Hot News

Tejashwi Yadav: ‘तेजस्वी के डिप्टी CM रहते पथ निर्माण में हुआ था 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा’, विजय सिन्हा ने नेता विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रशासनी टेंडरों में मंत्रियों की कमीशनखोरी के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि तेजस्वी यादव जब खुद उपमुख्यमंत्री थे और पथ निर्माण मंत्री भी थे, उस समय उनके माध्यम से पथ निर्माण विभाग में 26 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए। इतने रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ, लेकिन वह उस पर चुप हैं. विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव के समय के जितने एस्टीमेट और प्राक्कलन बने थे, सबकी हमने जांच कराई थी, उसमें 26 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है.”

सबूत दें तेजस्वी यादव

विजय सिन्हा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव अब जो आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत उपलब्ध कराएं. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे को लेकर कहा कि जो जनता का सेवक रहेगा, वही बिहार का नेता बनेगा. अब बिहार को खलनायक की जरूरत नहीं है, बिहार को अब नायक की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात, लाखों लोगों को होगा फायदा

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साधा था निशाना

तेजस्वी यादव ने शनिवार को भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार की प्रशासन पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार का आलम है कि ताबड़तोड़ सभी विभागों में टेंडर निकाले जा रहे हैं, जिसमें सभी विभागीय मंत्रियों को 30 प्रतिशत कमीशन तय है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे उन्हें चुनाव का खर्च भी निकालना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

The post Tejashwi Yadav: ‘तेजस्वी के डिप्टी CM रहते पथ निर्माण में हुआ था 26 करोड़ का फर्जीवाड़ा’, विजय सिन्हा ने नेता विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top