Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

उर्वरक दुकान में किया गया निरीक्षण

नया विचार समस्तीपुर। अनुमंडल कार्यपालक दण्डाधिकारी (पंकज कुमार झा) एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी के साथ उर्वरक विक्रेता के दुकान पर औचक निरिक्षण करते हुऐ दो दुकानो पर छापामारी की गई निर्धारित दर से अधिक(350)रू प्रति बोरी यूरिया बिकने पुष्टि हुई कार्रवाई हेतु कृषि सहायक निदेशक (रसायन) ने कार्य आरम्भ कर दिया है।

समस्तीपुर

समस्तीपुर समाहरणालय में राजकीय बाबा केवल धाम एवं अमर सिंह मेला को लेकर बैठक 

नया विचार समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आगामी राजकीय बाबा केवल धाम एवं बाबा अमर सिंह मेला की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बुधवार को किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा अपर समाहर्ता समस्तीपुर को पूर्व के मेला की तैयारी के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके पश्चात मेला की तैयारी हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन समस्तीपुर , कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन समस्तीपुर को पूर्व की वर्षों की भांति आवश्यक तैयारी की रूपरेखा तैयार कर तीन दिनों के भीतर समर्पित का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी एवं अन्य सभी पदाधिकारी को अगले बुधवार को मेल स्थल पर की जा रही तैयारी की समीक्षा करने हेतु निर्देश दिया गया ।बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर , नगर आयुक्त समस्तीपुर ,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समस्तीपुर , अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी एवं समस्तीपुर सदर , सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना परिसर में बुधवार को होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से बीडीओ सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने की। इस अवसर पर बीडीओ सुनील कुमार ने कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में पिकअप वाले डीजे वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शादी व अन्य कार्यक्रमों में रात 10:00 के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजाया जा सकेगा। वहीं थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में सभी लोगों से होली का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया गया। इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। मौके पर अनिल सिंह बाबा, मणि प्रसाद सिंह,कृष्णदेव साह,सुजीत कुमार, अजय कुमार राय, नागराज झा, रणजीत राय,राज कुमार प्रसाद,संजय ठाकुर, विश्वनाथ सिंह राकेश, मनोज राय,जगन्नाथ साह, मोहम्मद रिजवान , मोहम्मद अजीम, नसीम अब्दुल्ला,मोहम्मद आबिद ,अब्दुल हकीम,अब्दुल सलाम आजाद, मोहम्मद सरफराज आलम सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी एवं एसपी ने होली को लेकर दिया कई निर्देश

नया विचार समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन बुधवार को समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी /सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ सभी थाना प्रभारी को विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण स्थलों संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी दिनांक 19 तक रद्द करने हेतु निर्देश दिया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि आगामी 13 मार्च होलिका दहन से लेकर 15 मार्च होली की समाप्ति तक लगातार संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखते हुए विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे एवं किसी भी छोटी बड़ी घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड डाउन एवं चिन्हित व्यक्तियों पर सीसीए इत्यादि की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।इसके अलावा होली के दौरान मार्ग में आने वाले मस्जिद एवं संवेदनशील स्थलों /कब्रिस्तान इत्यादि के आसपास आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु सभी सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, नगर आयुक्त समस्तीपुर सभी अनुमंडल पदाधिकारी /सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में जबकि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडलो एवं अंचलों से जुड़े हुए थे।

समस्तीपुर

भक्तिभाव के साथ सोखा शंभू महाकुंड यज्ञ संपन्न

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित चौरसिया टोला के वार्ड 16 में मंगलवार की शाम तीन दिवसीय सोखा शंभू महाकुंड यज्ञ का समापन हो गया। इस महाकुंड यज्ञ में 20 क्विंटल साकल चंदन, बरगद,गूलर, बेल ,चीरचीरी,आम, अकोन,शनि एवं पीपल की लकड़ी के साथ 10 टीन घी के साथ प्रज्वलित अग्नि में भगतजी ने प्रवेश किया। इस यज्ञ में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर पुनः अपने घर को लौट गए। इसमें महर्षि योगानंद जी, मुख्य यजमान बैजनाथ चौरसिया, विजय कुमार चौरसिया,निरंजन चौरसिया, राजन, नीरज, केशव, लक्ष्मण, श्याम, राकेश अमरजीत, रंजीत, चंदन,रामबाबू,राजेंद्र भगत गणेश, शंभू, छोटू , मुकेश, विकास,संजय, अमरेश, रोहित, अजीत,नंदलाल, बालेश्वर, रामनरेश, चुनचुन,अनिल,बलवंत ,गंगाधर,अरुण, उमेश,रामचंद्र, रामप्रीत, जनार्दन ,कृष्णदेव सहित सभी ग्राम वासियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

