Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर, हादसा

स्कॉर्पियो से घि”सटकर बाइक सवार युवती की द”र्द”नाक मौ”त, दो घा”यल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के करिहारा गांव के पास शनिवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर टांड़ा निवासी विजय दास की पुत्री कविता कुमारी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर किसी संबंधी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सातनपुर बिस्कुट फैक्ट्री के समीप बाइक पर बैठी कविता का बैग पास से गुजर रही स्कॉर्पियो के बंपर में फंस गया। जिससे वह बाइक से गिरकर स्कॉर्पियो के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। करिहारा गांव के पास स्कॉर्पियो से अलग होकर सड़क पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। घटना में घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए निकटतम निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनकी पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष के एसआई रविकांत कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने पर ले आई है।

समस्तीपुर

प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग में मनाया गया शिक्षक दिवस, राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर प्राथमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग, वार्ड संख्या-2 में शनिवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा भी दिखाते हैं। शिक्षक दिवस विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी सम्मान एवं स्नेह को मजबूत करने का अवसर है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षक महेश झा, बेबी कुमारी, विकास प्रभाकर, दीपक कुमार यादव, वर्षा रानी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शिक्षक दिवस पर सात शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायरंजन में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले सात शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार झा, उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर यूसुफ के प्रधानाध्यापक इमरान अहमद, उच्च विद्यालय गंगापुर के विशिष्ट शिक्षक रविन्द्र राय, उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक के विशिष्ट शिक्षक सुमित राज, प्राथमिक विद्यालय नारघोघी वार्ड-3 की विशिष्ट शिक्षिका सपना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकआलम खजूरी की विद्यालय अध्यापक अनिता कुमारी एवं प्राथमिक मकतब सिहमा की प्रधान शिक्षिका अमृता कुमारी शामिल थीं। इस अवसर पर बीईओ निर्मला कुमारी ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण है। अपने कार्य के प्रति समर्पित और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करते हैं।

समस्तीपुर

उदापट्टी स्कूल में दही-हांडी उत्सव, बच्चों ने लिया उत्साह से भाग,प्रधानाध्यापक बोले- विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक की वास्तविक सफलता

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदपट्टी में शिक्षक दिवस एवं दही-हांडी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दही-हांडी उत्सव में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के विभिन्न समूह शामिल हुए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं नैतिक विकास के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही वास्तव में शिक्षक की सफलता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित दही-हांडी समारोह में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामूहिकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।   दही-हांडी उत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में नैन्सी कुमारी, सिमरन कुमारी, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने सहयोग किया। मौके पर शिक्षक मणिकांत झा, पंकज कुमार, सुमित राज, वंदना कुमारी, विभा कुमारी, अंकित, फैजुल हसन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे।

समस्तीपुर

उमवि लाटबसेपुरा में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शनिवार को शिक्षक दिवस का भावपूर्ण आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तम्भ होते हैं। अपने ज्ञान रश्मियों को विकीर्ण कर समाज को आलोकित करते हैं। राष्ट्र के नवनिर्माण में उनकी अप्रतिम भूमिका होती है। कार्यक्रम में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। मौके पर वरीय शिक्षक गंगा नारायण विद्यार्थी, नागमणि आशुतोष, ज्योति सिंह, सीमा कुमारी,मो सदाब आलम, रेखा मिश्रा, ममता कुमारी, नीलम कुमारी, संगीता कुमारी,राजू कुमार, कमलेश कुमार राम, अनिता कुमारी, गायत्री कुमारी, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार साहु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आस्था, समस्तीपुर

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत लगूनिया डीह टोल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आदर्श युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक प्रणव पुरी जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान कथा वाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण, प्रेम और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। कथा के दौरान भगवान शिव की बारात और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की कथाएं हमें सत्य, प्रेम, त्याग, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से प्रवचन सुना और भगवान शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में आदर्श युवा संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मेला मलिक, मुरलीधर पाठक, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर पोद्दार, नागराज झा, प्रिंस कुमार झा, रामकुमार राय, देवेंद्र पोद्दार एवं हरिशंकर भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

समस्तीपुर

डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौ”त

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ गांव के निकट गुरुवार देर रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र की परोरिया पंचायत निवासी सगुनी राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार राम गुरुवार देर रात बाइक से समस्तीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरपुर एलौथ गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में पप्पू कुमार का इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

समस्तीपुर

401 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, नून नदी से जल भरकर मंदिर में किया कलश स्थापित 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बरुना चौक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 401 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। शोभायात्रा बरुना चौक स्थित बाबा नंदेश्वर मंदिर परिसर से शुरू हुई। यहां से श्रद्धालु बरुना रसलपुर गांव होते हुए कर्पूरी बांध के रास्ते बरुना पुल के नीचे स्थित नून नदी पहुंचे। कन्याओं ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष छबील राय ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। मेला 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को रेंजर साइकिल तथा उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मौके पर मुख्य पार्षद सुश्री पूजा कुमारी, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, प्रखंड उपप्रमुख संजीव ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरेराम सहनी, पंचायत समिति सदस्य जयकिशन सहनी, अरुण कुमार सहनी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इंकलाबीऔर जवाहर राम मौजूद रहे। वहीं मेला समिति के सदस्य विक्कू लाल यादव, राकेश कुमार शर्मा, तिलकश्वर सहनी, संतोष प्रशासन, महेश्वर सहनी, विनोद महतो, मोहित राय, सुभाष राय, मिथिलेश राय सहित अन्य लोग आयोजन में सक्रिय रहे। कलश शोभायात्रा में सोनाली कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिय कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रूपम कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

अपराध, समस्तीपुर

दहेज के लिए विवाहिता की ह”त्या कर श”व जलाने का आरोप, पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड नंबर-3 में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। मृतका की पहचान शिव कुमारी देवी 27 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका के भाई अमरेश कुमार पासवान, पिता स्व. राम उदगार पासवान, निवासी हरपुर एलौथ, नगर निगम वार्ड नंबर-44, थाना मुसरीघरारी ने सरायरंजन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अमरेश ने बताया कि उसकी बहन शिव कुमारी देवी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से रामचंद्रपुर वार्ड नंबर-3 निवासी स्व. गनौड़ पासवान के पुत्र विभीषण पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। भाई के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे उसकी बहन के पति विभीषण पासवान ने फोन कर बताया कि शिव कुमारी की मौत हो गई है। उसने यह भी बताया कि परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया घाट लेकर आए हैं। आरोप है कि विभीषण ने वीडियो कॉल के माध्यम से शव दिखाने की बात भी कही। इसके बाद अमरेश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहन के संबंध में जानकारी लेने के लिए निकले। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि शिव कुमारी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जला दिया। अमरेश ने आवेदन में पति विभीषण पासवान के अलावा दो भैंसुर, सास और गोतनी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण उनकी बहन की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। उन्होंने बताया कि बहन की शादी के समय परिवार की ओर से एक लाख 51 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी दी गई थी। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

अगलगी में अनाज सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के मनिकपुर पंचायत स्थित जगदीशपुर में शनि महाराज मंदिर के समीप मुशहर दास के घर में अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात बताई गई है।घटना की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल महामंत्री सह उपमुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अंचलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को प्रशासनी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।मामले की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी ने घटना की जांच कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अगलगी के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top