Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

भाजपा महिला मोर्चा प्रवासी कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

नया विचार न्यूज़  शिवाजीनगर/समस्तीपुर–   प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह के आवास पर रविवार को भाजपा स्त्री मोर्चा प्रवासी कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र संख्या 139 के शिवाजीनगर प्रखंड के रामभद्रपुर गांव में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश से भाजपा स्त्री मोर्चा कार्य समिति की सदस्य एडवोकेट अंजना तिवारी सतना मध्य प्रदेश और मनीष पाठक रीवा मध्य प्रदेश ने लोगों के बीच जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी।दोनों ने स्त्रीओं, जीविका दीदियों और प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र प्रशासन ने गरीब, किसान, स्त्री और युवाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान हिंदुस्तान योजना, और स्त्री सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में प्रवासी बहनों का संपर्क कार्यक्रम चला रही है ताकि स्त्री सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।मौके पर रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार, आईटी सेल सह मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव झा, शंभू झा, श्रवण झा, किरण बेदी झा, स्त्री मोर्चा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नीलम कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्त्री कार्यकर्ता, जीविका दीदी, ग्रामीण, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्रीओं को जागरूक कर भाजपा के संगठन को मजबूत बनाना और प्रशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना बताया गया।

समस्तीपुर

बल्लीपुर गांव में बिजली संकट से लोगो का फूटा गुस्सा

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर–  प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर और ठनका में पिछले 15 दिनों से लगातार लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा रविवार को फुट परा। सैकड़ो की संख्या में लोग गोसाई पोखर पावर हाउस पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि इस भीषण गर्मी में विगत 15 दिनों से बिजली लोगों को नहीं मिल पा रही है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था की इसको लेकर कई बार शिवाजीनगर बिजली जेई से शिकायत किया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ । लोगों ने जेई पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। पावर हाउस पर लोगों के जमा होने की सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी लोगों से विद्युत समस्या के बारे में जानकारी लेकर पदाधिकारी से बात की ।लोगों ने करिब 7 घंटा तक पावर हाउस पर हंगामा किया। और वरिय पदाधिकारी की बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी देर बाद जेई आकाश वर्मा, थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह पावर हाउस पहुंचकर लोगों को जल्द समस्या की समाधान कराने की बात कही। तब जाकर लोगों ने हंगामा बंद किया। वही जानकारी मिलते ही बीडीओ आलोक कुमार सिंह भी पहुंचे।इधर बिजली जेई आकाश वर्मा ने कहा ब्रेकर खराब होने के कारण समस्या हुई है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार चौधरी, रमन चौधरी,गगन कुमार झा, प्रमोद राय, मणिकांत चौधरी, विकास चौधरी, राहुल चौधरी, पंकज यादव, रणधीर कुमार, नीतीश कुमार, आशीष कुमार, शुभम चौधरी, छोटे दास, रितेश कुमार, विवेक चौधरी, सुरेश दास, धीरज कुमार, आशीष कुमार, अंकित पाठक, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है वही बारिश नहीं होने के कारण विद्युत मोटर से फसल की सिंचाई कर रहे लेकिन लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से परेशानी हो रही है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फरार चल रहे अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – जिले के मुसरीघरारी में वाहन चेकिंग के दौरान नवीन सिंह गिरोह के सक्रिय अपराधकर्मी को मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि कई कांड में फरार चल रहे रूपेश चौधरी अपने साथियों के साथ आ रहे है उनको वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से एक पिस्टल और स्प्रीट और एक मोबाइल बरामद किया गया। रूपेश चौधरी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और नवीन सिंह में काम करते थे

समस्तीपुर

जदयू बूथ कमिटी की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर दिया गया बल 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : लाटबसेपुरा पंचायत में रविवार को बूथ कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो” रहा, जिस पर विस्तार से सभी लोगों द्वारा चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि क्षेत्र के हर बूथ पर जाकर लोगों से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को बताएं। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल ने की। बैठक में विशाल कुमार,अजय राय, राम सज्जन मिश्रा,संजय मिश्र,सद्दाम हुसैन, राजीव कुमार दास, संतोष राम,सर्वर हुसैन,संजय दास, चितरंजन शर्मा, अशोक राम,विनोद चौरसिया,गणेश ठाकुर,नागराज झा,मो नौशाद, मो .गुलाब, निजाम अख्तर,संजय दास, विकास सहनी,विपीन चौरसिया,सुजीत चौरसिया,राम प्रताप चौरसिया,आकाश अमर आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

