Hot News

Dhanbad News: पंचकर्म भवन रास्ता विवाद : जमीन के मालिकाना हक की जांच शुरू

सदर अस्पताल के पास परिसर स्थित पंचकर्म भवन के पास दीवार निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं व स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. रास्ते को लेकर शुरू हुआ यह मामला अब सीधे जमीन के मालिकाना हक तक पहुंच गया है. रविवार को धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की. उनके साथ प्रशासनी अमीन भी थे. उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर मापी से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही की. अधिकारियों ने दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कही है. बता दें कि पंचकर्म भवन के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से खड़ी की गयी दीवार को लेकर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि जहां दीवार बनायी जा रही है, वह वर्षों से आवागमन के लिए उपयोग में रहा है. इससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानी होगी. वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निर्माण कार्य सदर अस्पताल परिसर की जमीन पर किया जा रहा है. किसी सार्वजनिक रास्ते का अतिक्रमण नहीं हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग ने खंगालने शुरू किये पुराने दस्तावेज

सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब सदर अस्पताल परिसर से संबंधित पुराने जमीन के दस्तावेज निकालने में जुट गये हैं. विभाग यह साबित करने का प्रयास कर रहा है कि पंचकर्म भवन के आसपास की जमीन अस्पताल की ही है और उस पर निर्माण वैध है. वहीं जिला प्रशासन भी पिछले कुछ वर्षों में अस्पताल के पास हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का ब्योरा जुटा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं किसी अन्य की जमीन पर निर्माण तो नहीं हुआ.

हाल के वर्षों में हुए निर्माण भी जांच के दायरे में

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार केवल वर्तमान दीवार निर्माण ही नहीं, बल्कि हाल के वर्षों में अस्पताल के आसपास बने अन्य ढांचों की भी जानकारी जुटायी जा रही है. यह देखा जायेगा कि उन निर्माण कार्यों के समय जमीन का स्वामित्व किसके पास था और क्या सभी आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं या नहीं.

The post Dhanbad News: पंचकर्म भवन रास्ता विवाद : जमीन के मालिकाना हक की जांच शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top