Hot News

Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे!

Mango Mastani Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी के मन मोहक लगती  है. ऐसे में इस गर्मी आप आम से बनी मैंगो मस्तानी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह ठंडी, मलाईदार और स्वाद से भरपूर ड्रिंक है. मैंगो मस्तानी बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह स्वाद में इतनी शानदार होती है कि एक बार चखने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे. ये मस्तानी रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट बन जाती है. तो चलिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो मस्तानी बनाने की रेसिपी, जिसे आप बिना ज्यादा समय लिए घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. 

मैंगो मस्तानी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री 

  • पके आम– 2 (छिले और कटे हुए)
  • दूध– 1 कप (उबला हुआ)
  • वनीला आइसक्रीम– 2-3 बड़े 
  • चीनी– 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
  • बर्फ के टुकड़े– 4 से 5
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स– बादाम, पिस्ता, काजू
  • चेरी या टूटी-फ्रूटी– सजाने के लिए 

यह भी पढ़ें: Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया ऑर्डर

मैंगो मस्तानी रेसिपी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आम के टुकड़े, ठंडा दूध, चीनी और बर्फ को मिक्सर में डालें.
  • इन सबको अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद शेक न बन जाए. 
  • अब एक गिलास लें, उसमें तैयार मिक्सर वाला मैंगो शेक डालें. 
  • इसके बाद आप गिलास के ऊपर से 2 चम्मच वनीला आइसक्रीम रखें.
  • अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चेरी या टूटी-फ्रूटी और थोड़ा सा बर्फ के टुकड़े को डालकर सजाएं. 
  • अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और गर्मी को कहें बाय-बाय. 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

The post Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top