Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मिथुन ह”त्या’कांड में आरोपी महिला को छोड़े जाने पर थाना घेरा, परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर ठाकुरबारी के समीप झाड़ी से बुधवार को मिथुन गिरि का शव बरामद होने के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नामजद आरोपी स्त्री को पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने से नाराज ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने घटहो थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के पिता रामप्रवेश गिरि ने अवधेश गिरि और कामिनी देवी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने अपने पुत्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने नामजद आरोपी कामिनी देवी को पुलिस के हवाले किया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे हाजत से छोड़ दिया। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन थाना पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मिथुन की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान थाना परिसर के बाहर काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। तात्कालिक साक्ष्य नहीं मिलने पर स्त्री को छोड़ा : घटहो पुलिस के अनुसार, कामिनी देवी के खिलाफ तत्काल कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और थाना घेराव समाप्त किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

समस्तीपुर

संघ शताब्दी वर्ष पर महंत राम रक्षा विद्यालय में पौधारोपण

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड स्थित राजकीयकृत महंत राम रक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरायरंजन खंड के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था। मौके पर आरएसएस के खंड कार्यवाह विजय कुमार चौरसिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा, छाया और फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी लेने की बात कही गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इशलाम, सरायरंजन नगर मंत्री मोहित कुमार, दीपक कुमार सिंह, चंदन कुमार भट्ट, विजय कुमार पौदार, विजय उपाध्याय, शकील अहमद, संजय पंडित, जितेंद्र कुमार, मंजित कुमार सहनी, दिनेश महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। श्यामा कुमारी, निशा कुमारी, अंजली हिंदुस्तानी, आदिति कुमारी, सीमा कुमारी, दीपमाला कुमारी, आयुषी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, तन्नु कुमारी, यश राज एवं अमर कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

समस्तीपुर

गंगापुर स्थित प्रसिद्ध विषहर स्थान के सौंदर्यीकरण की मांग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर चौक के नजदीक वार्ड संख्या -02 में प्रसिद्ध विषहर माता का स्थान है। जहां सावन मास की नागपंचमी के दिन से पूर्णिमा तक विशेष पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालू दर्शन करने आते हैं। इस पाचीन प्रसिद्ध विषहर स्थान के संबंध में कहा जाता है कि 60-70 वर्ष पहले गिरा हुआ एक बड़गद का पेड़ जिसका सभी डाल कटा होने के बावजूद इसी सावन मास में नाग पंचमी के दिन अपने आप खड़ा हो गया था।इस स्थान को स्थापित करने वाले गंगापुर के वार्ड संख्या 02 के हीं स्व. संत राम अशीष दास एवं उनकी धर्म पत्नी स्व. लक्ष्मी देवी है, जिन्हें मुख्य रूप से इस स्थान को स्थापित करने में वार्ड 02 गंगापुर चौक के डाॅ.स्व. बलदेव यादव, स्व. गोपी साह, वार्ड 01 के स्व. बालचंद राय एवं स्व. लूटन राय हैं।इस स्थान की मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति सावन मास की नाग पंचमी के दिन से पूर्णमासी तक यहां आकर दर्शन करता है उसकी मन्नते पूरी होती है।यह स्थान गंगापुर चौक के हाट परिसर से सटा हुआ गंगापुर-मोरवा बाजार रोड पर स्थित है। पंचायत के वार्ड 02 निवासी एवं जिला साक्षरता समिति समस्तीपुर के पूर्व कार्यकारिणी समिति के सदस्य-सह-प्रखंड साक्षरता समिति सरायरंजन के समन्वयक राम प्रवेश दास ज्योति ने क्षेत्र के माननीय सांसद नित्यानंद राय एवं विधायक -सह- उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से निवेद्न पूर्वक आग्रह के साथ अपने-अपने विकास निधि कोष से इस स्थान का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।

