Hot News

कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक

Siddaramaiah : कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे और वहां राहुल गांधी से मुलाकात की. यह मुलाकात बहुत खास रही, क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को बहुत ही गर्मजोशी से गले लगाया और प्रदेश की नेतृत्व पर चर्चा की. सिद्धारमैया का इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है.

डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई. सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पद से इस्तीफा दिया है. ऐसी संभावना है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. राहुल गांधी और सिद्धारमैया की मुलाकात के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे. इस मौके पर इन नेताओं ने कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत की, जिनमें वर्तमान कैबिनेट में बदल ाव, राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की.

सतीश जारकीहोली बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री रह चुके सतीश जारकीहोली के बारे में यह कहा जा रहा है कि वे कर्नाटक के नये मंत्रिमंडल में चार उपमुख्यमंत्रियों में से एक हो सकते हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली के कार्यालय के बाहर लगे नेमप्लेट को कागज से ढंक दिए जाने और उनकी आधिकारिक गाड़ी पर कर्नाटक प्रशासन का कोई चिन्ह नहीं मिलने के बाद नेतृत्वक अटकलें तेज हो गईं. चर्चा यह भी है कि उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.बेलगावी में जारकीहोली के समर्थकों ने वरिष्ठ नेता को महत्वपूर्ण पद मिलने की कामना करते हुए विशेष प्रार्थनाएं कीं.

शनिवार को होगी विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच नये नेता का चयन करने के लिए कर्नाटक विधायक दल की बैठक शनिवार शाम 4 बजे से होगी. इस संबंध में विधायक दल के सचिव अल्लामप्रभु ने एक पत्र जारी किया है. यह बैठक विधान सभा के तीसरे फ्लोर पर होगी. बैठक की अध्यक्षता सिद्धारमैया करेंगे.

सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को दिया इस्तीफा

सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस भी किया. सिद्धारमैया ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कांग्रेस की लीडरशिप और जनता को धन्यवाद दिया. सिद्धारमैया ने कहा कि मैं एक राजनेता हूं और यह मानता हूं हमारा संविधान ही हमारा धर्म है. उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैं कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर इस्तीफा दे रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि गवर्नर इसे स्वीकार कर लेंगे. इस मौके उन्होंने जनता को भगवान बताया और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे के प्रति आभार प्रकट किया. सिद्धारमैया का इस्तीफा उनके आवास पर हुई एक हाई लेबल मीटिंग के बाद हुआ. इस मीटिंग में डीके शिवकुमार उनके प्रति सम्मान जताते हुए दिखे थे.

ये भी पढ़ें : SC ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिए गए अग्रिम जमानत पर कहा-माफ कीजिए, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई, जानिए NTA ने क्या कहा

The post कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top