Vaishali Double Murder Video : वैशाली के बिदुपुर में रविवार की सुबह पिता-पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना का वीडियो अब सामने आया है. वीडियो में हत्याकांड को अंजाम देनेवाला जगदीश राय भी स्पष्ट तौर पर हाथ में पिस्टल लिए दिख रहा है. जगदीश राय को आज सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
घटना को लेकर सामने आए 2 मिनट 21 सेकेंड के
पुश्तैनी जमीन विवाद में कर दी हत्या
रजासन गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश राय और मृतक का परिवार आपस में रिश्तेदार है. इनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह मुनरिक राय अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने और काफी मात्रा में खून निकलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान गोलीबारी में उन्हें बचाने आए 35 वर्षीय पुत्र सेना के जवान जितेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बाइक से अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.
मुनरिक राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी रह चुके थे. वहीं जितेंद्र कुमार हिंदुस्तानीय सेना में जवान थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. वो अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
यह भी पढ़ें : भतीजे ने घर में घुसकर चाचा और भाई की गोली मारकर की हत्या
The post VIDEO : पिता-पुत्र की हत्या कर पिस्टल लहरा रहा था जगदीश राय, पुलिस ने घुटनों में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

