मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने के आरोप में तीन लोगों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरियाणा के रहने वाले फूल सिंह और रेहान के रूप में हुई है. तीसरा आरोपी बिहार का रहने वाला है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों को रेलवे कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया.
पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से आरोपी कोटा पहुंचे थे
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुबह करीब 10:15 बजे पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. इनमें से एक को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास से सोमवार को हिरासत में लिया गया.
न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर ये जानकारी दी
एक आरोपी बिहार का रहने वाला है
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है. कोटा सिटी की पुलिस टीम ने तीनों को ट्रेन से पकड़ा है. कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने यह जानकारी दी.
The post टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोप में बिहार का शख्स गिरफ्तार, 2 अन्य भी पकड़े गए appeared first on Naya Vichar.

