Video : संसद परिसर में शनिवार (11 अप्रैल) को एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया. पीएम मोदी अपनी कार से उतरकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से बात करते नजर आए. दोनों ने कुछ देर तक आराम से और दोस्ताना अंदाज में बातचीत की. वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों पास खड़े होकर ध्यान से एक-दूसरे की बात सुन रहे थे. इसके बाद दोनों अपने-अपने काम के लिए आगे बढ़ गए, लेकिन ये छोटा सा पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. देखें वीडियो.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z
— ANI (@ANI) April 11, 2026
ये छोटी सी बातचीत इसलिए खास रही क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमतौर पर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी की ये अनौपचारिक मुलाकात अलग नजर आई. आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर रुककर इस पल को देखने लगे.
यह भी पढ़ें : महात्मा ज्योतिराव फुले: हिंदुस्तान के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख
प्रेरणा स्थल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कई बड़े नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने फुले के सामाजिक न्याय, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए योगदान को याद किया और सम्मान जताया.
ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ.
फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का हो रहा है आरंभ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का आरंभ हो रहा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया. वे स्त्रीओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करने में अग्रणी थे. उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहें. फुले के प्रयासों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बनी.
On the birth anniversary of Mahatma Jyotirao Phule, paying tributes to a visionary social reformer who dedicated his life to the ideals of equality, justice and education. He was also a pioneer in championing the rights of women and the marginalised. Through his efforts,…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2026
The post Video : कार से उतरकर अचानक पीएम मोदी पहुंचे राहुल गांधी के पास appeared first on Naya Vichar.

