर परिसर में सोमवार की देर शाम शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जिला कमिटी के तत्वावधान में संविधान निर्माता हिंदुस्तानरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर तमाम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर जिला संयोजक राम कुमार की अध्यक्षता तथा जिला कमिटी सदस्य राजीव कुमार राय के संचालन में आयोजित जयंती समारोह को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार, जिला कमिटी सदस्य राजीव कुमार राय, राम सागर राय,अनिता देवी,नरेश राय, कृष्ण कुमार, शिव कुमारी देवी, शमशेर अहमद, सुशील कुमार मिश्र, राम निवास मिश्र, शमा खातून,सोनिया देवी,मोतीलाल साह, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, शौकत अली, नीरज कुमार, मोहन पोद्दार, अरविंद कुमार राय, रामाकांत चौधरी,मुंशी लाल राय, मिश्री लाल पासवान, रंजू देवी,सैयद मोहम्मद इकबाल ममता देवी,दयावती देवी, बिल्टु सदा, बिरजू राय, महेश कुमार सिंह, नजरे आलम, राम चंद्र सिंह रमेश पासवान, मंटुन पासवान,बिनोद कुमार, रोहित कुमार देव,सुनीता देवी, प्रमोद कुमार सिंह, अशर्फी पासवान,राम बली साह, हरि सहनी, संजय झा, प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर कुमार, रामेश्वर चौधरी, मोहन पोद्दार, फैज आलम, रामचंद्र राय, विश्वनाथ ठाकुर, श्याम कुमार राय, विपिन कुमार, रंजीत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top