Hot News

Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए

Peddi: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच चुकी है. इसी बीच राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

चिरंजीवी ने क्यों की ‘दंगल’ से तुलना?

फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना से बातचीत के दौरान चिरंजीवी ने कहा कि वह हमेशा ‘चक दे! इंडिया’ और ‘दंगल’ जैसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने राम चरण की ‘पेद्दी’ की तुलना ‘दंगल’ से की.

चिरंजीवी के मुताबिक, ‘दंगल’ एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जबकि ‘पेद्दी’ गांव की मिट्टी और वहां के लोगों से जुड़ी कहानी दिखाती है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर करती है.साथ ही बच्चों, माता-पिता और प्रशासन के लिए भी एक अच्छा मैसेज देती है.

चिरंजीवी: ‘राम चरण मुझसे आगे निकल गए’

चिरंजीवी ने कहा कि ‘पेद्दी’ जैसी कहानी उन्हें अपने करियर में कभी नहीं मिली, लेकिन राम चरण को ऐसा शानदार मौका मिला. उन्होंने कहा कि लोग अब यह कहने लगे हैं कि राम चरण उनसे आगे निकल गए हैं. चिरंजीवी ने कहा, “एक पिता के रूप में मुझे इस बात पर बहुत गर्व है, लेकिन एक एक्टर के रूप में इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल लगता है.”

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

क्या है ‘पेद्दी’ की कहानी?

‘पेद्दी’ की कहानी आंध्र प्रदेश के ग्रामीण इलाके पर आधारित है. फिल्म में राम चरण एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो स्पोर्ट्स के जरिए अपनी पहचान बनाता है. वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई स्पोर्ट्सों में हिस्सा लेता है और आखिर में अपनी मेहनत से पहचान हासिल करता है.

विवादों के बावजूद चल रही है फिल्म

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं. रिलीज के बाद उनके किरदार को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने माफी मांगी और बताया कि विवादित सीन फिल्म से हटा दिए गए हैं. इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा और यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें: 25 Years Of Lagaan: 25 साल बाद भी वैसी ही दिखती हैं ‘लगान’ की ‘गौरी’, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- बहुत प्यारी हैं ये

The post Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top