Mantri Deepak Prakash : बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें बीजेपी नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर मनोनीत किया है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह आज शाम 5 बजे मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी पद की शपथ दिलायेंगे. बता दें कि, पिछले 8 महीने से वह किसी सदन के सदस्य रहे बिना ही मंत्री पद पर बने हुए थे. ऐसे में मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था.
बेटे के एमएलसी बनने पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया
बेटे के एमएलसी बनने पर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पहले से ही तय था और जो तय था वही हुआ है. इसके साथ ही हाईकोर्ट में मामले के जाने औ विपक्ष के सवालों पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात रखी है. सुनिए वीडियो में उपेंद्र कुशवाहा क्या कह रहे हैं?
The post VIDEO : मंत्री दीपक प्रकाश के MLC बनने पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा, सुनिए appeared first on Naya Vichar.

