Hot News

NIOS 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 66.92% छात्र हुए पास

NIOS Class 10 Result 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 सेशन की कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल पास प्रतिशत 66.92% दर्ज किया गया है. 1.15 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.

छात्र अपना रिजल्ट NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उन्हें एनरोलमेंट नंबर की जरूरत पड़ेगी. स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और पास/फेल की स्थिति दर्ज होगी.

NIOS 10th Result 2026: देखें लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत

डिटेल्स संख्या / प्रतिशत
पंजीकृत छात्र (Registered) 1,15,414
परीक्षा में शामिल (Appeared) 1,02,558
कुल पास प्रतिशत (Certified) 66.92%
छात्राएं (Female) 64.93%
छात्र (Male) 66.16%
ट्रांसजेंडर (Transgender) 55.56%

कैसे चेक करें NIOS 10वीं रिजल्ट 2026?

  • NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं.
  • Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Enrollment Number डालें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
डिटेल्स संख्या / प्रतिशत
पंजीकृत छात्र (Registered) 1,15,414
परीक्षा में शामिल (Appeared) 1,02,558
कुल पास प्रतिशत (Certified) 66.92%
छात्राएं (Female) 64.93%
छात्र (Male) 66.16%
ट्रांसजेंडर (Transgender) 55.56%

री-इवैल्यूएशन का भी मिलेगा मौका

जो छात्र अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वे री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. NIOS ने इसके लिए सुविधा उपलब्ध कराई है.

पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी हैं?

NIOS के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक सब्जेक्ट में कम-से-कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होते हैं. थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट में टोटल 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी होते हैं.

Naya Vichar Pratibha Samman
अप्लाई करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आगे क्या करें छात्र?

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्र अब 11वीं या अन्य उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. वहीं, जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Main में आई है 30000 रैंक? टेंशन छोड़िए, इन टॉप NITs में पक्की है आपकी सीट!

The post NIOS 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 66.92% छात्र हुए पास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top