Hot News

Dhanbad News: दीये से भूदा में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड भूदा निवासी पप्पू सिंह के घर में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, समय रहते परिवार और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखी करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी पप्पू सिंह ने बताया कि रविवार की रात उनकी बेटी घर के एक कमरे में स्पोर्ट्स रही थी. कमरे में पहले से ही दीपक जल रहा था. स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में बच्ची से दीपक नीचे गिर गया. इससे पास में रखे सोफे में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखे दीवान, कपड़े तथा अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया.

कमरे में आग देख परिवार के लोगों को हुई जानकारी

आग की लपटें उठते देख घर के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सबसे पहले बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आये. गृहस्वामी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने पानी, बालू आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया. गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

The post Dhanbad News: दीये से भूदा में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top