Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

महान विचारक एवं समाज सुधारक थे स्वामी विवेकानंद

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने वेदांत दर्शन और योग को विश्व में फैलाया तथा रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। उन्होंने शिकागो धर्म संसद में अपने भाषण से प्रसिद्धि पाई। साथ ही संस्कृति व राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़ा। उन्होंने मानवता, शिक्षा व धर्मनिरपेक्षता पर महत्वपूर्ण विचार दिए। उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, कुमार गौरव, राजीव रंजन, मीनू कुमारी, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी,अंबिका कुमारी, शुभम कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

विक्की इलेवन बथुआ बुजुर्ग की टीम ने विश्वनाथ बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित विश्वनाथ बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बथुआ बुज़ुर्ग की विक्की इलेवन टीम ने अपने प्रतिद्वंदी मुसरीघरारी टीम को संघर्ष पूर्ण स्पोर्ट्स में तीन विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। ज्ञात हो कि कुल 8 टीम के बीच विगत 1 जनवरी से यह प्रतियोगिता चल रही थी,इसमें सेमी फाइनल मुसरीघरारी एवं बरबट्टा और सिंह इलेवन एवं बथुआ बुज़ुर्ग के विक्की इलेवन के बीच हुआ। इसमें आखिरी राउंड फाइनल मैच में बथुआ बुज़ुर्ग एवं मुसरीघरारी के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में आखिरी तक संघर्ष करते हुए बथुआ बुज़ुर्ग की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का कप वितरण मुख्य अतिथि प्रो.अमरेन्द्र कुमार के हाथों से विजेता टीम कप्तान विक्की कुमार को सौंपा गया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुशांत सिंह एवं विद्याकर झा, लालबाबू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उपविजेता टीमके कप्तान शिवम् कुमार को उपविजेता का ट्रॉफी सौंपा गया। मैच के मैन ऑफ द सीरीज अंकित कुमार एवं मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को ट्रॉफी देते हुए प्रो.अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमेशा स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्स भावना से स्पोर्ट्सना चाहिए।उसे कभी भी प्रतिद्वंदिता के रूप में नहीं लेना चाहिए। हम सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, आप सभी के स्पोर्ट्स कौशल में उतरोत्तर विकास का आशीर्वाद देता हूं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उसकी हौसला अफजाई की गई। मौके पर कुणाल,विशाल,दीपांशु,अंकित,पुरुषोत्तम, सीपक,सज्जन,आकर्ष, आदित्य आदि प्रमुख रहे।

समस्तीपुर

जन सुराज संगठन के पुनर्गठन को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर-  जन सुराज संगठन को नए सिरे से सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री संजय सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में नरेंद्र प्रसाद मंडल एवं जितेंद्र मिश्रा ने पर्यवेक्षक  के रूप में उपस्थित रहकर संगठनात्मक प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति पर अपने-अपने विचार, सुझाव एवं अनुभव साझा किए। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन की रणनीति, कार्ययोजना और ढांचे को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर जन संवाद बढ़ाने तथा संगठनात्मक अनुशासन एवं समन्वय को सुदृढ़ करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन का पुनर्गठन कार्यकर्ताओं की भागीदारी, पारदर्शिता और सामूहिक नेतृत्व के आधार पर किया जाए।अध्यक्षीय संबोधन में श्री संजय सिंह जी ने कहा कि जन सुराज संगठन की मजबूती ही आंदोलन की सफलता की कुंजी है और सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। यह बैठक जन सुराज संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में संगठन और अधिक संगठित, प्रभावशाली एवं जनोन्मुखी रूप में कार्य करेगा।

