Hot News

अकेलेपन वाले पोस्ट का सलमान खान ने बताया सच, बोले- मां भी हो गई थीं परेशान

सलमान खान इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. 18 मई को सलमान ने अकेलेपन को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर चिंता जताने लगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोग उसके अलग-अलग मतलब निकालने लगे. अब सलमान ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है.

सलमान खान बोले- मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था

19 मई को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नया पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि उनका पिछला संदेश उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था. एक्टर ने लिखा,“अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त होने के बाद मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? और जब आप लोगों का प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं, तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं? अगर ऐसा सोचूं तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा नाशुक्रा इंसान हो जाऊंगा. कभी-कभी लोगों के बीच लगातार रहते-रहते थक जाता हूं, इसलिए थोड़ा मी टाइम चाहिए होता है, बस इतनी सी बात है. इस बार तो बिना फोटो के ही ब्रेकिंग न्यूज बना दी. मम्मी पूछ रही हैं- क्या हुआ बेटा? थोड़ा चिल करो यार.”

पहले पोस्ट ने बढ़ा दी थी फैंस की चिंता

इससे पहले सलमान खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अकेलेपन पर एक गहरा संदेश लिखा था. अभिनेता ने कहा था कि अकेले रहने के दो तरीके होते हैं एक जब इंसान खुद अकेला रहना चाहता है और दूसरा जब कोई उसके साथ नहीं रहना चाहता. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला

The post अकेलेपन वाले पोस्ट का सलमान खान ने बताया सच, बोले- मां भी हो गई थीं परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top