Hot News

CNG कार में विस्फोट के बाद भड़की आग, यूपी में ब्लास्ट के बाद जिंदा जलकर दो लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. कानपुर-इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद कार के सीएनजी टैंक में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, कानपुर नगर के बर्रा निवासी 23 वर्षीय ओम शुक्ला अपनी बाइक और कार मेंटेनेंस की दुकान के लिए ऑटो पार्ट्स खरीदने दिल्ली गए थे. उनके साथ कार चला रहे गुरप्रीत ढिल्लों (40) भी मौजूद थे, जो कानपुर नगर के मेहरबान सिंह का पुरवा क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों देर रात दिल्ली से वापस लौट रहे थे, तभी मुंगीसापुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

आग बुझने के बाद मिले दोनों के शव

हादसे की सूचना मिलते ही डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर से दोनों के बुरी तरह झुलसे शव बरामद हुए. आग इतनी भयावह थी कि शव पूरी तरह जल चुके थे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

तेज रफ्तार और झपकी की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हादसा तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि कार का नियंत्रण बिगड़ने के बाद वह सीधे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के साथ ही सीएनजी टैंक में विस्फोट हुआ, जिससे आग ने कुछ ही क्षणों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन फॉक्सवैगन वेंटो मॉडल की थी, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलती थी.

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली नंबर की थी. रजिस्ट्रेशन से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वाहन पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेचा जा चुका था. इसके बाद पुलिस को कार के अंदर जला हुआ आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान ओम शुक्ला और गुरप्रीत ढिल्लों के रूप में हुई. पुलिस ने घटना की सूचना दोनों परिवारों को दे दी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस हादसे के सही कारणों की पुष्टि के लिए जांच कर रही है. हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी.

Must Read- लखनऊ के प्रशासनी जवाहर भवन में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

The post CNG कार में विस्फोट के बाद भड़की आग, यूपी में ब्लास्ट के बाद जिंदा जलकर दो लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top