समस्तीपुर

सामाजिक मेल मिलाप और सद्भाव का त्यौहार है मकर संक्रांति: मंत्री

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग निवासी सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमरेंद्र कुमार के आवास पर शुक्रवार को पुरातन सामाजिक– नेतृत्वक कार्यकर्ता समागम सह मकर संक्रांति सहभोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व पारंपरिक रूप से सामाजिक मेल– मिलाप और सद्भाव को बढ़ाने वाला त्यौहार है। इसलिए नेतृत्वक दलों के साथ-साथ शिक्षाविद एवं समाजसेवी भी अपने समर्थकों के साथ इस पर्व को मानते हैं, जो इस पर्व की पारंपरिक नेतृत्वक और सामाजिक महत्ता को दर्शाता है। मंत्री ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को चादर, माला एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर जदयू विधायक अश्वमेघ देवी, भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार,भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार,सर्वेश कुमार, सुशील चौधरी, भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा,प्रखंड जदयूध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद,डॉ. रामकिशोर चौधरी, अनिल सिंह बाबा, मणि प्रसाद सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह,राम लगन सिंह,डॉ.मित्र कुमार ठाकुर, रूप नारायण झा, भोला प्रसाद सिंह, नागराज झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर ने किया दलसिंहसराय अनुमंडल का सघन दौरा; विकास योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं, पैक्स केंद्रों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी विद्यापति महोत्सव की तैयारियों से लेकर धान अधिप्राप्ति और बुनियादी ढांचे के विकास तक की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। विद्यापति महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण भ्रमण की शुरुआत जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल विद्यापति धाम से की। आगामी विद्यापति महोत्सव की महत्ता को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दलसिंहसराय और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सफाई और आगंतुकों की सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। गरीबों के बीच कंबल वितरण बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निस्सहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की चपेट में न आए। धान अधिप्राप्ति एवं पैक्स गोदामों की जांच किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न पैक्स (PACS) गोदामों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित पदाधिकारियों से धान अधिप्राप्ति (Procurement) की लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिप्राप्त किए गए धान की नमी (Moisture Content) की स्वयं जांच की और निर्देश दिया कि किसानों को भुगतान में देरी न हो तथा मानक के अनुरूप ही धान की खरीद की जाए। निर्माणाधीन आरओबी (ROB) का निरीक्षण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी ने गुमटी नंबर 32 के निकट निर्माणाधीन ओवर ब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अभियंताओं से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि: कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।प्रगति की नियमित रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित की जाए।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, संबंधित विभागों के अभियंता और अन्य जिला स्तरीय / अनुमंडल स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम का हुआ समापन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के स्पोर्ट्स मैदान में सोमवार को स्वच्छता सेवा समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दो दर्जन से अधिक छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि स्पोर्ट्सकूद से शरीर को तंदुरुस्ती मिलती है। इसलिए छात्र –छात्राओं को हर रोज विभिन्न तरह के स्पोर्ट्सों में भाग लेना चाहिए। कहा कि इस तरह का सेवा पखवाड़ा हर नगर पंचायत को मनाना चाहिए। स्वच्छता का मतलब है कि सुरक्षित होना। इससे पूर्व मंत्री ने पुरूष वर्ग के मैराथन दौड़ में प्रथम सीमंत कुमार, रंधीर कुमार, सुनील कुमार एवं स्त्री वर्ग में मैराथन दौड़ में अंजलि कुमारी, सुप्रिया कुमारी एवं शिवानी कुमारी आदि को नगद राशि एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, गायन, डांस आदि प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।अध्यक्षता मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सत्संध भारद्वाज ने किया। मौके पर उपमुख्य पार्षद मंजू देवी ,एसडीओ दीलीप कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय, बीडीओ सुनील कुमार, मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष सुशांत सिंह, अनिल सिंह बाबा, विधाकर झा, भोला कुमार सिंह,मानस सिंह,प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार रितेश कुमार यादव,रजनीश यादव, शाकिर रजा, इजहार असरफ, नागराज झा, शीपक कुमार, अजय राय,अमर कुमारसहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।उधर, श्री चौधरी ने रूपौली बुजुर्ग पंचायत में आभार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि सरायरंजन जैसे विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।आज हम सरायरंजन के लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

