Hot News

इंटरनेट एवं डिजिटल साधनों के इस्तेमाल में रहें सावधान

मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम

सुनील चंद्र दे, हिरणपुर

डिजिटल युग में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आपके लोकप्रिय अखबार नया विचार के तत्वावधान में सोमवार को मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय, हिरणपुर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिरणपुर थाना के सब इंस्पेक्टर गोपाल महतो उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी ने की, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. एसआई गोपाल महतो ने कहा कि डिजिटल युग में लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं, जिससे वे अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में सोशल साइट्स से सावधान रहना जरूरी है क्योंकि साइबर अपराधी मोबाइल हैक कर पर्सनल डेटा की चोरी कर ठगी करते हैं. हनी ट्रैप और वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग से भी सावधान रहना चाहिए.उन्होंने कहा कि सोशल साइट पर कभी भी लाइव डेटा शेयर न करें. गूगल पर किसी कंपनी या जरूरत के नंबर सर्च करने में भी सावधानी बरतें क्योंकि गलत नंबर पर कॉल करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि कई लोग लालच में आकर भी ठगी का शिकार हो जाते हैं. यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं. प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी ने कहा कि मोबाइल अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है और जानकारी के अभाव में लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. इसलिए जागरूकता ही सुरक्षा है. विद्यालय के शिक्षक खितिश चंद्र साहा ने कहा कि बिना जाने किसी भी लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि इससे भी लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं.

बोले वक्ता

साइबर अपराध का मामला मकड़ी के जाले की तरह फैलता जा रहा है. इससे बचने के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है. तभी हम डिजिटल ठगी से सुरक्षित रह सकते हैं.– स्वेता झा, शिक्षिकाकई लोग ऐसे हैं जिन्हें डिजिटल ठगी की जानकारी नहीं होती. साइबर कॉल के दौरान ओटीपी साझा करने या गलत लिंक खोलने से लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है.

– टीना बेसरा, शिक्षिकाअनजान लोगों के लालच और प्रलोभन से बचना चाहिए, वरना अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ सकती है. साइबर अपराध से बचने के लिए समझदार लोगों की सलाह लेना जरूरी है.

– सुषमा सोरेन, शिक्षिकालोग अक्सर लालच के कारण साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं. किसी को भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देनी चाहिए, क्योंकि साइबर अपराधी नई तरकीबों से लोगों को ठगते हैं.

– मिलन मासंता, शिक्षकसाइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सोशल साइट्स पर फर्जी पहचान के सहारे पैसे मांगे जाते हैं. इन सब से सतर्क रहना जरूरी है.

– कुमुद रंजन साहा, शिक्षकआज के समय में लोग डिजिटल लेन-देन अधिक करते हैं, इसलिए साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है.

– खितिश कुमार साहा, शिक्षकनया विचार द्वारा चलाया गया साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान एक सराहनीय पहल है. लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए क्योंकि साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे बचाव के लिए स्वयं सतर्क रहना जरूरी है.

– गोपाल महतो, सब इंस्पेक्टर, हिरणपुर थानाफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक खोलने से भी लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. इसलिए इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते समय जानकारी होना बेहद जरूरी है.

– मो. सरफराज नाजरी, प्रधानाध्यापक—बोले छात्रसाइबर मामलों से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है. लापरवाही या जानकारी के अभाव में लोग इसका शिकार हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए.

– फरहान अंसारी, छात्रडिजिटल दुनिया में फायदे तो हैं, लेकिन जानकारी की कमी से नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर ठगते हैं.

– मो. अयान, छात्रनया विचार का यह जागरूकता अभियान निश्चित रूप से लोगों को सजग बनाएगा. लोग बिना सोचे समझे किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, जिससे बैंक खातों से पैसे गायब हो जाते हैं. सभी को जागरूक रहना चाहिए.

– जोहन टुडू, छात्रइस कार्यक्रम के माध्यम से साइबर ठगी के विभिन्न मामलों की विस्तृत जानकारी मिली. बहुत से लोग लालच में आकर जल्दबाज़ी में निर्णय ले लेते हैं, जिससे साइबर ठग उन्हें शिकार बना लेते हैं.

– आशीष मालतो, छात्रसाइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं. आज के डिजिटल युग में अधिकांश लोग ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

– राजू दत्ता, छात्रअब साइबर मामलों की घटनाएं आम होती जा रही हैं. इसलिए इंटरनेट और डिजिटल कार्यों में सावधानी जरूरी है. अनजान कॉल और मैसेज को नजरअंदाज करना चाहिए.

– सोनी कुमारी, छात्रानया विचार के इस कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि ठगी होने पर क्या करना चाहिए. हम अपने समाज में लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करेंगे.

– सुखिया कुमारी, छात्राआज के कार्यक्रम में वक्ताओं ने साइबर क्राइम से बचाव की कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं. हम अपने परिवार और आसपास के लोगों को इसके बारे में जानकारी देंगे.

– अंजली कुमारी, छात्रालोग मोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोग करके भी साइबर ठगी से बच सकते हैं. इस कार्यक्रम में फ्रॉड कॉल, ब्लैकमेलिंग वीडियो जैसी बातों की जानकारी दी गई, जो बेहद जरूरी है.

– एस्टेला मरांडी, छात्राकार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही इससे बचने के उपाय और सलाह भी दी गई. हम गांव-समाज में भी लोगों को जागरूक करेंगे.

– अलीसा परवीन, छात्रा

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post इंटरनेट एवं डिजिटल साधनों के इस्तेमाल में रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top