समस्तीपुर

मंडल भाजपा की बैठक में सेवा और संकल्प कार्यक्रम पर चर्चा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल की बैठक मनिकपुर पंचायत के जगदीशपुर में गुरुवार को नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह के आवास पर मंडल अध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व में आहूत की गई मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामयाद शांडिल्य मौजूद थे। संगठन के द्वारा सेवा और संकल्प कार्यक्रम की कार्यशाला में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव दिवस के अवसर पर सभी पंचायत में प्रत्येक लाभार्थी के घर आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्णय लिया गया।सेवा और संकल्प कार्यशाला के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए संगठन को और भी विस्तार करने की बात कही।इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा महामंत्री चन्देश्वर राय,जेपी सेनानी सुरेश चौरसिया, मण्डल महामंत्री कुंदन सिंह, दिनेश सहनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन साह,रंजीत राय,सुधा पासवान, घनश्याम सिंह,शम्भु सिंह,अरविंद पासवान,विदेशी राय इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभारी मंत्री और डीएम ने लिया जायजा, 2.33 लाख लोग प्रभावित, 94 सामुदायिक रसोई और 22 मेडिकल कैंप सक्रिय; 227 नावों से आवागमन व राहत कार्य जारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बुधवार को परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री बिहार दामोदर राउत और जिलाधिकारी ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पत्थर घाट, रसलपुर (मोहनपुर), जमुनापुर समेत कई प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जलस्तर, आवागमन, नावों के परिचालन, सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य सुविधाओं और पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री और डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मोहिउद्दीननगर के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक करीब 2 लाख 33 हजार 212 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 94 सामुदायिक रसोई में करीब 99 हजार लोगों ने किया भोजन बाढ़ प्रभावित और विस्थापित लोगों के लिए जिले में 94 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इन रसोइयों के माध्यम से अब तक 98,996 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। प्रशासन ने रसोइयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमित संचालन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। 32,515 पॉलिथीन शीट वितरित प्रभावित परिवारों को अस्थायी आवास और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब तक 32,515 पॉलिथीन शीट वितरित की जा चुकी हैं। आवश्यकता के अनुसार अन्य राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। 22 मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य सेवाएं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 22 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। यहां लोगों की स्वास्थ्य जांच, दवाओं का वितरण और चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं। पशुओं के लिए 17 कैंप, 810 क्विंटल चारा वितरित बाढ़ प्रभावित पशुओं की देखभाल के लिए 17 पशु राहत एवं शेड कैंप बनाए गए हैं। पशु चिकित्सा के लिए भी 17 कैंप संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक करीब 300 पशुओं को चिकित्सा सुविधा और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पशुओं के लिए अब तक करीब 810 क्विंटल भूसा एवं चारा वितरित किया जा चुका है। 227 नावों से राहत और आवागमन बाढ़ प्रभावित तीन प्रखंडों में लोगों के सुरक्षित आवागमन और राहत-बचाव कार्य के लिए 227 नावों का परिचालन किया जा रहा है। नावों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने के साथ जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य भी किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्तर व तटबंधों की लगातार निगरानी करने, नावों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, सामुदायिक रसोई नियमित चलाने और मेडिकल कैंप में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधनों और मानवबल को तैयार रखने को कहा गया। जिला प्रशासन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर भोजन, राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आवागमन पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने की बात कही है।

समस्तीपुर

मूसापुर में झाड़ी से युवक का श”व बरामद, परिजनों ने लगाया पी”ट-पी”ट’कर ह”त्या का आरोप

दिन में हुई थी कहासुनी, रात में घर नहीं लौटा मिथुन; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में बुधवार की सुबह ठाकुरबारी स्थित बांध के किनारे झाड़ी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर घटहो पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी रामप्रवेश गिरि के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन गिरि के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पिता रामप्रवेश गिरि ने बताया कि मंगलवार को स्नान करने के बाद मिथुन अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव का अवधेश गिरि उसे बुलाकर अपने घर ले गया। देर रात तक मिथुन के वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए अवधेश के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां से उन्हें भगा दिया गया। बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने ठाकुरबारी के समीप बांध किनारे झाड़ी में मिथुन का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, मिथुन के शरीर पर चोट के निशान और सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं। इसके बाद उन्होंने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अवधेश गिरि के दरवाजे पर रखकर विरोध जताया। इससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार दिन में मिथुन और अवधेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान अवधेश ने मिथुन को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही उस पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, परिजनों ने ऐसे किसी संबंध से इनकार करते हुए बताया कि मिथुन राजकोट में मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। सोमवार को उसे वापस राजकोट लौटना था, लेकिन अवधेश के कहने पर वह रुक गया था। इधर, मंगलवार शाम मिथुन की पत्नी सोनम देवी अपने मायके हरसिंहपुर चली गई थी। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद वह वापस घर लौटी। वहीं ग्रामीणों ने अवधेश की पत्नी कामिनी देवी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले में दोनों पक्षों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर घटहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों और परिजनों की ओर से अवैध संबंध से जुड़े विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मिथुन की मौत के बाद पत्नी सोनम देवी, पुत्र प्रियांशु कुमार (11), पुत्री रानी कुमारी (7) और मां शोभा देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

समस्तीपुर

किशोरी आ”त्म’ह”त्या मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग, NH-322 पर दो घंटे चक्का जाम

