Hot News

Hero Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel पर ₹4,000 की छूट, जुलाई 2026 तक उठाएं फायदा

हाल ही में लॉन्च हुई Hero की फ्लेक्स-फ्यूल कम्यूटर बाइक्स Hero Splendor Plus Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel पर कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए ₹4,000 तक का फायदा दे रही है. यह ऑफर जुलाई 2026 तक वैलिड है. दरअसल, Hero MotoCorp ने इन दोनों बाइक्स को इसी महीने लॉन्च किया है. कंपनी का टारगेट ऐसे गाड़ियों को बढ़ावा देना है जो पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिक्सचर फ्यूल पर भी चल सकें. इससे पॉल्यूशन कम होगा और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 

Hero Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel की कीमत

नए डिस्काउंट के बाद Hero Splendor Plus Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत ₹82,710 से घटकर ₹78,710 रह गई है. वहीं Hero HF Deluxe Flex की कीमत ₹72,792 से घटकर ₹68,792 हो गई है. यह ऑफर जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब Splendor Plus Flex Fuel, नॉर्मल E20-फ्यूल कम्पैटिबल Splendor Plus से सिर्फ ₹1,153 महंगी रह गई है. दूसरी ओर, HF Deluxe Flex Fuel की कीमत तो HF Deluxe i3S Cast वेरिएंट से करीब ₹1,650 कम हो गई है.

इंजन और परफॉरमेंस

इन दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो E85 फ्यूल पर 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि E85 फ्यूल के यूज से इन बाइक्स में नॉर्मल पेट्रोल मॉडल्स के मुकाबले लगभग 7% ज्यादा पावर और 3% बेहतर टॉर्क मिलता है. Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel की बिक्री जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा एरिया में शुरू होगी. इसके बाद Hero MotoCorp आने वाले महीनों में इन बाइक्स की उपलब्धता धीरे-धीरे देश के बाकी के शहरों और राज्यों तक बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें: नए फ्यूल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel, कीमत भी आई सामने

The post Hero Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel पर ₹4,000 की छूट, जुलाई 2026 तक उठाएं फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top