Hot News

क्या जल्दी ही आईपीएल में वापसी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, प्रैक्टिस सेशन में आए नजर?

MS Dhoni : क्या महेंद्र सिंह धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्पोर्ट्से जाने वाले हाई वोल्टेज मैच में वापसी करेंगे? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि चेन्नई के लिए यह मैच आईपीएल की रेस में बने रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई के हौसले बुलंद हैं.

प्रैक्टिस सेशन में विकेटकीपिंग करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी?

एएनआई न्यूज के अनुसार मुंबई के पूर्व क्रिकेटर आदित्य तारे ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि धोनी आमतौर पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान खुद को बैटिंग या हल्की ड्रिल तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन वे विकेट कीपिंग ग्लव्स, पैड और हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे थे. यह बात उनकी रिकवरी प्रोग्रेस का इंडिकेटर है. तारे ने कहा कि वे शायद पिंडली की चोट के बाद अपनी मैच फिटनेस टेस्ट कर रहे थे. तारे ने बताया कि धोनी ने पहले भी प्रैक्टिस सेशन में बैटिंग की थी, लेकिन इस सीजन में यह पहली बार था जब वे विकेटकीपिंग करते देखे गए हैं. यह एक सुखद समाचार है और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तो बहुत ही अहम समाचार है. संभव है कि माही भाई मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई का उत्साह बढ़ाते हुए ग्राउंड में नजर आएं.

अबतक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं स्पोर्ट्से हैं धोनी

आईपीएल के 19वें सीजन में धोनी ने अबतक एक भी मैच नहीं स्पोर्ट्सा है. वे पिंडली (calf) की चोट से उबर रहे हैं. यह पहला मौका है जब चेन्नई की टीम एमएस के बिना 6 मैच स्पोर्ट्स चुकी है और उसने सिर्फ दो मैच में ही जीत दर्ज की है. चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से होगा. प्वाइंट टेबल में CSK आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई अभी स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले ईशान किशन, मैच जीतने के लिए पाॅजिटिव माइंडसेट तुरुप का इक्का

मुंबई इंडियंस के लकी चार्म बने तिलक वर्मा, हार्दिक ने कहा-टीम को इसकी सख्त जरूरत थी

The post क्या जल्दी ही आईपीएल में वापसी करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, प्रैक्टिस सेशन में आए नजर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top