Hot News

IPL 2026 के रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस सीजन में वैभव का बल्ला जमकर बोला है. वैभव ने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए. इसके साथ ही वैभव ने इस सीजने सबसे ज्यादा रन बनाने का पुरस्कार भी अपने नाम किया. वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप का पुरस्कार मिला. वैभव ने यह पुरस्कार महज 15 साल की उम्र में अपने नाम किया.

ऑरेंज कैप के साथ मिला 10 लाख रुपये

वैभव सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप के साथ 10 लाख रुपये का नकद इनाम मिला. ऑरेंज कैप जीतने के साथ ही वैभव ने IPL 2026 में खुद को टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है.

वैभव ने 237 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

वैभव ने 48.50 की शानदार औसत और 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 63 चौके और 72 छक्के लगाए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा.

रैंक खिलाड़ी टीम रन मैच पारी नॉट आउट सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 776 16 16 0 103 48.50 327 237.30 1 5 63 72
2 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 732 16 16 0 104 45.75 449 163.02 1 6 74 33
3 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 722 17 17 1 100 45.13 457 157.98 1 8 75 30

ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे गिल

ऑरेंज कैप की दौड़ में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर रहे. गिल ने 16 मैचों में 732 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, गुजरात टाइटंस के ही साई सुदर्शन 722 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे. सुदर्शन ने सीजन में 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े.

वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

सीजन के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कई यादगार पारियां स्पोर्ट्सीं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा. उनकी शानदार निरंतरता और बड़े मौकों पर रन बनाने की क्षमता ने राजस्थान रॉयल्स के अभियान में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

The post IPL 2026 के रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top