आमस. थाना क्षेत्र के लेंबुआ गांव के समीप जीटी रोड पर दुर्घटना में घायल आमस के पथरा निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार की भी रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. इससे अब मृतकों की संख्या तीन हो गयी है. पथरा निवासी समाजसेवी कुलेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह गया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद जब दोपहर में शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया. एक ओर जहां पिता संजय यादव व माता लालो देवी का रोते रोते बुरा हाल है. वहीं, भाई दीपक यादव और बहन सोनी आदि भी गहरे सदमे में हैं. गाैरतलब है कि आमस थाना क्षेत्र में लेम्बुआ गांव के समीप गत गुरुवार की दोपहर जीटी रोड पर एक टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी थी. एक गंभीर रूप से घायल था. मृतकों में आमस के पथरा गांव निवासी संजय यादव का 21 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार और महेंद्र प्रसाद गुप्ता का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार शामिल था. जबकि पथरा निवासी संजय यादव का पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल था. मदनपुर अस्पताल से मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post आमस में दुर्घटना में घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन appeared first on Naya Vichar.

