Hot News

Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें

हिंदुस्तान में नई Renault Kwid 2026 लॉन्च हो चुकी है. इस अपडेटेड एंट्री-लेवल हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5.61 लाख रुपये तक जाती है. इस बार Renault ने Kwid को सिर्फ Evolution और Climber दो वेरिएंट्स में पेश किया है. अगर आप पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं और Renault Kwid 2026 आपको पसंद आई है, तो खरीदने से पहले इसी बजट में मिलने वाली दूसरी कारों को भी जरूर देख सकते हैं. आइए जानते हैं Renault Kwid 2026 के कुछ बेहतरीन ऑप्शन के बारे में.

S-Presso

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये है. S-Presso का लंबा, बॉक्सी मिनी-SUV जैसा डिजाइन इसे अलग लुक देता है. इसकी ऊंची सीटिंग पोजिशन और बेहतर हेडरूम की वजह से अंदर बैठने का एक्सपीरियंस काफी कम्फर्टेबल रहता है. इसमें 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है. अगर आपका ज्यादातर ट्रेवल शहर के अंदर होता है, तो S-Presso एक बेस्ट ऑप्शन है.

Alto K10

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.70 लाख रुपये है. इसमें वही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो S-Presso में दिया गया है, लेकिन इसकी लो-स्लंग हैचबैक डिजाइन इसे अलग लुक देती है. आज भले ही SUV का क्रेज ज्यादा हो, लेकिन छोटी फैमिली के लिए हैचबैक कारें अब भी पहली पसंद बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 Renault Kwid का कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

Tata Tiago

हाल ही में इसे नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये रखी गई है. इसमें मिलने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बेहतर परफॉर्मेंस देता है. वहीं स्पेशियस केबिन और प्रीमियम इंटीरियर इस कार को हटकर बनाता है. अगर आप बजट में एक मजबूत, कम्फर्टेबल  और फीचर-लोडेड हैचबैक चाहते हैं, तो Tata Tiago पर जरूर नजर डाल सकते हैं.

Maruti Suzuki Celerio 

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है. जहां Renault Kwid अपने SUV जैसे लुक से ध्यान खींचती है, वहीं Celerio का सॉफ्ट और राउंडेड डिजाइन सादगी और प्रैक्टिकलिटी पर जोर देता है. Maruti Suzuki Celerio पेट्रोल वेरिएंट में करीब 25 से 26.68 kmpl तक का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Wagon R

इसका टॉल-बॉय डिजाइन कार में बैठना और बाहर निकलना बेहद आसान बना देता है. वहीं, लेगरूम और बूट स्पेस के मामले में यह Kwid से साफ तौर पर आगे नजर आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जबकि इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta, Verna या i20 खरीदने का है प्लान? फटाफट देखें जुलाई में मिलने वाले ये ऑफर्स

The post Renault Kwid 2026 के बजट में आती हैं ये 5 कारें, खरीदने से पहले जरूर देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top