Gurugram Hit-and-Run Case: गुरुग्राम के Golf Course Road पर स्त्री बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला अब एक नए सवाल पर पहुंच गया है- आखिर उस समय कार कौन चला रहा था? जिस सफेद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके मालिक ने दावा किया है कि घटना के वक्त वह खुद गाड़ी में नहीं था. उसने बताया कि उसने अपनी कार करीब दो दिन पहले एक दोस्त को दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है और कथित ड्राइवर की पहचान की कोशिश कर रही है.
कार मालिक बोला- मैंने दोस्त को दी थी गाड़ी
कार के मालिक की पहचान मनीष के तौर पर हुई है. उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने अपनी कार दो दिन पहले एक दोस्त को दी थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उसका कहना है कि जिस समय स्त्री बाइकर को टक्कर लगी, उस वक्त वह खुद गाड़ी नहीं चला रहा था. वह सेना में काम करता है और घटना के समय शहर में नहीं होने की बात भी सामने आई है.
वहीं, कुछ रिपोर्टों में कार मालिक के हवाले से दोस्त का नाम कल्याण बैसला बताया गया है. फिलहाल पुलिस भी कथित ड्राइवर की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Emergency Landing: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी
स्त्री बाइकर ने क्या आरोप लगाया?
यह घटना रविवार को गुरुग्राम के Golf Course Road पर हुई. स्त्री बाइकर की पहचान सिया के रूप में हुई है. वह अपने कुछ साथियों के साथ बाइक राइड पर थीं. उनके मुताबिक, एक कार काफी देर से उनके ग्रुप के पीछे चल रही थी.
सिया ने अपने वीडियो बयान में आरोप लगाया कि उन्होंने कार सवारों से दूरी बनाए रखने को कहा था. इसके बाद कार सवार कथित तौर पर उनके पीछे आते रहे और उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की. वीडियो में कार को बाइक के पास आते और फिर टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है.
टक्कर के बाद सिया सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई. घटना के बाद कार वहां से निकल गई. सिया ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हुआ. सिया ने कार में बैठे लोगों के नशे में होने का भी आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें: Doni Bal Gang के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, Blood Donation Camp पर करने वाले थे हमला
पुलिस अब किसकी तलाश कर रही है?
गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लिया है और कथित ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और दूसरे उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, स्त्री बाइकर सिया ने भी कहा है कि वह अपने वकील के साथ FIR दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करेंगी.
The post Gurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ी appeared first on Naya Vichar.
