Hot News

एक साल में 1500 करोड़ का किनले सोडा गटक गए लोग, कोका-कोला ने कही ये बात

Kinley Soda Sale: हिंदुस्तान के लोग पेय पदार्थों में कोल्ड ड्रिंक्स के अलावा सॉफ्ट ड्रिंक लेने के बड़े शौकीन हैं. इसी का नतीजा है कि एक साल में हिंदुस्तान के लोग करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक किनले सोडा गटक गए. किनले सोडा बनाने वाली कंपनी कोका-कोला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी ने किनले सोडा की बिक्री से वित्त वर्ष 2023-24 में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है. यह न सिर्फ कंपनी की मजबूत ब्रांडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को दर्शाता है, बल्कि हिंदुस्तान में सोडा कैटेगरी की बढ़ती लोकप्रियता को भी रेखांकित करता है.

कोका-कोला ने किनले सोडा का किया विस्तार

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोका-कोला इंडिया ने इस वर्ष किनले ब्रांड को लेकर एक रणनीतिक विस्तार किया. इसमें न केवल ब्रांडिंग पर जोर दिया गया है, बल्कि रूरल और टियर-2/3 शहरों में इसकी उपलब्धता को भी बढ़ाया गया. इसका प्रभाव यह रहा कि किनले सोडा ने मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे बाजारों में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत किया.

उपभोक्ताओं में सोडा की मांग बढ़ी

विशेषज्ञों का मानना है कि उपभोक्ताओं में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ने के बावजूद सोडा जैसे उत्पादों की मांग बनी हुई है. खासकर, जब वह खाने के साथ या गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. कोका-कोला ने इस मांग को समझते हुए अपने मार्केटिंग कैम्पेन्स को रीजनल स्वाद और संस्कृति के अनुरूप ढाल दिया, जिससे यह आम लोगों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गया.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को महंगा पड़ रहा हिंदुस्तान से पंगा, सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार

कंपनी ने प्रचार पर दिया जोर

कोका-कोला ने ‘किनले क्लब सोडा’ के नाम से कई शहरों में टीवी और डिजिटल माध्यमों से प्रचार किया, जिसमें युवाओं और पारिवारिक उपभोक्ताओं को लक्ष्य बनाया गया. इसके अलावा, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर में भी किनले की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो अगले कुछ सालों में किनले हिंदुस्तान में कोका-कोला का एक प्रमुख राजस्व स्रोत बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के घायलों का फ्री में इलाज, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

The post एक साल में 1500 करोड़ का किनले सोडा गटक गए लोग, कोका-कोला ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top