Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 21 वर्षीया युवती ने रविवार को दामोदरपुर के युवक सुब्रतो मंडल के खिलाफ शादी नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की एक कंपनी में नौकरी करती है. काम के दौरान सुब्रतो से उसकी जान पहचान हुई. इसके बाद सुब्रतो उससे एकतरफा प्यार करने लगा और युवती पर भी प्यार करने का दबाव बनाने लगा. इस दौरान जब युवती अपने घर धनबाद आयी तो वह भी दामोदरपुर अपने घर आ जाता था और नये नये नंबर से उसे फोन करके परेशान करता था. कई बार उसके घर के बाहर पहुंच जाता था. एक बार उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया. इस बीच एक बार युवक उसे धमकी दिया कि तुम यदि मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे.
The post Dhanbad News: शादी नहीं करने पर तेजाब फेंक देने की दी धमकी appeared first on Naya Vichar.