48 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुआ मामला, आंदोलन की दी चेतावनी नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में 17 दिन पूर्व किशोरी की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रशासनी शिक्षक संजय कुमार झा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को मृत किशोरी के परिजनों और समर्थकों ने सरैया हाईस्कूल के समीप एनएच-322 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम स्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि संजय कुमार झा गांव में प्रशासनी शिक्षक होने के साथ निजी कोचिंग भी चलाते थे, जहां मृत किशोरी पढ़ती थी। आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान अन्य बच्चों को छुट्टी देने के बाद किशोरी को अधिक पढ़ाने के बहाने रोक लिया जाता था। परिजनों के अनुसार घटना की रात संजय कुमार झा को किशोरी के घर में उस कमरे से पकड़ा गया था, जहां वह सो रही थी। परिजन उसे पुलिस के हवाले करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि इस घटना से किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी और बाद में उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों ने संजय कुमार झा को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के 17 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी में ड्यूटी करने का आदेश दिए जाने की बात भी परिजनों ने कही। उनका आरोप है कि आरोपी अभी भी वहां ड्यूटी कर रहा है। सड़क जाम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय युवा समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी ने कहा कि घटना के 17 दिन बाद भी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर समर्थकों के साथ कटोरा लेकर न्याय की भीख यात्रा निकाली जाएगी और सरायरंजन थाने का घेराव किया जाएगा। राकेश कुमार ईश्वर ने कहा कि अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं होता। अपराध पर पर्दा डालने वाला भी अपराध में भागीदार माना जाना चाहिए। प्रभाष कुमार ईश्वर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी एसपी और डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर हलई थाना अध्यक्ष और सरायरंजन थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई रविकांत कुमार रवि, गोपाल जी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और 48 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ। मौके पर विक्रांत कुमार, रंजीत साहनी, महेश्वर सहनी, संजीत कुमार, पवन कुमार पटेल, लालबाबू पटेल, किशन राय, चंदन कुमार, अशोक राय, उत्तम राय, विकास कुमार, अजय कुमार पटेल, शानू पटेल, अनिकेत पटेल, साहिल पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती मनी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में बुधवार को आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके साहित्यिक योगदान और हिंदी भाषा के विकास में उनकी भूमिका को याद किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र ने हिंदी साहित्य को आधुनिक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, अशिक्षा और तत्कालीन सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया तथा राष्ट्रप्रेम, जनजागरण और सामाजिक चेतना का संदेश दिया। हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र की रचनाओं का अध्ययन करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं प्रेम बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर शिक्षकों ने हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता, नाटक, कविता और गद्य लेखन के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई पहचान दी। विद्यार्थियों को उनके साहित्यिक योगदान से प्रेरणा लेकर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाने की बात कही गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी हिंदुस्तानेंदु हरिश्चंद्र के जीवन एवं साहित्य से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। मौके पर वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा, राज कुमार, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, रूबी कुमारी, रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

बाढ़ प्रभावित 2.33 लाख लोगों तक पहुंच रही राहत, 81 सामुदायिक रसोई में रोज 65 हजार को भोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। जिले के तीन प्रभावित प्रखंडों में प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार सक्रिय हैं। वर्तमान में जिले में 2,33,212 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षित आवागमन और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 81 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इन रसोइयों के माध्यम से सुबह और शाम मिलाकर प्रतिदिन करीब 65 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को तत्काल आश्रय और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब तक 32,515 पॉलिथीन शीट्स वितरित की जा चुकी हैं। जरूरत के अनुसार अन्य राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। 18 मेडिकल कैंपों में इलाज की सुविधा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 18 मेडिकल कैंप सक्रिय हैं। यहां लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का जायजा ले रही हैं। पशुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा के लिए 17 पशु कैंप/शेड संचालित किए हैं। अब तक 490 क्विंटल पशु चारा व भूसा वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा 17 पशु चिकित्सा कैंप भी सक्रिय हैं, जहां अब तक 290 पशुओं को दवा और उपचार उपलब्ध कराया गया है। 201 नावों से जारी है आवागमन बाढ़ प्रभावित तीनों प्रखंडों में लोगों के आवागमन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कुल 201 नावों का परिचालन किया जा रहा है। नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और परिवार तक जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता समय पर पहुंचाना प्राथमिकता है।

बिहार, समस्तीपुर

बेगूसराय जाने के दौरान मुसरीघरारी में रुके जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मंगलवार को बेगूसराय जाने के क्रम में मुसरीघरारी चौक स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान पार्टी के स्थानीय एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं के मुसरीघरारी पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता बाबा ट्रांसपोर्ट परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की। इस दौरान नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्तीपुर जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अनिल सिंह बाबा, जदयू जिला महासचिव विधाकर झा, नागराज झा, डॉक्टर कृष्ण कुमार झा राम विनोद झा, रंजीत पटेल, फणींद्र कुमार राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कुछ देर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के बाद संजय झा एवं उमेश सिंह कुशवाहा बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुसरीघरारी चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह नेतृत्वक नजर आया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top