Hot News

Mercedes से Tata तक, जून 2026 में लॉन्च होने वाली हैं कई जबरदस्त कारें

Upcoming Cars Launching in June 2026: मई 2026 में हिंदुस्तानीय ऑटो बाजार में कई नई और अपडेटेड कारों की एंट्री देखने को मिली थी. अब जून 2026 भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी नई लग्जरी कारों, इलेक्ट्रिक SUVs और हाइब्रिड मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. Mercedes-Benz से लेकर BMW, Honda, Tata Motors और BYD जैसी कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स के साथ बाजार में हलचल मचाने वाली हैं. खास बात यह है कि इस बार लॉन्च होने वाली कारों में प्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक पावर और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

Mercedes-Benz S-Class Facelift

Mercedes-Benz हिंदुस्तान में 15 जून 2026 को नई S-Class Facelift लॉन्च करने वाली है. यह हिंदुस्तान की पहली प्लग-इन हाइब्रिड S-Class होगी. इसमें 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी पैक मिलेगा. यह सेटअप 435hp की पावर और 680Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी के मुताबिक कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है. नई S-Class में बड़ा क्रोम ग्रिल, नए LED DRLs, स्लिम टेललाइट्स और MBUX Superscreen सिस्टम मिलेगा. इसमें लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

BMW X6 M60i

BMW ने X6 M60i की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी लॉन्चिंग जून 2026 में हो सकती है. इस लग्जरी कूपे-SUV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 523hp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करेगा. कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और AWD सिस्टम मिलेगा. BMW का दावा है कि यह SUV 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें स्पोर्टी डिजाइन, 21-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, डुअल स्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Honda ZR-V

Honda ने हाल ही में हिंदुस्तान में अपनी फ्लैगशिप SUV ZR-V को शोकेस किया था और अब इसकी कीमत जून में सामने आ सकती है. यह SUV हिंदुस्तान में CBU यूनिट के रूप में आएगी. कार में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क देगा. इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया जाएगा. Honda ZR-V में 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Skoda Kodiaq RS

Octavia RS के बाद अब Skoda हिंदुस्तान में अपनी पहली RS SUV Kodiaq RS लॉन्च करने की तैयारी में है. यह SUV CBU मॉडल के रूप में लाई जा सकती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो स्टैंडर्ड Kodiaq से ज्यादा पावरफुल होगा. कार में 7-स्पीड DCT और AWD सिस्टम मिलेगा. डिजाइन की बात करें, तो इसमें ब्लैक ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, 20-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए जाएंगे. केबिन में ऑल-ब्लैक थीम और स्पोर्टी सीट्स मिलेंगी.

Tata Sierra EV

Tata Motors जल्द ही Sierra EV को लॉन्च कर सकती है. यह कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो Harrier EV के नीचे पोजिशन की जाएगी. Sierra EV में RWD और AWD दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि बैटरी पैक की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है. SUV में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और एयरोडायनामिक व्हील्स मिल सकते हैं. इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, Maruti e Vitara और MG ZS EV से होगा.

BYD की नई PHEV कार

BYD हिंदुस्तान में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है. हालांकि अभी मॉडल का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में Atto 2 और Sealion 6 PHEV ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं. इन कारों में पेट्रोल इंजन के साथ बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे 900 किमी से ज्यादा की कंबाइंड रेंज मिलने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: ऑफ-रोड व्हील्स फिट करते ही बदल गई Tata Sierra, मॉडिफाइड लुक का वीडियो हो रहा वायरल

The post Mercedes से Tata तक, जून 2026 में लॉन्च होने वाली हैं कई जबरदस्त कारें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top