नाले में पानी बहाने के विवाद को लेकर मारपीट में दो महिला समेत तीन घायल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में रविवार की सुबह नाले में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल है। घायलों की पहचान उक्त गांव निवासी मदन पोद्दार (60), सास उषा देवी (55)एवं बहू जयंती कुमारी (30)के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि घर के पास ही पानी निकासी के लिए उन लोगों ने गड्ढा बनाया था। पानी भर जाने के बाद उसे बहा दिया जाता था। इसी बात को लेकर पड़ोसी रामानंद पोद्दार वाद– विवाद करने लगा। बहू जयंती कुमारी ने सोख्ता बनवाने की बात कही । लेकिन वे लोग नहीं माने। इसी बीच रामानंद पोद्दार के परिवार वालों ने उन लोगों पर अचानक लाठी डंडा एवं ईट से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा बीच –बचाव कर सभी को बचाया गया। वहीं दूसरे पक्ष से रामानंद पोद्दार की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि उनके पड़ोसी मदन पोद्दार उनकी जमीन पर नाली बनवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष विवाद हो गया। यह संबंध में थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। उसके बाद 112 की टीम को वहां भेजा गया। सभी घायलों को इलाज इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

बिजली गुल होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रहा बाधित, प्रतीक्षारत मरीजों को हुई काफी परेशानी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को दो घंटे अल्ट्रासाउंड रहा बाधित रहा। वहीं अस्पताल में बिजली नहीं रहने से अस्पताल की ओपीडी सेवा भी बाधित हुई। बिजली कटने से ओपीडी से लेकर अल्ट्रासाउंड एवं अन्य विभाग में काम काज ठप रहा। इससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मरीजों ने बताया कि यहां बिजली की हमेशा समस्या रहती है। जिससे उनलोगों का अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं हो पाता है। वे लोग दूर दराज से बेहतर इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। मरीजों ने डॉक्टरों के सही समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होने की भी बात बताई।

समस्तीपुर

भक्तिभाव के साथ अष्टयाम महायज्ञ हुआ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी गांव के पछियारी टोला स्थित काली स्थान में शनिवार की शाम दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। अष्टयाम महायज्ञ को पंडित सीताराम मिश्र एवं श्रीराम मिश्र ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया। विगत दो दिनों से काली दुर्गे राधे श्याम,गौरी शंकर सीताराम के महामंत्र के साथ पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। इस महामंत्र के जाप से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय दर्जन भर कीर्तन मंडलीय बारी-बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया। अष्टयाम महायज्ञ के यजमान कीर्तन झा,योगमाया देवी, मनोज झा एवं प्रेमलता देवी के द्वारा संकल्प कर हवन किया गया।अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने म आचार्य सत्यनारायण मिश्र, राधा कांत झा, गणेश झा, विभूति झा, विनोद चौधरी, दीपक झा, अजय झा, विजय झा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

मुसापुर में तीन मोबाइल चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव के ककराहा पुल के निकट बांध पर शुक्रवार की देर शाम तीन मोबाइल चोरों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। धराए तीनों चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों की पहचान घटहो थाने के मनिकपुर निवासी कार्तिक सहनी, राहुल सहनी एवं कमलजीत सहनी के रूप में की गई है।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम में मुसापुर पंचायत के लगमा गांव निवासी सुकेश कुमार यादव से मोबाइल छीन कर भाग रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि इस बांध पर हर रोज चोरों द्वारा झपट्टा मारकर किसी न किसी का मोबाइल छीन लिया जाता है। शुक्रवार को मोबाइल छीनकर भागने के क्रम में तीनों चोर पकड़ा गया है,जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

समस्तीपुर

मासिक गुरुगोष्ठी में प्रधानाध्यापक को दिए गए कई निर्देश 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक,मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय बैठक शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। संचालन प्रखंड लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में प्रखंडाधीन विद्यालयों में यू दयार एवं ई. शिक्षाकोष पर छात्रों के प्रोग्रेशन की समीक्षा की गई। इसके अलावा लंबित छात्रों के प्रोग्रेशन को दो दिनों के अंदर अद्यतन करने, प्रधान शिक्षक –प्रधानाध्यापक के योगदान एवं पदस्थापना से संबंधित प्रतिवेदन, टीआरई –3 एवं स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन तथा नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा को ले आधिकारिक संख्या में आवेदन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने, सत्र 2022-23 से अद्यतन सभी प्रकार का बकाया प्रमाण पत्र जमा करने का निदेश दिया गया। एमडीएम बीआरपी गांधी राय ने विभागीय नियमानुसार एमडीएम का संचालन करने तथा रसोई घर को विशेष तौर पर साफ –सुथरा रखने का निदेश दिया गया। बैठक में प्रखंड व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी अखिलेश ठाकुर, प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव अभिराम झा सहित सभी संकुल समन्वय एवं संचालक उपस्थित थे।

समस्तीपुर

खेत पटवन के दौरान मोटर में करंट आने से डीलर की मौत।परिवार में मचा कोहराम

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर – शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत करियन गांव में शनिवार को खेत में पटवन के दौरान मोटर में विधुत करंट की चपेट में आने से डीलर फूलों यादव उम्र 50 की मौत हो गई। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया । परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिवार वालों ने बताया की मृतक फूलों यादव स्व. त्रिवेणी यादव के पुत्र थे। शनिवार को वे अपनी खेत में मोटर से पानी पटाकर धान की रोपनी करते । इसी दौरान विधुत करंट के चपेट में आ गये और झुलस गए। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि फूलों यादव ही परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उन्होंने कहा मेरे तीन पुत्र हैं। अब हमारे परिवार का कौन सहारा बनेगा। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top