Hot News

क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. चाणक्य सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने मनुष्य की कुछ ऐसी कमजोरियों के बारे में भी बताया है, जिनकी वजह से वे काफी आसानी से दूसरों के प्रभाव में आ जाते हैं. वे कहते हैं अगर कोई भी व्यक्ति अपने अंदर की इन आदतों को सही समय पर बदलता नहीं है, तो कुछ ही समय में वह अपने सेल्फ-कॉन्फिडेंस और आजाद सोच को खो देता है. इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें दूसरे लोग काफी आसानी से अपने कंट्रोल में रख लेते हैं. तो चलिए इन कमजोरियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिनकी वजह से कोई भी व्यक्ति जीवनभर दूसरों के कंट्रोल में रह जाता है.

सेल्फ-कॉन्फिडेंस की कमी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी व्यक्ति में सेल्फ-कॉन्फिडेंस की कमी होती है, वह जीवन में अपने फैसलों पर कभी भी भरोसा नहीं कर पाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हमेशा ही छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात के लिए भी दूसरों की सलाह पर ही निर्भर रहते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो कुछ ही समय बाद लोग उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाना शुरू कर देते हैं. जब आपमें कॉन्फिडेंस की कमी होती है तो आप मेंटली भी कमजोर बनने लग जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि दूसरे आपकी जिंदगी को काफी आसानी से कंट्रोल कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा

हर किसी को खुश करने की आदत

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे हर समय दूसरों को ही खुश करने की कोशिश में लगे हुए रहते हैं. उन्हें किसी से नहीं ‘ना’ कहने में बहुत ज्यादा डर लगता है और इस वजह से वे हमेशा दूसरों की बातों को मान लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति का यह स्वभाव उसे एक कमजोर इंसान बना देता है. चाणक्य नीति के अनुसार जो भी इंसान हमेशा दूसरों की ही खुशी के बारे में सोचता रहता है, वह खुद की जरूरतों और खुशियों को नजरअंदाज करने लग जाता है. यह भी एक बड़ी वजह है कि दूसरे उसे काफी आसानी से कंट्रोल कर लेते हैं.

डर और इनसिक्योरिटी की भावना

चाणक्य नीति में डर को किसी भी इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी बताया गया है. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो असफलता, अकेलेपन या फिर लोगों को खोने के डर से दूसरों की हर एक बात को मानने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति हमेशा डर के साये में जीता है, वह कभी भी एक आजाद फैसला नहीं ले पाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठा पाते हैं. धीरे-धीरे उनके इसी डर की वजह से वे दूसरों के इशारों पर चलने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

गलत संगति का भी होता है असर

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में किसी भी व्यक्ति के संगति को काफी ज्यादा जरूरी बताया है. उनके अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति गलत लोगों के बीच रहना शुरू कर देता है, तो इसकी वजह से उसकी सोच और व्यवहार काफी हद तक अफेक्ट होने लग जाते हैं. जो लोग चालाक और स्वार्थी स्वभाव के होते हैं वे अक्सर कमजोर मेंटलिटी वाले लोगों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं.

खुद की पहचान भूल जाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई व्यक्ति अपनी इच्छाओं, सपनों और सोच को वैल्यू देना बंद कर देता है, ठीक उसी समय से वह अपनी जिंदगी दूसरों के हिसाब से जीना भी शुरू कर देता है. चाणक्य कहते हैं कि कि हर एक इंसान के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपनी पहचान और सेल्फ-रेस्पेक्ट को बनाकर ही रखे. जो लोग खुद को दूसरों के कम समझते हैं, वे काफी आसानी से दूसरों के कंट्रोल में आ जाते हैं. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि कोई भी इंसान अपनी काबिलियतों को पहचाने और अपने फैसलों पर भरोसा करना भी सीख जाए.

यह भी पढ़ें: अकेले रहकर भी क्यों खुश रहते हैं कुछ लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया बड़ा कारण

The post क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top