Hot News

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: आज जारी हो रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mahahsscboard.in पर देखें

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज यानी 5 मई 2025 को 12वीं (HSC) का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र दोपहर 1 बजे के बाद अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. छात्र mahahsscboard.in अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आप महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके देख सकते हैं

कब हुई थी रिजल्ट की घोषणा? (MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon)

महाराष्ट्र बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा रविवार को की थी. लाखों छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. इस बार परीक्षा 10 फरवरी से ही शुरू हो गई थी, जबकि पहले ये आमतौर पर फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होती थी. जल्दी परीक्षा कराने का सीधा फायदा यह है कि छात्रों को समय पर हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Board Result 2025 OUT Soon Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो रहा जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: कैसे देखें?

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org या digilocker.gov.in पर जाएं
  • पेज ओपन होने के बाद 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • अब कैंडिडेट्स अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • दोबारा पेज ओपन होने पर अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

जल्दी रिजल्ट से छात्रों को क्या फायदा मिलेगा?

  • समय से हायर एजुकेशन में एडमिशन का मौका
  • रिजल्ट जल्दी आने से करियर की बेहतर प्लानिंग
  • कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए ज्यादा समय

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: सीबीएसई का ये नोटिस देख लें छात्र, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कर दिया बड़ा बदलाव

The post MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon: आज जारी हो रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mahahsscboard.in पर देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top