Hot News

कौन है अनिल पंडित? 2023 तक कोई केस नहीं, अब लॉरेंस गैंग के इशारे पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आरोप

Tiger Shroff Firing Case : मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस हमले के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है अनिल पंडित. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जारी कर उसने हमले की जिम्मेदारी ली और सीधे तौर पर सलमान खान का नाम घसीटा.

रातों-रात चर्चा में आया नया नाम

अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है. वह लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का एक ऐसा चेहरा बनकर उभरा है, जो सात समंदर पार अमेरिका (कैलिफोर्निया) में बैठकर हिंदुस्तान में अपराध का जाल बिछा रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट: 16 साल की रेप पीड़िता को 31 हफ्ते के गर्भपात की मंजूरी; मां ने लगाई थी गुहार- ‘बेटी गहरे सदमे में चली जाएगी’

2023 तक बेदाग, फिर अपराध की दुनिया में एंट्री

हैरानी की बात यह है कि साल 2023 में हिंदुस्तान छोड़ने से पहले अनिल पंडित के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में एक भी आपराधिक केस दर्ज नहीं था. लेकिन विदेश पहुंचते ही उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा और आज उसके सिर पर रंगदारी और हमलों के दर्जनों मुकदमे हैं.

पानीपत से कनाडा और फिर कैलिफोर्निया

अनिल 2023 में पहले हिंदुस्तान से कनाडा गया और फिर वहां से अमेरिका के कैलिफोर्निया में जा बसा. विदेश में ही उसकी मुलाकात बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मलिक से हुई, जिसके जरिए वह इस खतरनाक सिंडिकेट में शामिल हुआ.

ये भी पढ़ें: फ्रांस में बेकाबू हिंसा: गृह मंत्री ने मानी नाकामी और दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया नामंजूर

सीधा लॉरेंस नहीं, ‘हैरी बॉक्सर’ देता है हुक्म

जांच एजेंसियों के अनुसार, पंडित को जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से सीधे आदेश नहीं मिलते. वह अमेरिका में ही मौजूद गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ ‘हैरी बॉक्सर’ के इशारे पर काम करता है, जो राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में कई संगीन मामलों में वांटेड है.

कनाडा, दुबई और थाईलैंड तक फैला सिंडिकेट

अनिल पंडित सिर्फ हिंदुस्तान तक सीमित नहीं है. जांच में सामने आया है कि उसका नेटवर्क कनाडा, थाईलैंड और दुबई तक फैला है. वह विदेश में सुरक्षित बैठकर सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए शूटरों और टारगेट को मैनेज करता है.

टाइगर श्रॉफ पर हमले की क्या थी वजह?

जुहू में 18 अक्टूबर की शाम टाइगर की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए. हमले के बाद जारी ऑडियो में पंडित ने दावा किया कि टाइगर को पहले भी सलमान खान से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी, जिसे नजरअंदाज करने पर यह फायरिंग कराई गई.

ये भी पढ़ें: कनाडा में दो हिंदुस्तानीय मूल के नेता बने मेयर: हर्षन रामदास ने फर्नी, तो सुरिंदरपाल ने विलियम्स लेक से दर्ज की जीत

बॉलीवुड को खुली धमकी, पुलिस एक्शन तेज

ऑडियो में पंडित ने इंडस्ट्री को खुली धमकी दी कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा. फिलहाल मुंबई और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे नेक्सस की कड़ियां जोड़ रही हैं और अनिल पंडित के प्रत्यर्पण (Extradition) की तैयारी शुरू हो चुकी है.

The post कौन है अनिल पंडित? 2023 तक कोई केस नहीं, अब लॉरेंस गैंग के इशारे पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top