Hot News

Hair Care Tips: नारियल तेल में मिलाएं ये जादुई चीजें, सभी लोग पूछेंगे लंबे और घने बालों का राज 

Hair Care Tips: आज के समय कौन ये नहीं चाहता है कि वो खूबसूरत दिखें. खासकर जब स्त्रीओं के लिए ये बात आती है तो उनका ध्यान सीधे बालों की तरफ जाता है. इस प्रदूषण और अनहेल्दी खान-पान का असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है लेकिन दिन भर की भाग-दौड़ में अपनी बालों का ध्यान रखना हम भूल जाते हैं, जिसके कारण बाल धीरे-धीरे अपनी चमक और मजबूती को खोने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें. नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन इसमें कुछ चीजें मिला देने से ये बालों के लिए और भी ज्यादा करगार साबित होता है. आज इस लेख में आपको बताएंगे की कैसे आप नारियल तेल में ये चीजें मिलकर बालों में लगाएंगे तो आपके बाल चमकदार और मजबूत बन जाएंगे. 

 नरियाल तेल में मिलाएं ये चीजें

अपने बालों को लंबे, खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए उसमें आपको प्याज, कड़ी पत्ता, मेथी मिलाना होगा. इसके बाद इसे लगाने से बालों में हो रहे बदलाव आपको खुद नजर आने  लगेंगे. आईए जानते हैं कैसे तैयार करेंगे इस तेल को. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये तीन चीजें बाल होंगे मजबूत

सामग्री

  • एक कप नारियल तेल
  • 8-10 कड़ी पत्ता 
  • एक प्याज  का रस 
  • एक छोटा चम्मच मेथी का दाना 

बनाने का तरीका 

  • एक छोटी कटोरी में नारियल के तेल को डाल कर उसे गर्म कर लेंगे. 
  • इसके बाद इसमें मिलाएंगे मेथी दाना, कड़ी पत्ता, और प्याज का रस अब इसे पकाएंगे. 
  • यह तेल उबलेगा तो इसके रंग में बदलाव होना शुरू हो जाएगा. 
  • जब इसका रंग पूरे तरीके से बदल जाएगा तो इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे. 
  • इसके बाद इसे छननी की मदद से छान कर स्टोर कर लेंगे. 

लगाने का तरीका

  • इस तैयार तेल से अच्छे से स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर मालिश करें. 
  • तेल को लगाने के बाद 2-3 घंटे इसे बालों में लगा रहने दे. 
  • फिर किसी नॉर्मल शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें. 
  • बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं. 

तेल के फायदे

  • इस तेल की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़त है. 
  • यह बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है. 
  • लगातार इसे इस्तेमाल करने से बाल घने और मजबूत होंगे. 

The post Hair Care Tips: नारियल तेल में मिलाएं ये जादुई चीजें, सभी लोग पूछेंगे लंबे और घने बालों का राज  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top