Hot News

Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार

Dhurandhar In Pakistan: सिनेमाघरों में शानदार कमाई और तारीफें बटोरने के बाद आदित्य धर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई. हिंदुस्तान में तो फिल्म पहले से ही नंबर-1 पर चल रही है, लेकिन इस बीच एक ऐसी समाचार सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है.

पाकिस्तान में धुरंधर की धूम

दरअसल, ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में भी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है, जबकि इस फिल्म को वहां पहले बैन कर दिया गया था. फिल्म पर आरोप था कि इसमें एंटी-पाकिस्तान कंटेंट दिखाया गया है. इसके बावजूद ओटीटी पर रिलीज होते ही पाकिस्तानी दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

ल्यारी में फैले क्राइम की दुनिया को दिखाया

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘धुरंधर’ में कराची के ल्यारी इलाके में फैले गैंगस्टर राज और आतंक की दुनिया को दिखाया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि किस तरह सीमा पार से हिंदुस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं.

धुरंधर 2 का इंतजार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में बैन के बावजूद फिल्म की चर्चा लगातार बनी रही. अब दर्शकों की नजर इसके अगले पार्ट पर टिकी है.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar Record: गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ FA9LA सॉन्ग, अक्षय खन्ना के डांस ने मचायी तबाही

The post Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top