GT vs RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने उतरेगी.
वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. वैभव इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Rajasthan Royals Star batsman Vaibhav Sooryavanshi arrives at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport (SVPIA) in Ahmedabad.
The Final of the Indian Premier League will be played today between the Royal Challengers Bengaluru and. Gujarat… pic.twitter.com/ObeKOHetin
— ANI (@ANI) May 31, 2026
फाइनल मुकाबले में 1 लाख से अधिक दर्शक पहुंचेंगे स्टेडियम
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जोन-2 के डीसीपी भरत राठौड़ ने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. मैच के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. स्टेडियम में ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-ड्रोन सिस्टम, SDRF और BDDS (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीमें भी तैनात की गई हैं.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | On IPL final at Narendra Modi Stadium in Motera today, Zone 2 DCP Bharat Rathod says, “Over 1 lakh people are expected to be here at the match. We have deployed over 3000 police personnel. Since a drone show will take place, an anti-drone system,… pic.twitter.com/Y6m2HLivJG
— ANI (@ANI) May 31, 2026
हाईस्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद
आरसीबी बनाम गुजरात का यह महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर स्पोर्ट्सा जाएगा. 2025 से आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 203 है (16 मैचों में). इन 16 मैचों में से 11 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां जीत में पहली पारी का औसत स्कोर 213 है.
अहमदाबाद में गुजरात का शानदार रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले स्पोर्ट्से हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन स्पोर्ट्से 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं शुभमन गिल, फाइनल से पहले आंकड़े दे रहे गवाही
The post GT vs RCB Live: किंग और प्रिंस के बीच खिताबी जंग आज, अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी appeared first on Naya Vichar.