माघ मेला के अवसर पर प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर 06 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का 02 मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर निम्न तिथियों में प्रदान किया जा रहा है –  01. जयनगर से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 02. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 03. सीतामढ़ी से 01 से 05, 13 से 25, 30, 31 जनवरी, 01, 02 एवं 13 से 16 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 04. आनन्द विहार टर्मिनस से 01 से 05, 13 से 26, 30, 31 जनवरी, 01, एवं 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने 14006 आनन्द विहार- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 05. जयनगर से 01 से 04, 09, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 06. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 07. दरभंगा से 02, 16, 23, 30 जनवरी तथा 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 8. पुणे से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 9. रक्सौल से 03, 17, 24, 31 जनवरी तथा 01, 08, 22 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 10. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 19 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 11. दरभंगा से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 12. अहमदाबाद से 02, 16, 23 एवं 30 जनवरी एवं 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग-झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।

बिहार, समस्तीपुर

कोचिंग स्टॉक की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समस्तीपुर मंडल में 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम तथा कोचों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर केंद्रित है। इस अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू कोचों में विशेष रूप से गहन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 1. अंडरगियर की गहन जांच: कोचों के अंडरगियर में लगे सभी अवयवों जैसे बोगी, अंडरफ्रेम, फास्टनर्स, पाइप, जॉइंट्स एवं नमी या गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की मानक प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच की जा रही है। पिटलाइन/सिकलाइन पर कोचों की वेल्डिंग क्रैक, जंग, फास्टनर्स की कसावट, एक्सल बॉक्स, सस्पेंशन सिस्टम, एयर स्प्रिंग, एयर ब्रेक प्रणाली एवं डब्ल्यूएसपी (WSP) सिस्टम की कार्यशीलता की विशेष जांच की जा रही है। असुरक्षित पाए जाने वाले कोचों को सेवा से पृथक किया जा रहा है। 2. ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम: पारंपरिक कोचों में स्क्रू कपलिंग की कसावट एवं थ्रेड्स की स्थिति की जांच की जा रही है। एलएचबी कोचों में सीबीसी (CBC) कपलर की उचित लॉकिंग, स्टिफनर प्लेट्स एवं माउंटिंग बोल्ट्स की स्थिति की जांच की जा रही है। अमृत हिंदुस्तान एवं वंदे हिंदुस्तान कोचों में सेमी-ऑटोमैटिक/सेमी-परमानेंट कपलर्स की सही सेटिंग, टॉर्क मार्किंग एवं डीटीसी में दोनों सिरों पर सीबीसी की जांच सुनिश्चित की जा रही है। 3. कोचों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर: पैंट्री कार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) तथा कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। बैटरियों की स्थिति की जांच, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी जांच, वेंट्स एवं जंक्शन बॉक्स की सफाई तथा ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम हेतु आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 4.अधिकारी स्तर पर निरीक्षण: अभियान के दौरान अधिकारी स्तर पर विशेष निरीक्षण किए जा रहे हैं। मंडल एवं मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न प्रकार के मेल/एक्सप्रेस, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू रेकों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संरक्षा संबंधी कमी की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि “यात्रियों की संरक्षा हिंदुस्तानीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 15 दिवसीय इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से कोचिंग स्टॉकों की सूक्ष्म जांच कर संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ट्रेन परिचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा संरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगा।”

समस्तीपुर

सड़क निर्माण में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने को ले लोक सुनवाई का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मंगलवार को एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट,पटना के द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन हुआ। लोक सुनवाई के दौरान प्रखंड क्षेत्र के मणिका एस.एच. 88 से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज होते हुए विक्रमपुर चौक स्थित एन.एच. 322 तक जाने वाली सड़क के नवनिर्माण में उत्पन्न बाधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस सड़क के निर्माण में सहयोग दें। इस सड़क के निर्माण में जो भी समस्याएं उत्पन्न होंगी,उन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल की निकासी के लिए जहां जरूरत होगी, वहां पक्का नाला का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति की जमीन जा रही है या उनका मकान टूट रहा है तो ऐसे लोगों को भी समुचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार,पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के अलावा पूर्व मुखिया राज कुमार सहनी, मिथिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

एक जोड़ी ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो स्टील सिटी एवं मुरी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित पुनदाग स्टेशन पर आनंद मार्ग धर्म महा सम्मलेन के अवसर 06 जनवरी, 2026 तक निम्नलिखित ट्रेन का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है –  1. गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 22.05 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 22.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 2. गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 07.55 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 07.57 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top