SSC JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर निर्धारित की गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.
1748 पदों पर होगी भर्ती
SSC JE भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 1748 पद भरे जाएंगे. इन पदों पर नियुक्ति केंद्र प्रशासन के विभिन्न विभागों में की जाएगी. भर्ती में इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं से संबंधित पद शामिल हैं. पद और विभाग के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है.
SSC JE के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद भर्ती सेक्शन में Junior Engineer JE Recruitment 2026 से संबंधित लिंक खोलें.
- अब रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें.
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करें.
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें.
SSC JE Recruitment 2026 Notification Check Here
अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें. भविष्य में एडमिट कार्ड या अन्य प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 23757 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC JE Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी जरूरी है.
अलग-अलग पदों के लिए Civil, Electrical और Mechanical Engineering जैसी संबंधित शाखाओं की योग्यता मांगी जा सकती है. इसलिए उम्मीदवार को अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार पद की पात्रता जरूर चेक करनी चाहिए.
उम्र कितनी होनी चाहिए?
SSC JE भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 32 साल और अन्य पदों के लिए 30 साल निर्धारित है.
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रशासनी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म
The post SSC JE की 1748 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.