Hot News

Pune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसी बात पर बच्ची की अपनी मां से बहस हो गई थी. इसके बाद वह गुस्से में बिना बताए घर से चली गई. जब देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में तुरंत पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बारामती तहसील के रूई गांव स्थित साईनगर इलाके में, बच्ची की अपनी ही बिल्डिंग के पास उसका शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बारामती स्थित प्रशासनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विधायक रोहित पवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना पर दुख जताते हुए विधायक रोहित पवार ने कहा, “शनिवार रात मेरे पीए अजीत की 15 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी. काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव मिला. हमने डिप्टी SP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.”

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर नजर, जानें सप्लाई और स्टॉक से क्या होगा बाजार का हाल

The post Pune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top