Hot News

Tata Sierra.ev vs MG Windsor EV Pro: कीमत में 1 लाख का फर्क, लेकिन इन 5 मामलों में है बड़ा अंतर

हिंदुस्तानीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए अब कई शानदार ऑपशंस मौजूद हैं. इस लिस्ट में अब नई Tata Sierra.ev भी शामिल हो गई है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है. वैसे तो इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से है, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद MG Windsor EV Pro भी इसके काफी करीब पहुंच गई है. दोनों EVs की कीमत में करीब 1 लाख रुपये का अंतर है, लेकिन बैटरी, रेंज, पावर और फीचर्स के मामले में दोनों की अपनी खूबियां हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 18 से 20 लाख रुपये के आसपास है और इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए Tata Sierra.ev और MG Windsor EV Pro में आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है.

Tata Sierra.ev Vs MG Windsor EV Pro: कीमत में करीब 1 लाख रुपये का अंतर

दोनों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत की बात करें, तो MG Windsor Exclusive Pro की एक्स-शोरूम कीमत 17.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप-स्पेक Essence Pro की कीमत 19 लाख रुपये है. दूसरी तरफ, Tata Sierra.ev के बेस Pure वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है. इस हिसाब से MG Windsor EV Pro और Sierra.ev की कीमत में करीब 1 लाख रुपये का अंतर है. हालांकि, इस अंतर के बदले Sierra.ev में बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और काफी ज्यादा पावर मिलती है.

Sierra.ev में मिलती है बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज

दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके बैटरी पैक में है. Tata Sierra.ev में 63kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जबकि MG Windsor EV Pro में 52.9kWh की बैटरी मिलती है. यानी दोनों के बैटरी पैक में 10kWh से ज्यादा का अंतर है. बड़ी बैटरी का फायदा ज्यादा ड्राइविंग रेंज के रूप में मिलता है. Tata Sierra.ev के लिए कंपनी 565km तक की MIDC Part 1+2 रेंज का दावा करती है. दूसरी तरफ, MG Windsor EV Pro की क्लेम्ड रेंज 449km है. इस हिसाब से Sierra.ev करीब 116km ज्यादा रेंज ऑफर करती है.

परफॉर्मेंस में Sierra.ev काफी आगे

पावर और टॉर्क के मामले में दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच बड़ा अंतर है. Tata Sierra.ev 238PS की पावर और 315Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. इसके मुकाबले MG Windsor EV Pro 136PS की पावर और 200Nm का टॉर्क देती है. यानी Sierra.ev में 100PS से ज्यादा पावर और 115Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है. ज्यादा पावर का फायदा तेज एक्सेलरेशन, हाईवे पर आसानी से ओवरटेक करने और ज्यादा दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के रूप में मिल सकता है. दोनों कारों के ड्राइवट्रेन में भी अंतर है. Sierra.ev एक रियर-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक SUV है, जबकि Windsor EV Pro में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है. रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप आमतौर पर बेहतर ट्रैक्शन और ज्यादा मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है.

Sierra.ev का डिजाइन देता है SUV वाला अहसास

डिजाइन के मामले में दोनों कारों का अंदाज काफी अलग है. Tata Sierra.ev का डिजाइन ज्यादा मस्कुलर और सीधा है. इसका SUV जैसा स्टांस, मजबूत बॉडी डिजाइन और रोड प्रेजेंस इसे एक ट्रेडिशनल SUV वाला लुक देता है. दूसरी ओर, MG Windsor EV Pro का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा है. इसके डिजाइन में SUV और MPV दोनों की झलक देखने को मिलती है. इसका ज्यादा फोकस केबिन स्पेस और पैसेंजर्स के आराम पर है. ऐसे में डिजाइन को लेकर चुनाव पूरी तरह खरीदार की पसंद पर निर्भर करेगा.

राइड क्वालिटी में भी Sierra.ev से ज्यादा उम्मीद

दोनों इलेक्ट्रिक कारों की सीधी तुलना अभी बाकी है, लेकिन Sierra.ev से बेहतर राइड क्वालिटी की उम्मीद की जा सकती है. इसके सभी वेरिएंट्स में Ultra Glide सस्पेंशन सेटअप मिलता है. बड़े SUV साइज और रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ यह खराब सड़कों और हाईवे पर ज्यादा आरामदायक और स्टेबल महसूस हो सकती है. दूसरी तरफ, MG Windsor EV Pro शहर में आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है. हालांकि, टूटी-फूटी सड़कों और हाईवे पर Sierra.ev ज्यादा स्टेबल महसूस हो सकती है.

फीचर्स के मामले में दोनों कारें दमदार

Tata Sierra.ev का बेस Pure वेरिएंट भी कई फीचर्स से लैस है. इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Amazon Alexa सपोर्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. इसके अलावा, इसमें क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, OTA अपडेट्स, ड्राइव मोड्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग पैडल्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रियर AC वेंट्स, रियर सनशेड्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट, एयर प्यूरिफायर, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, Pure वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ नहीं मिलता है.

दूसरी ओर, MG Windsor EV Pro फीचर्स और केबिन कम्फर्ट पर ज्यादा फोकस करती है. इसमें 15.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, Infinity ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, V2L और V2V चार्जिंग, 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

किसे खरीदना बेहतर?

अगर आपकी प्रायोरिटी आरामदायक केबिन, प्रीमियम फीचर्स, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और रोजाना शहर में ड्राइविंग है, तो MG Windsor EV Pro आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, अगर आप करीब 1 लाख रुपये तक बजट बढ़ा सकते हैं और आपकी प्रायोरिटी बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और SUV जैसा रोड प्रेजेंस है, तो Tata Sierra.ev ज्यादा बेहतर ऑप्शन नजर आती है. इसमें 10kWh से ज्यादा बड़ी बैटरी, करीब 116km ज्यादा क्लेम्ड रेंज, 100PS से ज्यादा एक्स्ट्रा पावर और 115Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है. आखिर में दोनों में से सही कार का चुनाव आपकी जरूरत, ड्राइविंग पैटर्न और बजट पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग

The post Tata Sierra.ev vs MG Windsor EV Pro: कीमत में 1 लाख का फर्क, लेकिन इन 5 मामलों में है बड़ा अंतर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top