Hot News

Rajesh Sharma Health Update: प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, पैर में फैला इंफेक्शन, हालत गंभीर

Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा को लेकर बड़ी समाचार सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. पहले उन्होंने इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में उनके पैर में तेज दर्द, इंफेक्शन और तेज बुखार शुरू हो गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं.

Rajesh Sharma Insect Bite: कीड़े के काटने के बाद क्या हुआ?

राजेश शर्मा की करीबी सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की. उन्होंने बताया कि कीड़े के काटने के करीब 6 घंटे बाद एक्टर के दाएं पैर में तेज दर्द शुरू हो गया. इसके बाद जब वह कोलकाता के लिए फ्लाइट में बैठे, तो उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

सुदीपा के मुताबिक, इंफेक्शन उनके पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल चुका है और वहां बड़े-बड़े छाले भी पड़ गए हैं. इसके अलावा उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है.

View on Instagram

Doctors Update: क्या खतरे से बाहर हैं राजेश शर्मा?

अस्पताल के डॉक्टर अविजीत भट्टाचार्य के मुताबिक, राजेश शर्मा अभी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता. डॉक्टर उनके पैर में फैले इंफेक्शन का इलाज कर रहे हैं. उन्हें इस बात की भी चिंता है कि कहीं पैर में ब्लड क्लॉट न बन जाए. अगर यह थक्का फेफड़ों तक पहुंच गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. इसलिए डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं और इलाज जारी है.

Family Statement: परिवार ने किसे कहा धन्यवाद?

राजेश शर्मा की करीबी सुदीपा चटर्जी ने उनकी मां और पूरे परिवार की ओर से एक नोट जारी किया है. उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने वाले सभी लोगों, मीडिया, फैंस और बंगाल फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया. साथ ही प्रोसेनजीत चटर्जी का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जो लगातार परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

The post Rajesh Sharma Health Update: प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, पैर में फैला इंफेक्शन, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top