Hot News

Dhanbad: सिंह मेंशन में बमबारी पर अमन सिंह गैंग के गुर्गे ने खोला राज, बताया हमले में किसका है हाथ

Dhanbad: पूर्व विधायक संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर पिछली रात हुई बमबारी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. देर रात हुई बमबारी के बाद दूसरे दिन सोशल मीडिया पर एक पर्चा वायरल हुए है, जिसमें लिखा है कि अमन सिंह के गैंग ने सिंह मेंशन पर बम फेंका. हालांकि यह पर्चा कितना सही है, इसकी पुष्टि अब तक न तो पुलिस ने की है और न ही संजीव सिंह ने. संजीव सिंह का तो सीधा कहना है कि बमबारी के बाद जब कुछ ही सेकंड में सुरक्षाकर्मी गेट से बाहर निकले तो उन्हें किसी भी प्रकार का कोई पर्चा नहीं मिला, फिर यह वायरल पर्चा आया कहां से? इस इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है.

अमन सिंह गैंग के आशीष शुक्ला ने जारी किया नया वीडियो

सिंह मेंशन में हुई बमबारी को लेकर अमन सिंह गैंग के आशीष शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है. उसने एक वीडियो जारी कर साफ-साफ कहा कि इस घटना में अमन सिंह गैंग का कोई हाथ नहीं है. जो शंकर सिंह जिम्मेदारी लेने की बात कर रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है. शिवम शुक्ला उर्फ सत्यम के अनुसार, शंकर सिंह सिर्फ अमन सिंह गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल पर्ची में भी उसी शंकर सिंह का नाम था, जो खुद को अमन सिंह गैंग का सदस्य बता रहा था.

क्या लिखा था पर्ची में

जो पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें सबसे ऊपर अमन सिंह का नाम लिखा है. उसके बाद नीचे में एक संदेश है, जिसमें लिखा है, हम शंकर सिंह बोल रहे है, अमन सिंह गिरोह से धनबाद जिला को श्मशान बना देंगे, जिस जमीन पर अमन भैया का खून बहा है, उस धरती को बंजर कर देंगे. जितना व्यापारी है – कोमला, लोहा सबको रंगदारी देना होगा शंकर सिंह को. तुम लोग का देवता “संजीव सिंह” का दरवाजा फाड़े हैं, ऐलान है शहर में सबको चुन चुन के मारेंगे, भैया का किया हुआ वचन पूरा होगा. अमन सिंह अमर है.

संजीव सिंह ने की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

इस बम धमाके के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. पूर्व विधायक संजीव सिंह के अनुसार धमाके के बाद पूरे परिसर में धूल और मलबा उड़ने लगा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. संजीव सिंह ने पूरे मामले की जांच निष्पक्ष करने की मांग की है और इस वायरल पर्चे की सत्यता पर सवाल उठाया है. संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना से जुड़ी सभी जानकारियां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को उपलब्ध करा दी हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना को केवल चुनाव से जोड़कर देखने के बजाय एक आपराधिक घटना के रूप में जांचा जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने मीडिया और आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह प्रशासन को उपलब्ध कराएं.

The post Dhanbad: सिंह मेंशन में बमबारी पर अमन सिंह गैंग के गुर्गे ने खोला राज, बताया हमले में किसका है हाथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top