San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो के पास हुआ, जहां तीन लोगों की मौत हुई. इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद पुलिस को मस्जिद के नजदीक एक वाहन में दो किशोर संदिग्ध मृत अवस्था में मिले. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने खुद को गोली मारी थी.
सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल ने जानकारी दी कि मृत पाए गए युवकों की उम्र 17 और 19 साल थी. उन्होंने बताया कि मस्जिद के अंदर पढ़ने वाले शिशु सुरक्षित हैं. पुलिस के मुताबिक, संभवतः दोनों की मौत आत्मघाती गोलीबारी से हुई हो. वहीं, एफबीआई के सैन डिएगो कार्यालय के विशेष एजेंट मार्क रेमली ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

मार्क वाह्ल का बयान अमेरिकी मीडिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा कि मारे गए तीन लोगों में से एक सिक्योरिटी गार्ड की भी मौत हुई है. देखें-
Three adult men, one of whom was a security guard, were killed in a shooting at the Islamic Center of San Diego on Monday, local police said.
Two suspects are also dead, police said. All children who were at the center are safe.https://t.co/L70fOeVDiN pic.twitter.com/LZbZMrXZkN
— ABC News (@ABC) May 18, 2026
हथियार पर मिला नफरत भरा संदेश
जांच अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों में से एक युवक अपने माता-पिता के घर से हथियार लेकर निकला था. बताया जा रहा है कि उसने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें नस्लीय श्रेष्ठता से जुड़े विचार लिखे गए थे. अधिकारियों ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए एक हथियार पर घृणास्पद और आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले हैं. इसी वजह से जांच एजेंसियां इस घटना को संभावित हेट क्राइम के तौर पर भी देख रही हैं.
Kids being evacuated from the Mosque in San Diego after the shooting today pic.twitter.com/rSP9znG1II
— Hussein Mizoury (@husseinmizoury) May 18, 2026
सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी
घटना के बाद मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे की पूरी साजिश क्या थी और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और जानकारी साझा की जाएगी.
ये भी पढ़ें:- अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर हिंदुस्तान में स्वास्थ्य एजेंसियां
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी का नॉर्वे दौरा, अंतरिक्ष से आर्कटिक तक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
The post अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 2 संदिग्ध समेत 5 की मौत appeared first on Naya Vichar.

