Hot News

The 50 Show: एक दिन भी नहीं टिक सका ये कंटेस्टेंट, पहले ही टास्क में तगड़ी भिड़ंत

The 50 Show: जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ नया रिएलिटी शो ‘द 50’ पहले ही दिन दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा. शो की शुरुआत होते ही ड्रामा, टकराव और सस्पेंस भरपूर देखने को मिला. गेम मास्टर ‘लायन’ ने आते ही स्पोर्ट्स का माहौल गरमा दिया और 50 कंटेस्टेंट्स में से 10 को कैप्टन चुन लिया.

ब्लू और रेड कार्ड वाला गेम

इन 10 कैप्टन्स ने अपनी-अपनी पांच सदस्यीय टीमें बनाईं. इसके बाद स्पोर्ट्स में आया कार्ड सिस्टम. कुछ टीमों को ब्लू कार्ड और कुछ को रेड कार्ड मिले. नियम यह था कि ब्लू कार्ड वाली टीमें रेड कार्ड वाली किसी भी टीम को सीधे चैलेंज कर सकती थीं. यहीं से असली भिड़ंत शुरू हुई.

पहले ही दिन ये टीमें आईं आमने-सामने

  • रजत दलाल बनाम मिस्टर फैजू,
  • प्रिंस नरूला बनाम मोनालिसा,
  • शिव ठाकरे बनाम रिद्धि डोगरा,
  • निक्की तंबोली बनाम कृष्णा श्रॉफ,
  • और करण पटेल बनाम उर्वशी ढोलकिया.

शो में हुई हिमेश रेशमिया की एंट्री

एपिसोड में एंटरटेनमेंट का लेवल तब और बढ़ गया जब शो में बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई. टास्क भी कुछ अलग था, हिमेश गाना गाते और जैसे ही वो रुकते, स्क्रीन पर दिखाई देने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो जाता. इस टास्क के बाद जीत हासिल करने वाले कैप्टन्स की लिस्ट में शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ और मिस्टर फैजू शामिल रहे.

ये कंटेस्टेंट पहले दिन हुआ एविक्ट

लेकिन, जीत के साथ एक मुश्किल फैसला आया. इन पांचों कैप्टन्स को हारने वाली टीमों में से किसी एक सदस्य को बाहर करने का अधिकार मिला. पहले दिन एविक्शन को लेकर कई अफवाहें उड़ीं, लेकिन सच्चाई शो के ऑन-एयर होने के बाद सामने आई. ‘द 50’ से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट वंशज सिंह बने. वंशज एक जाने-पहचाने गेमिंग और पॉप-कल्चर कंटेंट क्रिएटर हैं और इससे पहले MX Player के शो ‘द प्लेग्राउंड’ में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढे़ं: Amaal-Farhana Affair: अमाल और फरहाना का बेहद रोमांटिक फोटो आया सामने, क्या गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों?

The post The 50 Show: एक दिन भी नहीं टिक सका ये कंटेस्टेंट, पहले ही टास्क में तगड़ी भिड़ंत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top