ब्रह्मवाना में मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के भगवतपुर स्थित छज्जा चौक के समीप एनएच 322 पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मवाना गांव निवासी स्व. नवल दास के पुत्र सुजीत कुमार दास (22 )एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी प्रहलादी सहनी के पुत्र कैलाश सहनी (35 )के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य घायल की पहचान मृतक कैलाश सहनी के रिश्तेदार अजीत सहनी (30 )के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि ब्रह्मवाना निवासी सुजीत कुमार अपनी बाइक से महनार स्थित अपनी बहन से मिलने जा रहा था। वहीं एक दूसरी बाइक पर लखनीपुर महेशपट्टी निवासी दो युवक भी जा रहा था। सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर स्थित छज्जा चौक के समीप एनएच 28 पर एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक कर दोनों बाइक सवार को कुचल दिया और भाग निकला। इस सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरे ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया,जबकि तीसरे युवक को गंभीरावस्था में पटना रेफर किया गया। इधर, मृतक सुजीत कुमार का शव उसके पैतृक घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक पेंटर का काम करता था। इस घटना को लेकर मृतक की मां नंदिनी देवी,चाचा पांचू दास, प्रकाश दास, अखिलेश दास, शिवजी दास के अलावा मृतक के भाई अमरजीत कुमार, बहन पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी सभी का रोते-रोते बुरा हाल था।

समस्तीपुर

समस्तीपुर गोपनीय प्रशाखा में विदाई समारोह 

नया विचार समस्तीपुर- अशोक कुमार महतो गृह रक्षक संख्या 3216 6 जो वर्ष 2007 से लगातार जिला गोपनीय प्रशाखा में टेलीफोन ऑपरेटर एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन कर रहे थे, दिनांक के 11 मार्च 2025 को सेवानिवृत हो गए ।उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विशेष कार्य पर अधिकारी श्री महमूद आलम , नजारत उप समाहर्ता श्री रजनीश कुमार राय, अतिरिक्त विशेष कार्य पदाधिकारी श्री आकाश, श्री विवेक कुमार एवं अन्य गोपनीय प्रशाखा के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

होली को लेकर शांति समिति की बैठक

नया विचार (रितुराज वर्मा) समस्तीपुर। सरायरंजन थाना परिसर में मंगलवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीओ निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों से क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी बात कही गई। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन करते हो पकड़े जाने पर एवं नशीले पदार्थ का कारोबार करते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपद्रवी तत्व पर पुलिस की निगाह रहेगी। इस दौरान उपद्रव मचाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अश्लील गाने बजाने पर भी पूर्ण रूपेण पाबंदी की रहेगी। मौके पर उप प्रमुख संजीव ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा, सरपंच मनीष झा, कुमार विश्वनाथ, ललन ईश्वर, रामयाद शांडिल्य, दीपक सिंह, पूर्व उपप्रमुख राम प्रवेश राय। मिलन कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का किया समीक्षात्मक बैठक

नया विचार समस्तीपुर। जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तथा आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक किए ।बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार अंतर्गत दाखिल- खारिज के मामलों ,परिमार्जन प्लस के मामलों , ई – मापी से संबंधित लंबित मामलों, सीडब्ल्यूजेसी/ एमजीसी वादों, मुख्यमंत्री जनता दरबार के मामले , सी एम डैशबोर्ड के मामलों के साथ-साथ आंतरिक संसाधन में वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की समीक्षात्मक बैठक की गई। विदित हो कि दाखिल -खारिज एवं परिमार्जन के मामलों में लगातार अनुश्रवण के कारण लंबित मामलों की संख्या में काफी कमी आई है। जिलाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत मामलों को निर्धारित समय अवधि में निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया ।इसके अलावा ई- मापी में प्रत्येक माह में निर्धारित लक्ष्य कम से कम 20 मापी कराने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा प्रियंका प्रियदर्शनी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी / सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी अंचल अधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

आपदा, समस्तीपुर

समस्तीपुर- आपदा प्रबंधन विभाग ने अगलगी से बचाव हेतु दिया सलाह

नया विचार समस्तीपुर–  जिले के गांव एवं शहरों में अग लगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी और कछुआ हवा चलेगी आग लगी के घटनाओं की संभावना बढ़ती जाएगी आग से हमारे घर खेत खलिहान एवं जान माल की भारी छती पहुंचती है तथा सब कुछ पूरी तरह बर्बाद हो जाता है हम सब इसे रोक सकते हैं अगर हम थोड़ी सी सावधानी बरतें। आग लगी से बचाव हेतु जनसाधारण को निम्न अनुसार सलाह दी जा रही है। •दिन का खाना 9:00 बजे सुबह से पूर्व तथा रात का खाना शाम 6:00 बजे तक बना ले। •कटनी के बाद खेत में डंठलो में आग नहीं लगावे। • हवन आदि का काम सुबह निपटा ले। •आग बुझाने के लिए बालू अथवा मिट्टी बोरे में भरकर तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखें •दीपक लालटेन मोमबत्ती को ऐसी जगह पर ना रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो •आग से हमारे खेत खलियान जान माल की रक्षा हेतु जलती हुई माचिस की तीली अधजली बीरी एवं सिगरेट इधर-उधर ना फेंके। •आपात स्थिति में अग्निशामक को सूचित करें.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top