Hot News

Premanand Ji Maharaj: क्या पिता के पापों का दंड बच्चों को भुगतना पड़ता है? जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: हर एक इंसान की ज़िंदगी में पिता की अहम भूमिका होती है. पिता अपने बच्चों की ढाल बनकर हर स्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं—चाहे हालात अच्छे हों या बुरे. हर पिता चाहता है कि उसका बच्चा जीवन में सफल हो, आगे बढ़े और उससे भी बेहतर जीवन जिए.पिता के फैसले, व्यवहार और आदतें शिशु के जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं. शिशु अनजाने में ही पिता के आचरण से सीखते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या पिता के बुरे कर्मों का असर बच्चों पर भी पड़ता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

प्रेमानंद जी महाराज के विचार

इस विषय पर प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि पिता के बुरे कर्मों और पापों का दंड संतान को भी भुगतना पड़ता है. संतान को जीवन में दुख और कष्ट झेलने पड़ते हैं. इसी तरह, यदि संतान गलत रास्ते पर चलती है, तो उसका दंड पिता को भी सहना पड़ता है. जब संतान अधर्म या गलत आचरण करती है, तो समाज में पिता की निंदा होती है. उन्हें अपशब्द सुनने पड़ते हैं और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुँचती है. अधर्म के रास्ते से कमाई गई हर वस्तु अंततः नष्ट हो जाती है.

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि जो लोग गलत आचरण अपनाकर भी सुख भोगते हुए दिखाई देते हैं, वह उनके पिछले जन्म के पुण्य कर्मों का फल होता है. जिस दिन उनके पुण्य कर्म समाप्त हो जाते हैं, उसी दिन से जीवन में दुख, दर्द और कष्टों का सिलसिला शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes: अच्छे लोग ही क्यों अकेले रह जाते हैं? प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं वजह

The post Premanand Ji Maharaj: क्या पिता के पापों का दंड बच्चों को भुगतना पड़ता है? जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top