Hot News

Tomato Onion Raita: राइस से लेकर पुलाव के साथ सर्व करें टमाटर प्याज का रायता, जानें आसान रेसिपी

Tomato Onion Raita: रायता एक ऐसी आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है जिसे आप मिनटों में बिना ज्यादा समय लगाए तैयार कर सकते हैं. आपने खीरा और गाजर से बने रायते तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको टमाटर-प्याज रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप चावल-दाल, पराठा, पुलाव, बिरयानी या किसी भी पसंदीदा डिश के साथ परोस सकते हैं. आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं कैसे आप घर पर मिनटों में टमाटर-प्याज रायता आसानी से बना सकते हैं. गर्मी हो या किसी भी मौसम में इस रायता को खाने के साथ परोसकर आप स्वाद बढ़ा सकते हैं.

टमाटर प्याज का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फ्रेश दही – 1 कप 
  • टमाटर – 1
  • प्याज – 1 
  • हरी मिर्च – 1 
  • भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • काला नमक – आधा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हरा धनिया पत्ता – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

टमाटर प्याज का रायता बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप फ्रेश दही लें और इसे अच्छी तरह फेंटें. इसे पूरी तरह चिकना और क्रीमी बनाएं. 
  • अब आप टमाटर और प्याज को बारीक बारीक काट लें. फिर हरी मिर्च को बारीक काटकर तैयार रखें. 
  • अब फेंटे हुए दही में पहले टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. ध्यान रखें कि दही और सब्जियां अच्छे से मिक्स हो जाए. 
  • अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और काली मिर्च डालें. इसे अच्छी तरह धीरे-धीरे चम्मच की मदद से मिलाएं. 
  • रायते को सर्व करने से पहले ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना टमाटर दही का रायता इसे आप तुरंत बिरयानी या चावल-दाल के साथ सर्व करके खाए. 

यह भी पढ़ें: Aloo Raita Recipe: हर डिश के साथ लगेगा स्वादिष्ट, ऐसे बनाएं आलू रायता, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Cucumber Pudina Raita: खीरा और पुदीना से बनाएं टेस्टी रायता, जो खाने का मजा कर देगा दोगुना

The post Tomato Onion Raita: राइस से लेकर पुलाव के साथ सर्व करें टमाटर प्याज का रायता, जानें आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top